Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: 16वीं विधानसभा के सत्र में भाजपा सरकार का कांग्रेस पर गंभीर आरोप, जानें अभिभाषण की अहम बातें
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > जयपुर > 16वीं विधानसभा के सत्र में भाजपा सरकार का कांग्रेस पर गंभीर आरोप, जानें अभिभाषण की अहम बातें
जयपुरबीकानेरराजनीतिराजस्थान

16वीं विधानसभा के सत्र में भाजपा सरकार का कांग्रेस पर गंभीर आरोप, जानें अभिभाषण की अहम बातें

editor
editor Published January 20, 2024
Last updated: 2024/01/20 at 9:27 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। राज्य की भजनलाल सरकार मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना और अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोलने योजना की समीक्षा के साथ ही पूर्ववर्ती सरकार में हुए भ्रष्टाचार की जांच कराएगी। राज्यपाल कलराज मिश्र ने शुक्रवार को विधानससभा में अभिभाषण के दौरान कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में 5 साल भ्रष्टाचार चरम पर रहा। विद्युत विभाग के अलावा जलजीवन मिशन, सूचना प्रोद्योगिकी एवं संचार विभाग, बायोफ्यूल प्राधिकरण सहित हर विभाग में भ्रष्टाचार को शह मिली। एसीबी की जांच में सजा योग्य पाए गए प्रकरणों में भी पूर्ववर्ती सरकार ने न ठोस कार्रवाई की और न ही अभियोजन स्वीकृति दी।

सोलहवीं विधानसभा के पहले सत्र में राज्यपाल ने करीब पौन घंटे के अभिभाषण में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार को कठघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार अपने अंतर्विरोधों और अहम की लड़ाई में व्यस्त रहने के कारण विकासोन्मुखी नीति बनाने और निर्णय लेने में कामयाब नहीं हो पाई। पांच वर्ष के कार्यकाल में परस्पर अंतर्विरोध और खींचतान के कारण शासन की गाड़ी बेपटरी ही बनी रही, लेकिन अब डबल इंजन की सरकार प्रदेश में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित करेगी।

अभिभाषण की अहम बातें…

-चिरंजीवी की समीक्षा, आयुष्मान होगी लागू राज्यपाल मिश्र ने चिरंजीवी योजना को लेकर कहा कि इसकी समीक्षा होगी और आयुष्मान योजना को जन केन्द्रित बनाकर लागू किया जाएगा।

- Advertisement -

-स्कूलों के नाम बदले, पेपरलीक माफिया रहा सक्रिय

राज्यपाल ने अंग्रेजी माध्यम स्कूलों को लेकर कहा कि सिर्फ नाम बदले गए हैं। शिक्षक-स्टाफ व संसाधनों की व्यवस्था नहीं की गई। पेपरलीक माफिया सक्रिय रहा, इससे लाखों युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो गया। अब भर्ती परीक्षाओं की मॉनिटरिंग मुख्य सचिव और डीजीपी स्तर के अधिकारियों से कराई जा रही है। नकल माफिया वे मामला केस ऑफिसर स्कीम के तहत चलेगा।

-सुरक्षित प्रदेश बनाएंगे

राज्यपाल ने कहा कि साइबर और महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर सख्ती होगी। प्रदेश को महिलाओं के लिए देश में सबसे सुरक्षित बनाएंगे। प्रमुख शहरों में एन्टीरोमियो स्क्वॉयड गठित होगी।


Share News
Chat on WhatsApp

editor January 20, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

तेहरान में भीषण धमाके, कराची हिंसा में नौ की मौत – National News
बीकानेर
ईरान के सुप्रीम लीडर के बारे में भारत में प्रतिक्रियाओं के बीच बयानबाजी, स्थिति पर विवाद – National News
देश-दुनिया
रानी बाजार में महिला की अचानक मौत, जांच शुरू – Bikaner News
बीकानेर
चायपत्ती लेने निकला 11 वर्षीय बालक लापता, परिजनों में चिंता – Bikaner News
बीकानेर
बीकानेर में बिजली कटौती पर बढ़ा आक्रोश, निजी कंपनी के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी – Bikaner News
बीकानेर
पुलिस संभागार में सम्मान समारोह, छह अधिकारियों को भावभीनी विदाई
बीकानेर
10 लाख का चेक बाउंस पर 1 साल जेल, 19 लाख जुर्माना
बीकानेर
बीकानेर में सीवरेज चैम्बर से मिले 500 के नोट, जांच में जुटी पुलिस
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

तेहरान में भीषण धमाके, कराची हिंसा में नौ की मौत – National News

Published March 1, 2026
बीकानेर

रानी बाजार में महिला की अचानक मौत, जांच शुरू – Bikaner News

Published March 1, 2026
बीकानेर

चायपत्ती लेने निकला 11 वर्षीय बालक लापता, परिजनों में चिंता – Bikaner News

Published March 1, 2026
बीकानेर

बीकानेर में बिजली कटौती पर बढ़ा आक्रोश, निजी कंपनी के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी – Bikaner News

Published March 1, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?