Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: भजनलाल सरकार का मंत्रियों को ‘झटका’, अब ‘फरमाइश’ पर नहीं मिलेंगे अधिकारी – फॉर्मूला तय!
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > भजनलाल सरकार का मंत्रियों को ‘झटका’, अब ‘फरमाइश’ पर नहीं मिलेंगे अधिकारी – फॉर्मूला तय!
बीकानेर

भजनलाल सरकार का मंत्रियों को ‘झटका’, अब ‘फरमाइश’ पर नहीं मिलेंगे अधिकारी – फॉर्मूला तय!

editor
editor Published February 6, 2024
Last updated: 2024/02/06 at 8:36 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। राज्य में विभिन्न सरकारों में अब तक मंत्री की पसंद के ही विशिष्ट सहायक लगते आए हैं। लेकिन, पहली बार राज्य की भजनलाल सरकार ने फॉर्मूला तय किया है कि मंत्रियों की पसंद के आरएएस अधिकारी (विशिष्ट सहायक) नहीं लगाए जाएंगे। इसके साथ ही जिस जाति का मंत्री है, उस जाति का विशिष्ट सहायक नहीं लगाया जाएगा। यह फार्मूला तीन दिन पहले 7 मंत्रियों के लगाए गए विशिष्ट सहायकों की सूची में देखने को मिला। दोनों उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा के उन्हीं की जाति और पसंद के शुरुआती दौर में लगाए गए विशिष्ट सहायकों को बदल दिया गया है। अब चर्चा है कि सरकार के इस निर्णय से मंत्रियों में अंदरखाने कुछ नाराजगी भी है। दरअसल, मंत्रियों के विशिष्ट सहायक लगाने को लेकर एक हजार से अधिक आरएएस अधिकारियों में से 60 का राज्य सरकार ने चयन किया है, जिनमें से विशिष्ट सहायक लगाए जाएंगे। अभी 16 मंत्रियों के और विशिष्ट सहायक लगाए जाने हैं।

सीएस लगने के बाद तय हुआ फॉर्मूला

सूत्रों के मुताबिक मुख्य सचिव की नियुक्ति के बाद से ही सरकार मंत्रियों के यहां विशिष्ट सहायक लगाने को लेकर तैयारी में जुट गई थी। इस मंथन और तैयारी में मंत्रियों के विशिष्ट सहायक लगाने को लेकर करीब 60 आरएएस अधिकारियों के नाम छांटना बताया जा रहा है। इन 60 आरएएस का गत पांच वर्ष से अधिक समय का सर्विस रेकॉर्ड और कार्यशैली देखी गई है। इनमें से अब तक 40 अधिकारियों की सूची तैयारी की जा चुकी है। इन चालीस में से 7 को सरकार दो उपमुख्यमंत्री और पांच मंत्रियों के यहां विशिष्ट सहायक नियुक्त कर चुकी है।

इनको बदला

- Advertisement -

मुख्यमंत्री के साथ ही दोनों उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा ने शपथ ली थी। ऐसे में शुरुआती दौर में दोनों की पसंद के विशिष्ट सहायक लगा दिए गए थे। दिया कुमारी के यहां गोपाल सिंह और प्रेम चंद बैरवा के यहां सावन कुमार चायल को विशिष्ट सहायक लगाया गया था। मंत्रियों की शपथ होने के बाद विशिष्ट सहायक लगाने को लेकर नया फॉर्मूला तय किया गया है। इसके तहत दोनों उप मुख्यमंत्रियों के विशिष्ट सहायकों को हटाकर नए विशिष्ट सहायक लगाए गए हैं। लेकिन, दोनों ही उप मुख्यमंत्रियों के अभी पुराने ही अधिकारी विशिष्ट सहायक का कामकाज देख रहे हैं।

इन 5 मंत्रियों को मिले विशिष्ट सहायक

सरकार ने नए फार्मूले के आधार पर ही कैबिनेट मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर, किरोड़ीलाल मीना, राज्यवर्धन सिंह र कन्हैयालाल चौधरी, हीरालाल नागर के यहां विशिष्ट नियुक्त किए हैं।


Share News
Chat on WhatsApp

editor February 6, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

1 अप्रैल से राजस्थान में बड़े बदलाव: टोल महंगा, समय बदलाव
बीकानेर
बीकानेर मौसम अपडेट: आंधी और बारिश का अलर्ट जारी
Weather
आज का राशिफल: सभी राशियों के लिए खास भविष्यवाणी
राशिफल
प्रज्ञानम् में हिंदी मीडियम के विज्ञान वर्ग विधार्थियो हेतु निःशुल्क नीट कोचिंग
बीकानेर शिक्षा
भाजपा स्थापना दिवस को लेकर बीकानेर में तैयारियां तेज – Bikaner News
बीकानेर
मन की बात में चमका बीकानेर, अभय जैन ग्रंथालय की सराहना – Bikaner News
बीकानेर
ढाई साल से फरार इनामी तस्कर गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई – Bikaner News
बीकानेर
ऊर्जा संकट के बीच राहत, LPG से भरे दो जहाज भारत की ओर – National News
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

1 अप्रैल से राजस्थान में बड़े बदलाव: टोल महंगा, समय बदलाव

Published March 30, 2026
बीकानेरशिक्षा

प्रज्ञानम् में हिंदी मीडियम के विज्ञान वर्ग विधार्थियो हेतु निःशुल्क नीट कोचिंग

Published March 29, 2026
बीकानेर

भाजपा स्थापना दिवस को लेकर बीकानेर में तैयारियां तेज – Bikaner News

Published March 29, 2026
बीकानेर

मन की बात में चमका बीकानेर, अभय जैन ग्रंथालय की सराहना – Bikaner News

Published March 29, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?