


बीकानेर। पुष्करणा ब्राह्मण समाज के सामूहिक विवाह को लेकर आज पुष्टिकर सावा समिति से जुड़े पदाधिकारियों ने कलक्टर से मुलाकात की। प्रतिनिध मंडल ने सावे के सम्बंध में एक ज्ञापन सौंपा है। जिसमें बताया गया है कि इस वर्ष 18 फरवरी को पुष्करणा समाज का सामूहिक विवाह का आयोजन होगा। जो कि हर दो वर्ष बाद में होता है। प्रतिनिधि मंडल ने मांग की है कि प्रशासन की और से दी जाने वाली अनुदान राशि 21 हजार रूपए कन्या और 4 हजार रूपए संस्था के नाम से जो दी जाती है।
इस अनुदान राशि को इस बार सूरदासानी पुरोहित सार्वजनिक ट्रस्ट के नाम से दी जावे। प्रतिनिधि मंडल ने घोषण की है कि अगर यह अनुदान की राशि इस ट्रस्ट को मिलती है तो 4 हजार रूपए प्रत्येक कन्या के नाम से संस्था को मिलेगा वो भी कन्या को दिया जाएगा। इस दौरान ट्रस्ट के व्यास, अनिल पुरोहित, वीरेन्द्र संयोजक जेपी किराडू, भंवर पुरोहित, दुर्गाशंकर व्यास सहित अनेक लोग मौजद रहें।
