


बीकानेर। राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में आज सीएम भजनलाल शर्मा देव दर्शन कर रह हैं। इसकी शुरुआत सुबह 10 बजे से हो गई। सीएम सुबह सबसे पहले सांगानेर रोड स्थित रामजानकी मंदिर पहुंचे। इसके बाद प्रतापनगर के सेक्टर-18 के देहलावास बालाजी मंदिर के दर्शन किए। प्रतापनगर के प्रेम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम देखा।
इस दौरान सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा- मुझे दो बार कार सेवा में जाने का मौका मिला। जब मैं विद्यार्थी परिषद में था। उस समय शिला पूजन कार्यक्रम होते थे। 1989-90 में कार सेवा में जाने का मुझे मौका मिला। वहीं, 1990 में जो कार सेवा हुई। उसमें भी मुझे जाने का मौका मिला। मैं दूसरी कार सेवा में गया तो वहां हमें रोका गया। मैं जेल में भी रहा। यह टेंपररी जेल होती थी। उसमें दो-तीन दिन रखते थे और फिर छोड़ देते थे। फिर हम आगे बढ़ते थे।
उन्होंने कहा, यहां कभी हूण आए, कभी इस्लाम आया, कभी अंग्रेज आए, इन्होंने हमारी संस्कृति को मिटाने का प्रयास किया। लेकिन यह भारत की संस्कृति है। जो किसी के मिटाने से मिटने वाली नहीं है। जिन्होंने इसे मिटाने का प्रयास किया। वो समाप्त होते चले गए। आज हमारे 4 लाख पूर्वजों को जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति दी। मैं उनको भी श्रद्धांजलि देता हूं। जय श्री राम के नारे के साथ मुख्यमंत्री ने बोलना किया शुरू किया था।

सीएम ने कहा- 22 जनवरी 2024 ऐतिहासिक दिन है। क्योंकि टेंट जैसे मंदिर से निकलकर राम राजमहल जैसे मंदिर में विराजमान हुए है।