बीकानेर। पीएम मोदी ने ‘प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना ‘ का ऐलान किया है। इससे गरीब और मध्यम वर्ग का बिजली बिल तो कम होगा ही, साथ ही भारत ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर भी बनेगा।
What is Pradhan Mantri Suryodaya Yojana : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना ‘ की घोषणा की है। इसके अंतर्गत एक करोड़ घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य है। पहल का उद्देश्य सौर ऊर्जा को सीधे घरों तक पहुंचाना है। अधिशेष बिजली उत्पादन के लिए अतिरिक्त प्रोत्साहन के साथ, रूफटॉप सोलर इंस्टालेशन के जरिए घरों को बिजली देना लक्ष्य है। प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना देश के गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों के लिए शुरू होने जा रही है। आइये जानते हैं इस योजना का फायदा किन लोगों को मिलेगा और इसके नियम क्या हैं।
आवेदन और पात्रता ?
प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना का लक्ष्य 1 करोड़ परिवारों, विशेषकर गरीब और मध्यम आय वर्ग के लोगों को उनके बिजली बिल कम करके मदद करना है। शुरुआती जानकारी के अनुसार योजना का लाभ केवल भारतीय को मिलेगा। आवेदक की वार्षिक आय 1.5 लाख रुपए से ज्यादा नहीं हो। आवेदक किसी सरकारी सर्विस से नहीं जुड़ा होना चाहिए। इसका आवेदन सरकारी पोर्टल ‘नेशनल पोर्टल फॉर रूफटॉप सोलर’ पर किया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू हो सकती है।

