बीकानेर। ‘धर्मा गार्डियन’ अभ्यास से दोनों पक्षों में स्ट्रेटेजिक संचालन की रणनीति, तकनीक और प्रक्रियाओं में अपनी सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करने में सक्षम होंगे।
सेना के रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल
अमिताभ शर्मा ने बताया कि ‘धर्मा गार्डियन’ एक वार्षिक अभ्यास है जो भारत और जापान में वैकल्पिक रूप से आयोजित किया जाता है। दोनों पक्षों के दल में 40 सैन्य कर्मी शामिल है। जापानी दल का प्रतिनिधित्व 34वीं इन्फैंट्री रेजिमेंट के सैनिकों द्वारा किया जा रहा है और भारतीय सेना की टुकड़ी का प्रतिनिधित्व राजपूताना राइफल्स की एक बटालियन की और से किया जा रहा है।
राजस्थान में बीकानेर जिले की महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में भारत और जापान के संयुक्त अभ्यास धर्म गार्जियन की शुरुआत रविवार को हुई।

