Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: मदन सिंह की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से रोटरी बीकानेर ब्लास्टर्स ने जीता खिताब
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > मदन सिंह की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से रोटरी बीकानेर ब्लास्टर्स ने जीता खिताब
बीकानेरराजस्थान

मदन सिंह की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से रोटरी बीकानेर ब्लास्टर्स ने जीता खिताब

editor
editor Published January 17, 2024
Last updated: 2024/01/17 at 1:18 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। रोटरी अन्तराष्ट्रीय में सेवा के साथ साथ आपसी मेल मिलाप को मुख्य रूप से महत्ता प्रदान की जाती है। इसी को ध्यान में रख रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3053 में प्रांतपाल की अनुशंसा पर रोटरी क्लब अलवर फोर्ट के मुख्य संयोजन एवम अलवर रोटरी से जुड़े सभी क्लब्स के मार्गदर्शन में प्रथम रोटरी डिस्ट्रिक्ट फ़ेलोशिप क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन अलवर के आर आर कॉलेज ग्राउंड में सम्पन्न हुआ।

रोटरी राजस्थान के साथ साथ मध्यप्रदेश के ग्वालियर से जुड़े विभिन्न क्लब्स से कुल 7 टीम ने प्रतिभागी स्वरूप हिस्सा लिया।

सभी मैच नॉक आउट आधार पर खेले गए। बीकानेर ब्लास्टर्स के कप्तान शकील अहमद ने सेमीफइनल में टॉस जीत कर पहले बैटिंग चुनी, जिसमे मदन सिंह के ताबड़तोड़ शतक, और शकील अहमद के 37 रन की बदौलत टीम ने 15 ओवर में 184 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया और विपक्षी टीम जय विलास जैगुआर को 127 रन ही बनाने दिए और मैच 57 रन से जीत लिया। सुधीर भार्गव, रोहित खन्ना, विनय बिस्सा एवम कैलाश की शानदार फील्डिंग की। बोलिंग में कप्तान शकील अहमद ने 3, मयंक सिंह, डॉ मुकेश बेरवाल और पंकज सुथार ने एक एक विकेट लिया। मैन ऑफ दी मैच शतकवीर मदन सिंह को दिया गया।

इसी प्रकार फाइनल मैच में टीम बीकानेर ब्लास्टर्स के कप्तान ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए मदन सिंह 65, ओम बिहाणी 37, अमित नवाल 34 और शकील अहमद के 27 रन की बदौलत 15 ओवर में 189 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया, विपक्षी टीम अलवर टाइगर कप्तान ओमवीर सिंह के 69 रन की पारी के बावजूद 148 रन ही बना पाई और मैच 41 रन से हार गई। बीकानेर ब्लास्टर्स के देवेंद्र सिंह तंवर ने कसी हुई गेंदबाजी की और 3 विकेट चटखाये।

- Advertisement -

प्रतियोगिता का खिताब बीकानेर ब्लास्टर्स के कप्तान शकील अहमद और टीम को प्रांतपाल पवन खंडेलवाल, डिस्ट्रिक्ट सचिव ललित वर्मा और कार्यक्रम के मुख्य संयोजक अर्पित गुप्ता आदि रोटरी पदाधिकारियों द्वारा दिया गया।

टीम मैनेजर के रूप में वरिष्ठ रोटे पुनीत हर्ष ने अपनी टीम हेतु सम्पूर्ण व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा।

रोटरी क्लब रॉयल्स के अध्यक्ष पंकज पारीक ने बताया है कि क्लब द्वारा विजेता टीम के सम्मान में आगामी 26 जनवरी को एक विशाल सम्मान समारोह का आयोजन किया है जिसमे बीकानेर के सभी क्लब्स विजेताओं का सम्मान एक रंगा रंग कॉर्यक्रम में करेंगे।

 


Share News
Chat on WhatsApp

editor January 17, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

कोटगेट-सांखला फाटक पर राहत कब? तय हुई समयसीमा
बीकानेर
वन क्षेत्र में भीषण आग, फसलों पर मंडराया खतरा
बीकानेर
एसडीआरएफ जवान जितेंद्र सिंह राठौड़ का निधन, गांव में शोक
बीकानेर
आनंद जोशी का इस्तीफा, वीडियो विवाद से गरमाई राजनीति
बीकानेर
कल कई इलाकों में बिजली कटौती, जानें पूरा शेड्यूल
बीकानेर
बीकानेर में चरमराई स्ट्रीट लाइट व्यवस्था, दिन में जलती रात में बंद
बीकानेर
बुजुर्ग को जीप में डालते पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल, कार्रवाई पर उठे सवाल
बीकानेर
खेत की डिग्गी में गिरने से 30 वर्षीय विवाहिता की दर्दनाक मौत
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

कोटगेट-सांखला फाटक पर राहत कब? तय हुई समयसीमा

Published March 30, 2026
बीकानेर

वन क्षेत्र में भीषण आग, फसलों पर मंडराया खतरा

Published March 30, 2026
बीकानेर

एसडीआरएफ जवान जितेंद्र सिंह राठौड़ का निधन, गांव में शोक

Published March 30, 2026
बीकानेर

आनंद जोशी का इस्तीफा, वीडियो विवाद से गरमाई राजनीति

Published March 30, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?