Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: नीरज के पवन के बाद एक बार फिर नई कलेक्टर नम्रता वृष्णि से लोगों को काफी उम्मीदें
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > नीरज के पवन के बाद एक बार फिर नई कलेक्टर नम्रता वृष्णि से लोगों को काफी उम्मीदें
बीकानेर

नीरज के पवन के बाद एक बार फिर नई कलेक्टर नम्रता वृष्णि से लोगों को काफी उम्मीदें

editor
editor Published February 14, 2024
Last updated: 2024/02/14 at 5:52 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। देर रात जारी हुई आईएएस की तबादला सूची में बीकानेर के जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल का ट्रांसफर कर दिया गया है। उनकी जगह तेज तर्रार आईएएस नम्रता वृष्णि को बीकानेर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही अब बीकानेर को नीरज के पवन के बाद एक बार फिर नई कलेक्टर नम्रता वृष्णि से काफी कुछ उम्मीदें है। नम्रता वृष्णि इससे पहले भी बीकानेर में जिला परिषद् की सीईओ के रूप में कार्य कर चुकी है। उस समय भी उनकी ओर से चलाए जाने वाले जागरुकता अभियान और उनकी ओर से जारी आदेश चर्चाओं का विषय भी रह चुके है। ऐसे में बीकानेर को एक बार फिर नई कलेक्टर से काफी कुछ उम्मीद है। जिले में पर्यटन महत्व और ग्रामीण विकास सहित जल जीवन मिशन तथा स्वच्छता मिशन के पंख लगते नजर आ रहे हैं। नम्रता वृष्णि जब यहां जिला परिषद की सीईओ थी तब लूणकरणसर की नमक की झील को पर्यटन की दृष्टि से नए आकार की अभूतपूर्व योजना शुरू की जाने वाली थी, नम्रता वृष्णि ने अनेक बार राष्ट्रीय उच्च मार्ग स्थित इस विशाल प्राकृतिक झील का न केवल विहंगावलोकन किया बल्कि लूणकरणसर कस्बे के सिवरेज के पानी को ड्रेनेज कर उसका ट्रीटमेंट कर इस झील में लाने की योजना भी बनाई थी, इसके लिया पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के तहत उन्होंने एलडीएफ (लूणकरणसर डवलपमेंट फाउंडेशन) की नींव भी रखी थी और एक ही दिन में ढाई लाख से अधिक की राशि भामाशाहों से इसके लिए घोषित भी करवाई थी। इसी प्रकार देवीकुंड सागर का जीर्ण शीर्ण ऐतिहासिक सरोवर अपने पुरातन वैभव में लौटाने के लिए नरेगा सहित विभिन्न योजनाओं का समन्वय किया जाना प्रस्तावित था, कचरे और गोबर से खाद बनाने का कार्य घर घर ढाणी ढाणी शुरू होने की संभावनाएं बनी थीं और इन पर गंभीर कार्यान्वयन भी कमोबेश शुरू हो गया था, लेकिन स्थानांतरण हो जाने के कारण इन में से किसी भी कार्य को अमली जामा नहीं पहनाया जा सका था। नम्रता वृष्णि ने जिले के सरपंचों को ले कर अनेक ऐसे स्थलो की एक्सपोजर विजिट भी करवाई और ग्रामीण विकास तथा पंचायत राज विभाग की योजनाओं को शिद्दत एवम ईमानदारी से लागू किया। पर्यटन की दृष्टि से बीकानेर महत्वपूर्ण जिला होने की वजह से अब पर्यटन स्थलों के विकास की भी उम्मीद जग गई है।


Share News
Chat on WhatsApp

editor February 14, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

प्रज्ञानम् में हिंदी मीडियम के विज्ञान वर्ग विधार्थियो हेतु निःशुल्क नीट कोचिंग
बीकानेर शिक्षा
भाजपा स्थापना दिवस को लेकर बीकानेर में तैयारियां तेज – Bikaner News
बीकानेर
मन की बात में चमका बीकानेर, अभय जैन ग्रंथालय की सराहना – Bikaner News
बीकानेर
ढाई साल से फरार इनामी तस्कर गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई – Bikaner News
बीकानेर
ऊर्जा संकट के बीच राहत, LPG से भरे दो जहाज भारत की ओर – National News
बीकानेर
गिरफ्तारी के बाद सड़कों पर बवाल, राजधानी में बढ़ा तनाव – National News
देश-दुनिया
बीकानेर स्थापना दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला 15 से – Bikaner News
बीकानेर
बीकानेर में 17 वर्षीय नाबालिग लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश – Bikaner News
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेरशिक्षा

प्रज्ञानम् में हिंदी मीडियम के विज्ञान वर्ग विधार्थियो हेतु निःशुल्क नीट कोचिंग

Published March 29, 2026
बीकानेर

भाजपा स्थापना दिवस को लेकर बीकानेर में तैयारियां तेज – Bikaner News

Published March 29, 2026
बीकानेर

मन की बात में चमका बीकानेर, अभय जैन ग्रंथालय की सराहना – Bikaner News

Published March 29, 2026
बीकानेर

ढाई साल से फरार इनामी तस्कर गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई – Bikaner News

Published March 29, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?