Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: बदलते पर्यावरण का मिजाज सह नहीं पा रहे ये जानवर
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > बदलते पर्यावरण का मिजाज सह नहीं पा रहे ये जानवर
बीकानेर

बदलते पर्यावरण का मिजाज सह नहीं पा रहे ये जानवर

editor
editor Published February 24, 2024
Last updated: 2024/02/24 at 1:24 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। कुंवारिया कस्बे के सदर बाजार में आमेट रोड किनारे मधुमक्खियां और भंवर इन दिनों हजारों की संख्या में मरे हुए पाए गए। इससे पर्यावरणप्रेमियों में चिंता है। उन्होंने मौसम के लगातार बदलते मिजाज, कृषि कार्यों में बढ़ते कीटनाशकों के उपयोग और पर्यावरण की प्रतिकूलता को इसकी वजह बताया है।

कस्बे के एक तीन मंजिला मकान के ऊपरी हिस्से में मधुमक्खियों ने छत्ता बना रखा था। इस छत्ते से विगत 10 दिनों में सैकड़ों मधुमक्खियां हर रोज जमीन पर गिरकर तड़पते हुए दम तोड़ रही हैं। मधुमक्खियों के इस तरह मरने को लेकर पर्यावरणप्रेमियों ने चिंता व्यक्त की है।

पर्यावरणप्रेमी गिरिराज काबरा ने बताया कि बदलते मौसम व पर्यावरण की प्रतिकूलता के असर से मधुमक्खियां मर रही हैं। यह भी आशंका जताई कि संचार तकनीकी भी मधुमक्खियां मरने का कारण हो सकती है। संचार कंपनियों के टॉवरों के रेडिएशन से भी पर्यावरण पर नकारात्मक असर हो सकता है।

मधुमक्खियां नहीं रही तो पर्यावरण को होगा नुकसान पर्यावरणप्रेमी महेन्द्र टांक ने बताया कि पर्यावरण की समृद्धि को बनाए रखने में मधुमक्खियों का महत्वपूर्ण किरदार होता है। प्रसिद्ध वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन ने कहा था कि अगर किसी कारण पृथ्वी पर मधुमक्खियां समाप्त हो जाए तो कृषि एवं मानव का विकास बुरी तरह प्रभावित हो जाएगा। पर्यावरणप्रेमियों ने बताया कि कृषि कार्यों में बढ़ते कीटनाशकों के उपयोग व रेडियेशन से भ्रमर और मधुमक्खियों की प्रजनन क्षमता पर सीधा असर पड़ता है। इस कारण इनकी संख्या में लगातार कमी होती जा रही है। कृषि में कीटनाशकों के सम्पर्क में आने से तथा विकिरण की तीव्रता के कारण इनके पंखों और शरीर पर नकारात्मक असर पड़ता है। इससे इनकी छत्ता निर्माण क्षमता कम हो जाती है और विकिरण के कारण ये मार्ग से भी भटक जाती हैं।

- Advertisement -

Share News
Chat on WhatsApp

editor February 24, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर संभाग में शीतलहर का असर, स्कूलों में फिर दो दिन छुट्टी
बीकानेर
गंगाशहर में दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन से महिला की मौत
बीकानेर
मनरेगा को लेकर जनजागरण अभियान, पोस्टकार्ड भेजने का किया आह्वान
बीकानेर
बीकानेर में आयकर विभाग की कार्रवाई, कोयला गली में मचा हड़कंप
बीकानेर
Daily Horoscope: Know Today's Predictions
दैनिक राशिफल: जानें आज का भविष्यफल
राशिफल
बरछी-तलवार से हमला कर बदमाश 70 हजार रुपये लूट ले गए
बीकानेर
सदर थाना पुलिस ने 19 वर्षीय युवक को एमडी के साथ दबोचा
बीकानेर
बीकानेर में शुक्रवार को कई इलाकों में सुबह से शाम तक बिजली कटौती
crime

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर संभाग में शीतलहर का असर, स्कूलों में फिर दो दिन छुट्टी

Published January 16, 2026
बीकानेर

गंगाशहर में दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन से महिला की मौत

Published January 16, 2026
बीकानेर

मनरेगा को लेकर जनजागरण अभियान, पोस्टकार्ड भेजने का किया आह्वान

Published January 16, 2026
बीकानेर

बीकानेर में आयकर विभाग की कार्रवाई, कोयला गली में मचा हड़कंप

Published January 16, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?