बीकानेर। किसान आंदोलन के चलते उत्तर रेलवे के अंबाला मंडल पर रेल यातायात प्रभावित हुआ है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार किसान आंदोलन के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित कई रेल सेवाएं प्रभावित रहेगी।
किसान आंदोलन के चलते गाडी संख्या 04753, भटिंडा-श्रीगंगानगर रेल सेवा 15 फरवरी को रद्द रहेगी। गाडी संख्या 04756, श्रीगंगानगर-बठिंडा रेल सेवा 15 फरवरी को रद्द रहेगी।
वहीं गाडी संख्या 14736, अंबाला-श्रीगंगानगर रेल सेवा, जो 15 फरवरी को अंबाला से रवाना होगी, वह भटिंडा तक ही संचालित की गई है, अर्थात भटिंडा से श्रीगंगानगर के मध्य रद्द रहेगी। गाडी संख्या 14735, श्रीगंगानगर-अंबाला रेल सेवा, 15 फरवरी को भटिंडा से रवाना होगी, अर्थात श्रीगंगानगर – भटिंडा के मध्य रद्द रहेगी। इसके अलावा गाड़ी संख्या 19612, अमृतसर अजमेर एक्सप्रेस 15 फरवरी को परिवर्तित मार्ग वाया तरन तरण तारण जं.-ब्यास होकर संचालित होगी।

