बीकानेर। 28 SHOs Transferred In Udaipur : लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगने से पहले पुलिस विभाग में भारी फेरबदल किया गया है। इसके तहत जिले के 28 थानाधिकारियों सहित 400 से अधिक हैड कांस्टेबल और कांस्टेबल के तबादले किए गए हैं। उदयपुर शहर और आसपास के क्षेत्र में भी करीब 8 थानाधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। थानाधिकारी आदर्श कुमार को पुलिस लाइन से धानमंडी थाने में लगाया है, ये पहले हाथीपोल और सूरजपोल थाने में रह चुके हैं। भवानी सिंह को घंटाघर थानाधिकारी नियुक्त किया है, ये पहले गोवर्धन विलास और भूपालपुरा थाने में कार्यरत थे।
इसी तरह नाई और सुखेर थाने में रह चुके मुकेश सोनी को भूपालपुरा थानाधिकारी लगाया गया है। डबोक थानाधिकारी चैलसिंह को यातायात शाखा, सुखेर थानाधिकारी योगेन्द्र व्यास को साइबर पुलिस थाना, वहीं भूपालपुरा थानाधिकारी भरत योगी को सुखेर थानाधिकारी लगाया गया है। घंटाघर थानाधिकारी नरपतसिंह को नाई थाने में और सुनील चारण को सूरजपोल थानाधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा जिला पुलिस अधीक्षक ने जिले में 317 कांस्टेबल और हैड कांस्टेबल के भी तबादले किए हैं।।
कई थानों में होगी समस्या
एक साथ इतनी बड़ी संख्या में स्थानांतरण होने से कई थानों में समस्या हो सकती है क्योंकि कुछ थानों में पहले ही स्टाफ की कमी चल रही है। ऊपर से इनसे जितने स्थानांतरण किए गए उतने पुलिस कर्मी आएंगे या नहीं, इसका भी अभी पता नहीं है। कुछ थानों में नए पुलिसकर्मी तैनात हैं। इन थाना क्षेत्रों में अपराध और गतिविधियों को नियंत्रित करने में समस्या हो सकती है।

