बीकानेर। अयोध्या में सोमवार को होने वाले रामलला के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत जयपुर में भी रामोत्सव मनाया जाएगा। इसकी तैयारियां पूरी हो गई हैं। इससे पूर्व ग्रेटर निगम की ओर से शहर के प्रमुख चौराहों और तिराहों पर रविवार को रंगोली बनवाई गई। शाम को महापौर सौम्या गुर्जर ने गांधी सर्कल, जेडीए सर्कल, रामबाग सर्कल और विधानसभा के सामने रंगोली का निरीक्षण किया। अयोध्या में आज राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर जयपुर में गो काष्ठ से बने दीपकों से 1500 मंदिर जगमग होंगे। इसके साथ ही आज 8000 पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे।
महापौर सौम्या गुर्जर ने बताया कि शहर के 1500 मं में दीपक पहुंचाए गए है। मंदिरों के अलावा शहर के प्र करीब पांच लाख दीपकों से जगमग होंगे। प्रमुख मागा पर दीपक जलाने के लिए अधिकारियों को भी नियुक्त किया गया है।

