Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: राजस्थान भी अब देश के सोना उत्पादक राज्यों में होगा शामिल, मिले सोने के भंडार
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > राजस्थान > राजस्थान भी अब देश के सोना उत्पादक राज्यों में होगा शामिल, मिले सोने के भंडार
राजस्थान

राजस्थान भी अब देश के सोना उत्पादक राज्यों में होगा शामिल, मिले सोने के भंडार

editor
editor Published March 6, 2024
Last updated: 2024/03/06 at 8:32 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। राजस्थान भी अब देश के सोना उत्पादक राज्यों में शामिल होने जा रहा है। प्रदेश में पहली सोने की खदान की नीलामी 2 व 3 मई को होगी। यह खानें बांसवाड़ा के भूकिया-जगपुरा और कांकरिया-गारा में मौजूद हैं। इनमें 940.26 हैक्टेयर में 113.52 मिलियन टन स्वर्ण अयस्क का आरंभिक आकलन किया गया है, जिसमें सोने के धातु की मात्रा 222.39 टन आंकी गई है।

इसी तरह कांकरिया-गारा में 205 हैक्टेयर क्षेत्रफल में 1.24 मिलियन टन स्वर्ण अयस्क संभावित हैं। खानों की नीलामी भारत सरकार के पोर्टल एमएसटीसी के जरिए होगी। इस साइट पर खान विभाग ने टेण्डर डाक्यूमेंट भी उपलब्ध करा दिया है। ई-नीलामी में देश-दुनिया की कोई भी कंपनी भारत सरकार के पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराकर हिस्सा ले सकती है।

खान सचिव आनन्दी ने बताया कि इनमें भूकिया-जगपुरा की माइनिंग लीज और कांकरिया-गारा की कंपोजिट लाइसेंस (खोज व खनन) के लिए ई-नीलामी होगी। ई-नीलामी कार्यक्रम के अनुसार 21 मार्च तक टेंडर डॉक्यूमेंट क्रय किया जा सकता है। तकनीकी बिड प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 12 अप्रेल रखी गई है। इसके बाद भूकिया-जगपुरा गोल्ड माइंस के माइनिंग लाइसेंस के लिए 2 मई और कांकरिया-गारा के कंपोजिट लाइसेंस के लिए 3 मई को ई-नीलामी की जाएगी।

ये कीमती खनिज भी निकलेंगे

- Advertisement -

गोल्ड की इन खानों से सोने के साथ ही प्रचुर मात्रा में अन्य सह खनिज भी प्राप्त होंगे। इससे इलेक्ट्रोनिक, पेट्रोलियम, पेट्रोकेमिकल, बैटरी, एयर बैग सहित कई उद्योगों में नए निवेश के साथ ही प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर मिलेंगे। इलेक्ट्रोनिक क्षेत्र में कच्चे माल की उपलब्धता, बैटरी उद्योग, सिक्कों की ढ़लाई, इलेक्ट्रोनिक उद्योग आदि को बूम मिलेगा।

कर्नाटक-आंध्र में हो रहा खनन

देश में अभी सरकारी क्षेत्र में कर्नाटक में हुट्टी गोल्ड माइंस कंपनी की ओर से गोल्ड का खनन किया जा रहा है और कर्नाटक के ही कोलार गोल्ड फिल्ड में काम हो रहा है। निजी क्षेत्र में मुन्द्रा ग्रुप की रामा माइंस की ओर से इस क्षेत्र में खोज और खनन का काम हो रहा है। आंध्र प्रदेश में डेक्कनगोल्ड माइंस की ओर से गोल्ड प्रोजेक्ट पर काम किया जा रहा है।


Share News
Chat on WhatsApp

editor March 6, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

1 अप्रैल से राजस्थान में बड़े बदलाव: टोल महंगा, समय बदलाव
बीकानेर
बीकानेर मौसम अपडेट: आंधी और बारिश का अलर्ट जारी
Weather
आज का राशिफल: सभी राशियों के लिए खास भविष्यवाणी
राशिफल
प्रज्ञानम् में हिंदी मीडियम के विज्ञान वर्ग विधार्थियो हेतु निःशुल्क नीट कोचिंग
बीकानेर शिक्षा
भाजपा स्थापना दिवस को लेकर बीकानेर में तैयारियां तेज – Bikaner News
बीकानेर
मन की बात में चमका बीकानेर, अभय जैन ग्रंथालय की सराहना – Bikaner News
बीकानेर
ढाई साल से फरार इनामी तस्कर गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई – Bikaner News
बीकानेर
ऊर्जा संकट के बीच राहत, LPG से भरे दो जहाज भारत की ओर – National News
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थानशिक्षा

RBSE 12वीं रिजल्ट डेट तय, 31 मार्च को आ सकता परिणाम – Rajasthan News

Published March 29, 2026
राजस्थान

राजस्थान में कमर्शियल LPG पर सख्त नियंत्रण, नई कैटेगिरी लागू – Rajasthan News

Published March 29, 2026
बीकानेरराजस्थान

DN स्टार मेकर्स व खबर 21 प्रस्तुत करते हैं – किड्स मॉडलिंग वर्कशॉप का शानदार आयोजन….

Published March 28, 2026
राजस्थान

राजस्थान में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश का अलर्ट जारी

Published March 28, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?