Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: देश की पहली अंडरवॉटर मेट्रो ट्रेन का PM मोदी ने किया उद्घाटन, जाने कैसी होगी ट्रेन
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > देश-दुनिया > देश की पहली अंडरवॉटर मेट्रो ट्रेन का PM मोदी ने किया उद्घाटन, जाने कैसी होगी ट्रेन
देश-दुनिया

देश की पहली अंडरवॉटर मेट्रो ट्रेन का PM मोदी ने किया उद्घाटन, जाने कैसी होगी ट्रेन

editor
editor Published March 6, 2024
Last updated: 2024/03/06 at 11:44 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के पहले अंडरवाटर मेट्रो सेक्शन का उद्घाटन किया. पानी के अंदर बनी मेट्रो सुरंग इंजीनियरिंग की एक शानदार उपलब्धि है, जो हुगली नदी के नीचे 16.6 किलोमीटर लंबी है. अंडरवाटर मेट्रो हुगली के पश्चिमी तट पर स्थित हावड़ा को पूर्वी तट पर साल्ट लेक शहर से जोड़ेगी. इसमें 6 स्टेशन होंगे, जिनमें से तीन अंडरग्राउंड हैं. पीएम मोदी के उद्घाटन किए जाने के बाद आम जनता अंडरवाटर मेट्रो का आनंद ले सकेगी.

ये हैं प्रोजेक्ट की 10 खास बातें

1 – कोलकाता मेट्रो का हावड़ा मैदान-एस्प्लेनेड सेक्शन बेहद खास है, क्योंकि इस सेक्शन में ट्रेन पानी के अंदर दौड़ेगी. हावड़ा मेट्रो स्टेशन भारत का सबसे गहरा स्टेशन भी है.

2- हावड़ा मैदान-एस्प्लेनेड सेक्शन हुगली नदी के नीचे बना हुआ है, हावड़ा और साल्ट लेक शहर हुगली नदी के ईस्ट और वेस्ट तट पर स्थित हैं.

- Advertisement -

3- अप्रैल 2023 में कोलकाता मेट्रो ने ट्रायल के तौर पर हुगली नदी के नीचे टनल के माध्यम से ट्रेन दौड़ाकर इतिहास रचा, जो भारत में पहली बार हुआ.

4- यह सेक्शन 4.8 किलोमीटर लंबा है जो कि हावड़ा मैदान को एस्प्लेनेड से जोड़ेगा है. इस सेक्शन में ईस्ट-वेस्ट मेट्रो कॉरिडोर के तहत हावड़ा मैदान आईटी हब साल्ट लेक सेक्टर V से कनेक्ट होगा.

5- अधिकारियों की ओर से उम्मीद जताई गई है कि ये मेट्रो केवल 45 सेकंड में हुगली नदी के नीचे 520 मीटर की दूरी तय कर लेगी.

6- एस्प्लेनेड और सियालदह के बीच ईस्ट-वेस्ट अलाइनमेंट का हिस्सा अभी भी निर्माणाधीन है. हालांकि साल्ट लेक सेक्टर V से सियालदह तक का हिस्सा पहले से ही उपयोग में है.

7- मेट्रो ऑटोमैटिक ट्रेन ऑपरेशन (ATO) सिस्टम से चलेगी. इसका मतलब ये है कि मेट्रो चालक के एक बटन दबाने के बाद ट्रेन अपने आप अगले स्टेशन पर पहुंचेगी.

8- ईस्ट-वेस्ट मेट्रो के कुल 16.6 किलोमीटर में से 10.8 किलोमीटर भूमिगत है, जिसमें हुगली नदी के नीचे सुरंग भी शामिल है. बाकी हिस्सा जमीन के ऊपर है.

9- कोलकाता मेट्रो का टारगेट जून या जुलाई के आसपास साल्ट लेक सेक्टर V और हावड़ा मैदान के बीच पूरे ईस्ट-वेस्ट रूट पर वाणिज्यिक परिचालन शुरू करना है.

10- अधिकारियों के मुताबिक अंडरवाटर मेट्रो में लोगों को 5G इंटरनेट की सुविधा भी मिलेगी. साथ ही ये भी कहा गया है कि टनल में पानी की एक बूंद भी प्रवेश नहीं कर सकती.


Share News
Chat on WhatsApp
Chat on WhatsApp

editor March 6, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

रेलवन ऐप से अनारक्षित टिकट पर 3% छूट 14 जुलाई तक लागू
बीकानेर
घरेलू गैस में बड़ा बदलाव: 14.2 किलो सिलेंडर में 10 किलो गैस की तैयारी
देश-दुनिया
ग्रीष्मावकाश में 10 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की अवधि बढ़ाई गई
बीकानेर
राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 24 मार्च को होगा जारी
बीकानेर
बीकानेर में 24 मार्च को विभिन्न क्षेत्रों में बिजली कटौती का शेड्यूल
बीकानेर
25 मार्च से फ्री दवा सुविधा बंद हो सकती है, पेंशनर्स पर बड़ा असर
बीकानेर
बालोतरा में सरकारी शिक्षक और पत्नी ने मिलकर पति की हत्या की
बीकानेर
20 लाख के विवाद में युवक और उसके भाइयों पर जानलेवा हमला
बीकानेर

You Might Also Like

देश-दुनिया

घरेलू गैस में बड़ा बदलाव: 14.2 किलो सिलेंडर में 10 किलो गैस की तैयारी

Published March 23, 2026
देश-दुनिया

India Energy Crisis: गर्मियों में बिजली कटौती की आशंका नहीं, बनाया ठोस प्लान – National News

Published March 22, 2026
देश-दुनिया

ईरान युद्ध में नई हलचल, हॉरमुज के पास पहुंची परमाणु पनडुब्बी – National News

Published March 22, 2026
देश-दुनिया

ईरान ने अतिरिक्त तेल देने से किया इनकार, वैश्विक बाजार में चिंता – National News

Published March 21, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?