Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: बीकानेर थिएटर फेस्टिवल’ अपने आठवे सीजन में 18 से 22 मार्च तक बीकानेर में होगा आयोजित
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > बीकानेर थिएटर फेस्टिवल’ अपने आठवे सीजन में 18 से 22 मार्च तक बीकानेर में होगा आयोजित
बीकानेरराजस्थान

बीकानेर थिएटर फेस्टिवल’ अपने आठवे सीजन में 18 से 22 मार्च तक बीकानेर में होगा आयोजित

admin
admin Published March 6, 2024
Last updated: 2024/03/06 at 6:45 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर में नाटकों का लगेगा मेला, पांच दिन थिएटर के रंगों में डूबा रहेगा बीकानेर

बीकानेर थिएटर फेस्टिवल’ अपने आठवे सीजन में 18 से 22 मार्च तक बीकानेर में होगा आयोजित

देश के ख्यातनाम नाट्य दल आएंगे बीकानेर, प्रसिद्ध नाटको का होगा मंचन

6 मार्च 2024, बीकानेर। बीकानेर में दिनांक 18 से 22 मार्च 2024 तक *बीकानेर थिएटर फेस्टिवल* का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान देश भर के सैकड़ो रंगकर्मियों का जमावड़ा बीकानेर में होगा और दर्शक देश भर के प्रसिद्ध नाटको का मंचन अपने ही शहर में देख पाएंगे। आयोजन समिति के टी एम लालाणी ने बताया कि बीकानेर थिएटर फेस्टिवल के माध्यम से हमारे शहर के लोगो को थिएटर के प्रसिद्ध अभिनेताओं से रूबरू होने और अलग अलग तरह के मनोरंजक नाटकों को देखने का मौका मिलेगा। इस दौरान प्रदर्शनी और रंग-चर्चाये भी आयोजित होंगी। सभी नाटकों और रंग चर्चाओ में दर्शकों का प्रवेश निशुल्क होगा। फेस्टिवल में दिल्ली, जयपुर, मुंबई, बरेली, चंडीगढ़, भीलवाड़ा, जोधपुर, जबलपुर जैसे शहरों के नाट्य दल बीकानेर आयेंगे और अपने नाटको की प्रस्तुतियां देंगे। इस लिहाज से बीकानेर प्रदेश के एक बड़े फेस्टिवल को आयोजित करने जा रहा है। बीकानेर थिएटर फेस्टिवल का यह इस बार आठवा सीजन होगा।

- Advertisement -

आयोजन समिति के हंसराज डागा ने बताया कि जिला प्रशासन, अनुराग कला केन्द्र, श्री तौलाराम हंसराज डागा चैरिटेबल ट्रस्ट, विरासत संवर्द्वन संस्थान और उत्तर पश्चिम रेलवे, बीकानेर मंडल द्वारा आयोजित फेस्टिवल में राष्ट्रीय नाट्य विधालय, नई दिल्ली, उत्तर पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र, उदयपुर, उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र, पटियाला के सहयोग से नाटकों का मंचन होगा। समारोह का मुख्य कार्य स्थल हंसा गेस्ट हाउस, नोखा रोड रहेगा।

समारोह से जुड़े रंगकर्मी सुधेश व्यास ने बताया कि सभी नाटको में दर्शकों का प्रवेश निःशुल्क होगा परन्तु सीट पहले आओ पहले पाओ के आधार पर आरक्षित होगी। एक समय में एक ही नाटक का मंचन होगा ताकि सभी कलाकारो/दर्शको को सभी नाटको का देखने का अवसर मिल सके। फेस्टिवल के आयोजन के बहाने देश भर के कलाप्रेमियो को बीकानेर की संस्कृति, खान पान और वैभव से भी रूबरू होने का मौका मिलेगा। फेस्टिवल में भाग लेने के लिए जयपुर, जोधपुर, अजमेर और राजस्थान के बाकी शहरों से भी राजस्थान के गुणी रंगकर्मी भी बीकानेर आएंगे। समारोह के सुरेंद्र धारणीया ने जानकारी देते हुए बताया कि यह समारोह इस रूप में भी महत्वपूर्ण सिद्व हो सकता है कि इसमें नाट्य की विभिन्न शैलियां से युवा रंगकर्मी एंव रंग दर्शक परिचित हो सकेंगे। फेस्टिवल के दौरान सभी रंगकर्मियों का बीकानेर के वैभव, हवेलियों,खान-पान, रहन-सहन और संस्कृति से परिचय कराया जाएगा। आयोजन समिति के सदस्य मधुसूदन गुप्ता ने बताया कि आयोजन को सफल बनाने के लिए एक आयोजन समिति बनाई गई है जिसमे शहर के रंगकर्मी विजय सिँह राठौड़, सुनील जोशी, नवलकिशोर व्यास, विकास शर्मा, के के रंगा, उत्तम सिंह, काननाथ गोदारा आदि को शामिल किया गया है। विनसम इंटरनेशनल स्कूल, श्री तोलाराम बाफना एकेडमी, और यू एस एकेडमी, इस समारोह के मुख्य सहयोगी रहेंगे।


Share News
Chat on WhatsApp

admin March 6, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

भाजपा नेता के घर लाखों की चोरी, शादी में गया था परिवार
बीकानेर
खाजूवाला की तावणियां कॉलोनी में पुलिस रेड, गांजा-स्मैक व हथियार जब्त
बीकानेर
बीकानेर में कल इन इलाकों में घंटों बंद रहेगी बिजली
बीकानेर
बीकानेर में रिलायंस स्मार्ट मार्ट से लाखों का सामान गायब
बीकानेर
बीकानेर में तेज रफ्तार ट्रक का कहर, पिकअप को टक्कर मार होटल में घुसा
बीकानेर
बीकानेर: पति-पत्नी के साथ मारपीट कर घर से निकाला गया
बीकानेर
बीकानेर मूल व्यापारी दंपती से 20 लाख के आभूषण लूटे गए
बीकानेर
मायरा जा रही स्कॉर्पियो पलटी, 2 की मौत, 3 घायल, जेसीबी से निकाला
राजस्थान

You Might Also Like

बीकानेर

भाजपा नेता के घर लाखों की चोरी, शादी में गया था परिवार

Published February 19, 2026
बीकानेर

खाजूवाला की तावणियां कॉलोनी में पुलिस रेड, गांजा-स्मैक व हथियार जब्त

Published February 19, 2026
बीकानेर

बीकानेर में कल इन इलाकों में घंटों बंद रहेगी बिजली

Published February 19, 2026
बीकानेर

बीकानेर में रिलायंस स्मार्ट मार्ट से लाखों का सामान गायब

Published February 19, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?