


Ram Mandir –उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा- राष्ट्र हित को राजनीतिक चश्मे से नहीं देखा जा सकता। संविधान में भी राम मंदिर का जिक्र है। जो लोग राम को नहीं मानते हैं, वह संविधान का भी अपमान कर रहे हैं। पिछली सरकार के समय जब मैं राजस्थान आता था, तो मेरा हेलिकॉप्टर उतरने नहीं दिया जाता था।
विश्व इलेक्ट्रोपैथी दिवस के मौके पर शनिवार को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर ऑडिटोरियम में राष्ट्रीय सेमिनार ‘EHRENALSIME-2024’ हुआ। इसमें उप राष्ट्रपति बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।

जगदीप धनखड़ ने कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की तरफ इशारा करते हुए कहा- यह आपको सौभाग्य मिला है और मुझे भी मिला है कि मैंने आज तक कोई छुट्टी नहीं ली है। अब आपको कोई छुट्टी नहीं लेनी होगी। समाज भी तभी काम करेगा, जब शरीर की तरह सभी अंग काम करेंगे। राष्ट्र हित को राजनीतिक चश्मे से नहीं देखा जा सकता। संविधान में भी राम मंदिर का जिक्र है। संविधान में भी देखें तो राम-सीता और लक्ष्मण के फोटो छुपे हुए हैं। जो लोग राम को नहीं मानते, वह संविधान का अपमान कर रहे हैं। जब भारत आजादी के स्वर्णिम 100 साल मनाएगा, तब भारत दुनिया में सिरमौर होगा।