Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: बालमुकुंद आचार्य का मुगलों पर विवादित बयान बताया आतंकवादी
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > बालमुकुंद आचार्य का मुगलों पर विवादित बयान बताया आतंकवादी
बीकानेर

बालमुकुंद आचार्य का मुगलों पर विवादित बयान बताया आतंकवादी

editor
editor Published February 29, 2024
Last updated: 2024/02/29 at 6:15 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के बाद अब जयपुर से हवामहल विधायक बालमुकुंद आचार्य ने भी स्कूलों के सिलेबस से मुगल शासकों को हटाने की बात कही है। बालमुकुंद आचार्य ने कहा कि यह विदेशी आतंकवादी थे, भारत में लूट और हिंसा की वारदातें की थी। ऐसे में इनको महान बताना सरासर गलत है। इन लोगों की तो चर्चा तक नहीं होनी चाहिए। सिलेबस में इनको पढ़ाना तो बहुत दूर की बात है।

बालमुकुंद आचार्य ने कहा कि अकबर नहीं महाराणा प्रताप और शिवाजी महान हैं, जिन्होंने मातृभूमि को बचाने के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। हमारे देश में कोई बाबर को, तो कोई अकबर को महान बता देता है, लेकिन इतिहास देखते हैं तो पता चलता है कि इन्होंने भारत को लूटने के अलावा कोई और काम नहीं किया। इसलिए मैं चाहता हूं कि विदेशी आक्रांताओं (मुगलों) को स्कूलों के सिलेबस से हटा देना चाहिए।

हवामहल विधायक ने कहा कि जितने भी बाहरी राजा भारत में आए थे, उन्होंने हमारे देश को लूटने का काम किया है। इन लोगों की वजह से हमारे देश में कई परम्पराओं में बदलाव किया गया। भारत में सूर्य को साक्षी मानकर विवाह के फेरे हुआ करते थे, लेकिन जब से भारत में मुगलों ने आक्रमण किया। उसके बाद से दिन में शादी और फेरे की रस्म होना बंद हो गई, क्योंकि तब मुगल बहन-बेटियों को उठाकर ले जाते थे, इसलिए उनसे छुपाकर रात में फेरे की रस्म शुरू की गई।

मुगलों के नाम से न सड़क हो न शहर

- Advertisement -

बालमुकुंद आचार्य ने कहा कि जब मैं दिल्ली जाता हूं, तो अकबर रोड का नाम सुनकर मुझे पीड़ा होती है, क्योंकि जिस अकबर ने हमारे देश पर आक्रमण किया। हमने उसी की याद में सड़क का नामकरण कर दिया। मैं सोचता और चाहता हूं कि मुगलों के नाम से न तो किसी सड़क और न ही किसी शहर का नाम होना चाहिए। इसलिए मैं देश के और सभी राज्यों के शिक्षा मंत्री से भी यह निवेदन करता हूं कि वह मुगलों को हटाकर हमारे देश के वीरों को सिलेबस में जोड़ें, ताकि देश की युवा पीढ़ी हमारे देश का सही इतिहास जान सके।

उन्होंने कहा कि हम सभी मुगलों का इतिहास जानते हैं। बेटे ने पिता को जेल में डाल दिया और शासन किया। वे अत्याचारी थे। हम उन्हें महान लोगों के रूप में कैसे देख सकते हैं। वे लूटपाट करते थे और व्यभिचार करते थे। सिलेबस में ऐसे अत्याचारियों का उल्लेख मुझे गलत लगता है। हमें अपनी संस्कृति और पूर्वजों के इतिहास के बारे में सीखना चाहिए। हम ऐसे अत्याचारियों के समर्थन में नहीं हैं और हमें उनके बारे में चर्चा नहीं करनी चाहिए।


Share News
Chat on WhatsApp

editor February 29, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

रोडवेज बस में फर्जी टिकट घोटाला, सारथी मशीन लेकर फरार – Bikaner News
बीकानेर
बीकानेर में पैंथर का हमला, पिता-पुत्र घायल, बाद में मृत मिला – Bikaner News
बीकानेर
राजस्थान में कमर्शियल LPG पर सख्त नियंत्रण, नई कैटेगिरी लागू – Rajasthan News
राजस्थान
क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? पड़ोसी देश से आई बड़ी खबर – National News
देश-दुनिया
There will be power cuts in these areas tomorrow - know which areas are included
दैनिक राशिफल: जानें आज का भविष्यफल
राशिफल
DN स्टार मेकर्स व खबर 21 प्रस्तुत करते हैं – Mums Kiddo modling Workshop का शानदार आयोजन
बीकानेर राजस्थान
बीकानेर में बड़ा सड़क हादसा, निजी बस पलटी, कई घायल
बीकानेर
नाल में बड़ी चोरी का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार, माल बरामद
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

रोडवेज बस में फर्जी टिकट घोटाला, सारथी मशीन लेकर फरार – Bikaner News

Published March 29, 2026
बीकानेर

बीकानेर में पैंथर का हमला, पिता-पुत्र घायल, बाद में मृत मिला – Bikaner News

Published March 29, 2026
बीकानेरराजस्थान

DN स्टार मेकर्स व खबर 21 प्रस्तुत करते हैं – Mums Kiddo modling Workshop का शानदार आयोजन

Published March 28, 2026
बीकानेर

बीकानेर में बड़ा सड़क हादसा, निजी बस पलटी, कई घायल

Published March 28, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?