


बीकानेर। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हेरोइन के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया हैं। यह कार्रवाई अनूपगढ़ पुलिस ने की है। पुलिस ने डीएसटी और घड़साना पुलिस के संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए 120 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया हैं। वहीं एसपी राजेन्द्र कुमार ने प्रेस वार्ता कर एनडीपीएस के मामलों की जानकारी दी। जिसमें बताया गया है कि अब तक 2024 में पुलिस ने 16 प्रकरण दर्ज किए है। जिनमें 25 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसपी ने बताया कि इस दौरान 8 वाहन भी जब्त किए गए हैं। करीब 50 लाख रूपए का अवैध नशीला पदार्थ जब्त किया गया है। जिसमें डोडा, गांजा, अफीम जब्त किया गया है। पुलिस के अनुसार अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
