


बीकानेर। गैस चूल्हा जलाते समय आग की चपेट में आ जाने से युवती की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। इस सम्बंध में श्रीडूंगरगढ़ थाने में मृतका के नाना बेगाराम ने मर्ग दर्ज करवायी हैं। घटना 12 जनवरी की रात को 8 बजे के आसपास लिखमादेसर की है। प्रार्थी ने बताया कि उसकी दोहिती ममता गैस चूल्हा जला रही थी। इसी दौरान पास में रो डिब्बे में तारपीन का तेल था और इसी के चलते आग धधक गयी। जिसके कारण उसकी दोहिती के सिर, चेहरे पर तेल गिर गया और आग पकड़ ली। जहां से उसे घायल हालात में अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।
