Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: कपिल सरोवर में पिता-बेटे की डूबने से हुई मौत
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > कपिल सरोवर में पिता-बेटे की डूबने से हुई मौत
बीकानेर

कपिल सरोवर में पिता-बेटे की डूबने से हुई मौत

editor
editor Published February 3, 2024
Last updated: 2024/02/03 at 3:08 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। शुक्रवार को दो वारदातों में हुई चार मौतों ने शहर को स्तब्ध कर दिया। दोनों वारदातों में परिवार के लोग ही मौत की वजह बने। पहली वारदात में पति ने पत्नी की हत्या कर आत्महत्या कर ली। वहीं, दूसरी वारदात बीकानेर शहर से 50 किमी दूर कपिल सरोवर में हुई। यहां एक पिता ने अपने बेटे को तालाब में डुबाकर मार दिया और खुद भी डूबकर मर गया। पिता का शव शाम को मिल गया और रात होने के कारण बच्चे का शव नहीं निकाला जा सका। मृतक की पहचान बीकानेर के मोहता चौक निवासी जितेंद्र कुमार ओझा 48 वर्ष और जयंत (10 वर्ष) के रूप में हुई। पूरा घटनाक्रम वहां लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया।

कोलायत एसएचओ बलवंत कुमार ने बताया कि घटना शुक्रवार दोपहर 3.24 बजे की है। कपिल सरोवर के सेल्फी पॉइंट के पास एक युवक अपने बच्चे के साथ काफी देर से खड़ा था। वे आपस में बात कर रहे थे। कुछ देर बाद पिता अपने बेटे को लेकर तालाब के किनारे पहुंचा और अपने बच्चे को अंदर फेंक दिया। तालाब के किनारे पर होने के कारण बच्चा खुद को बचाने के लिए बाहर आने लगा। इस पर उसका पिता खुद तालाब के अंदर कूदा, उसे खींचकर गहरे पानी में चला गया। वहां दोनों की डूबने से मौत हो गई। जितेंद्र ने ऐसा क्यों किया ? जवाब किसी के पास नहीं जितेंद्र दुकानों में सामान सप्लाई का काम करता था। बीकानेर में उनके परिजनों को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर शाम को परिजन आए। उन्होंने पहचान की। घटनास्थल पर बच्चे का स्कूल बैग और मृत युवक का बैग भी मिला है। कोलायत एसएचओ बलवंत कुमार, तहसीलदार रामस्वरूप मीणा, बीडीओ कृष्ण कुमार चावला के नेतृत्व में गोताखोरों की टीम रात तक बच्चे का शव ढूंढती रही। अभी तक घटना के कारणों का पता नहीं चला है। पुलिस की पूछताछ में परिजनों ने किसी विवाद या पारिवारिक कलह की जानकारी होने से इंकार किया है। मृतक के ताऊ के लड़के आशाराम ओझा ने बताया कि गुरुवार रात को उनके चाचा के घर पर भोजन था। उसमें जितेंद्र भी शामिल हुआ था। उसके चेहरे या हावभाव से ऐसा कुछ नहीं लगा कि वह ऐसा कदम उठाने वाला है। शुक्रवार को वह सामान सप्लाई करने का अपना बैग लेकर घर से निकला। बच्चे के स्कूल की छुट्टी हुई तो उसे लेकर बस में बैठ गया। जितेंद्र की मां सुशीला देवी ने फोन किया तो उन्हें जयंत की आवाज सुनाई दी। जयंत अपने पिता से पूछ रहा था कि वे बस में बैठकर कहां जा रहे हैं। इस पर सुशीला ने उससे पूछा कि कहां जा रहे हो तो जितेंद्र बोला कि 10-15 मिनट में घर आ रहा हूं। उसके बाद मोबाइल बंद कर दिया। इतनी बड़ी घटना क्यों हुई, इसकी वजह अभी तक पता नहीं चली है।

बच्चे का स्कूल बैग मिला, प्रिंसिपल ने दी घरवालों को सूचन

घटना स्थल पर बच्चे का स्कूल बैग मिला। उसमें मुरलीधर व्यास कॉलोनी के एक निजी स्कूल का नाम था। इस पर पुलिस ने स्कूल के प्रिंसिपल को फोन पर बताया कि उनके स्कूल के जयंत ओझा नाम के बच्चे का बैग कपिल सरोवर के पास मिला है। इस पर प्रिंसिपल ने बच्चे के घर वालों को बताया। वे कोलायत पहुंचे तो मृतक युवक की पहचान हो पाई।

- Advertisement -

 


Share News
Chat on WhatsApp

editor February 3, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से लाखों की ठगी का मामला
बीकानेर
बीकानेर रोडवेज में फर्जी टिकट रैकेट का खुलासा
बीकानेर
1 अप्रैल से राजस्थान में बड़े बदलाव: टोल महंगा, समय बदलाव
बीकानेर
बीकानेर मौसम अपडेट: आंधी और बारिश का अलर्ट जारी
Weather
आज का राशिफल: सभी राशियों के लिए खास भविष्यवाणी
राशिफल
प्रज्ञानम् में हिंदी मीडियम के विज्ञान वर्ग विधार्थियो हेतु निःशुल्क नीट कोचिंग
बीकानेर शिक्षा
भाजपा स्थापना दिवस को लेकर बीकानेर में तैयारियां तेज – Bikaner News
बीकानेर
मन की बात में चमका बीकानेर, अभय जैन ग्रंथालय की सराहना – Bikaner News
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से लाखों की ठगी का मामला

Published March 30, 2026
बीकानेर

बीकानेर रोडवेज में फर्जी टिकट रैकेट का खुलासा

Published March 30, 2026
बीकानेर

1 अप्रैल से राजस्थान में बड़े बदलाव: टोल महंगा, समय बदलाव

Published March 30, 2026
बीकानेरशिक्षा

प्रज्ञानम् में हिंदी मीडियम के विज्ञान वर्ग विधार्थियो हेतु निःशुल्क नीट कोचिंग

Published March 29, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?