


बीकानेर। अयोध्या में 22 जनवरी को श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। इससे पहले 16 जनवरी से अनुष्ठान शुरू किया गया है। इसका आज दूसरा दिन है। दोपहर 1 बजकर 20 मिनट से अनुष्ठान शुरू होगा। सबसे पहले सुवासिनी पूजन, वर्धिनी पूजन किया जाएगा। इसके बाद कलश यात्रा निकाली जाएगी। आज पहली बार रामलला की नव-निर्मित मूर्ति को पहली बार जन्मभूमि परिसर में भ्रमण कराया जाएगा।
उधर, अयोध्या के लिए बुधवार को एअर इंडिया एक्सप्रेस सर्विस की दो फ्लाइट शुरू की गई है। ये फ्लाइट कोलकाता और बेंगलुरु से अयोध्या को जोड़ेंगी। सिविल एविएशन मिनिस्टर ज्योतिरादित्य सिंधिया और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसका वर्चुअली इनॉगरेशन किया। सिंधिया ने कहा कि 17 दिन के अंदर अयोध्या को देश के चारों कोनों से जोड़ दिया गया है।
