Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: सर्द हवाओं के बीच केबिनेट मंत्री सुमित गोदारा ने किया ध्वजारोहण, 63 हुए सम्मानित
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > सर्द हवाओं के बीच केबिनेट मंत्री सुमित गोदारा ने किया ध्वजारोहण, 63 हुए सम्मानित
बीकानेरराजस्थान

सर्द हवाओं के बीच केबिनेट मंत्री सुमित गोदारा ने किया ध्वजारोहण, 63 हुए सम्मानित

editor
editor Published January 26, 2024
Last updated: 2024/01/26 at 11:05 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। बीकानेर में गणतंत्र दिवस पर इस बार 63 जनों को सम्मानित किया गया। ये लिस्ट गुरुवार को रात बारह बजे बाद जारी की गई। केबिनेट मंत्री सुमित गोदारा ने डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में मुख्य समारोह के दौरान इन सभी को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान पुरस्कार प्राप्त करने वालों के कार्यों का उल्लेख किया गया। इससे पहले गोदारा ने झंडारोहण किया और पुलिस ने परेड की। स्कूली स्टूडेंट्स की ओर से योगा और सांस्कृतिक नृत्यों की प्रस्तुति दी गई।

इस दौरान पुलिस और बीएसएफ के जवानों ने परेड करते हुए शौर्य के साथ ही अनुशासन का प्रदर्शन किया। स्कूली बच्चों ने राजस्थानी गीतों पर प्रस्तुति दी। बीकानेर के अनेक सरकारी और प्राइवेट स्कूल्स के स्टूडेंट्स ने योगा प्रदर्शन किया। शहर के अलग अलग क्षेत्रों में योगा का अभ्यास हुआ था, जिसका आज प्रदर्शन किया गया।

ये हुए सम्मानित

• केशव बिस्सा : उस्ता कला, मथेरण कला, मिनिएचर कला, वुडकट कलर आदि कलाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए।

- Advertisement -

• प्रांजल ठोलिया : नेशनल स्कूल गेम्स में तीरंदाजी में अंडर 17 में चार गोल्ड मेडल व खेल इंडिया में चयन

• मुस्कान अब्बासी : अंतरराष्ट्रीय टारगेटबॉल प्रेजिडेंट कप में पहला स्थान

• रवि प्रकाश चाहर : रोवर के रूप में राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त किया

• रवि डांगी : पैरा एथेलेटिक्स में स्टेट लेवल के मेडल जीते

• पार्थ व्यास : मिक्स मार्शल आर्ट में श्रेष्ठ प्रदर्शन

• आदित्य आचार्य : जिला स्तरीय अंडर 19 रोलर स्केटिंग में राज्य स्तर पर कांस्य पदक जीतने पर

• रघुराज सिंह : राष्ट्रीय स्कूली ताइक्वांडो रजत पदक

• चंद्रगिरी : राष्ट्रीय स्कूली ताइक्वांडो रजत पदक

• ना खान, दामिनी, वैशाली राजपुरोहित, रुचिका सोलंकी : नेशनल स्कूल गेम्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन

• डॉ. आर्तबंधु साहू : राष्ट्रीय उष्ट अनुसंधान केंद्र को पर्यटकों के लिए उपयोगी बनाया।

• श्योराम वर्मा, एसडीएम खाजूवाला : प्रभावी प्रशासनिक कार्य किया

• राजेश पुरोहित, एसई पीएचईडी : नहर बंदी के दौरान उत्कृष्ट जल प्रबंधन किया

• डॉ. प्रमोद ठकराल : टीबी उन्मूलन कार्यक्रम में बेहतर काम किया

• डॉ. केदार नाथ : सर्जरी के लिए बेहतर काम किया।

• डॉ. मनोज कुमार मीणा : एपिकॉन 23 में गठिया रोग पर रिसर्च पेपर दिया।

• रवि बिजारणियां : सहायक सांख्यिकी अधिकारी के रूप में उत्कृष्ट कार्य

• अर्जुनदान बीठू : सहायक विकास अधिकारी के रूप में विधानसभा चुनाव में श्रेष्ठ कार्य

• सुरेश कुमार बांदड़ा : भू अभिलेख निरीक्षक वृत कानासर को श्रेष्ठ कार्य के लिए

• शारदा कुमारी पटवारी : चुनाव व राजस्व कार्यों में श्रेष्ठ प्रदर्शन

• विश्वजीत सिंह पटवारी : राजकीय सेवा में उल्लेखनीय कार्य

• गोवर्द्धनराम दर्जी : वरिष्ठ अध्यापक के रूप में स्कूल में पंद्रह लाख रुपए के काम करवाए, परिणाम बेहतर

• किरण स्वामी अध्यापक : मेडथ्टेशन व हेप्पीनेस के क्षेत्र में कार्य

• बनवारी लाल स्वामी : सरकारी सेवा के साथ निशुल्क प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी

• नवनीत कुमार गुलाटी : अध्यापक के रूप में श्रेष्ठ कार्य

• मनीष कुमार जोशी : खेल लेखन के साथ उत्कृष्ट राजकीय कार्य

• मनीष सुथार : जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र पर वरिष्ठ सहायक के रूप में उत्कृष्ट कार्य

• संजय स्वामी : पुलिस अधीक्षक कार्यालय में वरिष्ठ सहायक के रूप में उत्कृष्ट कार्य

• ज्ञानेंद्र सिंह चौहान : जिला स्तरीय कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन

• राहुल राजपुरोहित : सहायक प्रोग्रामर के रूप में विधानसभा चुनाव में बेहतर कार्य

• राजवीर सिंह, श्रीडूंगरगढ़ : जाति प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र सहित अन्य कार्यों में उत्कृष्टता

• ओम प्रकाश कुम्हार : कोविड टीकाकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य

• संतोष वर्मा : नर्सिंग ऑफिसर के रूप में बेहतर टीकाकरण

• आशुतोष पारीक : नर्सिंग कार्यों में उत्कृष्ट सेवाएं

• सुनीता शर्मा : आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रूप में बेहतर सेवाएं

• निर्मला पारीक : आशा सहयोगिनी के रूप में बेहतर काम किया

• मुकेश सारण : राजकीय सेवाओं में उल्लेखनीय योगदान

• सीताराम : राजकीय सेवाओं में उल्लेखनीय योगदान

• ब्रह्मानन्द : राजकीय सेवाओं में उल्लेखनीय योगदान

• रमेश बारासा : राजकीय सेवाओं में उल्लेखनीय योगदान

• शंकर कुलरिया, नोखा : शिक्षा, चिकित्सा व गौसेवा के लिए भामाशाह के रूप में काम किया।

• आदर्श पार्क विकास समिति खतुरिया कॉलोनी : कॉलोनी पार्क में सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन

• देव किशन, नोखा : शर्मा डेयरी में गैस सिलेंडर फटने पर बच्चे का जीवन बचाने में उल्लेखनीय योगदान

• डॉ. अमित कुमार व्यास : होम्योपैथिक चिकित्सक के रूप में उत्कृष्ट कार्य

• सुरेंद्र कुमार जैन : समाज सेवा में उल्लेखनीय योगदान

• प्रहलाद ओझा : रमक-झमक संस्था के रूप में पुष्करणा समाज के सावे में उल्लेखनीय योगदान

• भंवरलाल जोशी : लोक कलाकार के रूप में सम्मान

• प्रो. निलोफर खान : कशीदाकारी के उत्कृष्ट कार्य और प्रशिक्षण

• डॉ. मोहम्मद हनीफ पठान : समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य

• बशीर मोहम्मद उर्फ वसीम खान : नशा रोकने के अभियान में उल्लेखनीय कार्य किया

• मोहम्मद इकबाल समेजा : जहरीले सांप, गोयरे और वन्य जीवों को बचाने का काम किया

• सीमा शर्मा : दीनदयाल योजना और प्रधानमंत्री आवासीय योजना में उल्लेखनीय योगदान

• वीर सावरकर पर्यावरण समिति : डॉ. करणी सिंह स्टेडियम के आसपास पांच सौ पेड़ लगाए

• कृष्ण सेवा संस्थान : पीबीएम अस्पताल में जल प्रबंधन के साथ ही अनेक सामाजिक कार्यों के लिए

• कुनाराम खीचड़ : सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में सांप, गोयरा कोबरा को पकड़ने का काम किया।


Share News
Chat on WhatsApp

editor January 26, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से लाखों की ठगी का मामला
बीकानेर
बीकानेर रोडवेज में फर्जी टिकट रैकेट का खुलासा
बीकानेर
1 अप्रैल से राजस्थान में बड़े बदलाव: टोल महंगा, समय बदलाव
बीकानेर
बीकानेर मौसम अपडेट: आंधी और बारिश का अलर्ट जारी
Weather
आज का राशिफल: सभी राशियों के लिए खास भविष्यवाणी
राशिफल
प्रज्ञानम् में हिंदी मीडियम के विज्ञान वर्ग विधार्थियो हेतु निःशुल्क नीट कोचिंग
बीकानेर शिक्षा
भाजपा स्थापना दिवस को लेकर बीकानेर में तैयारियां तेज – Bikaner News
बीकानेर
मन की बात में चमका बीकानेर, अभय जैन ग्रंथालय की सराहना – Bikaner News
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से लाखों की ठगी का मामला

Published March 30, 2026
बीकानेर

बीकानेर रोडवेज में फर्जी टिकट रैकेट का खुलासा

Published March 30, 2026
बीकानेर

1 अप्रैल से राजस्थान में बड़े बदलाव: टोल महंगा, समय बदलाव

Published March 30, 2026
बीकानेरशिक्षा

प्रज्ञानम् में हिंदी मीडियम के विज्ञान वर्ग विधार्थियो हेतु निःशुल्क नीट कोचिंग

Published March 29, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?