


बीकानेर। भाजपा ने लोकसभा से संबंधित कार्य योजना पर विस्तृत चर्चा की। इस चर्चा प्रदेश की कोर कमेटी के पदाधिकारी, मंत्री, सांसद, विधायक एवं प्रमुख कार्यकर्ता शामिल हुए।
भारतीय जनता पार्टी ने लोक सभा चुनाव की तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं। आज दिल्ली रोड स्थित एक रिसोर्ट में लोकसभा से संबंधित कार्य योजना पर विस्तृत चर्चा की गई। इस चर्चा में प्रदेश की कोर कमेटी के पदाधिकारी, मंत्री, सांसद, विधायक एवं प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बैठक में कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार सत्ता के लिए नहीं सेवा के लिए आई है। हम डबल इंजन की सरकार के ज़रिये प्रदेश की जनता को निश्चित रूप से मोदी जी की दी हुई गारंटी पूरा कर रहे हैं। हमने जहां आपणो अग्रणी राजस्थान के संकल्प पत्र में किए हुए वादे को एक महीने में ही लगभग 10 गारंटियों को पूरा करने का काम किया है। जिनमें 450 पें सिलेंडर, पेपर लीक अपराधियों के लिए एसआईटी, गैंगस्टरों के उन्मूलन के लिये एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स, CBI को जांच की अनुमति, श्रीअन्नपूर्णा रसोई, भ्रष्टाचार पर ज़ीरो टॉलरेंस आदि शामिल हैं। वास्तव अब जनता को यह लगा है कि भाजपा राज सरकार की ये सरकार सेवक सरकार है।