Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: अंतरराष्ट्रीय ऊंट उत्सव कल से होगा शुरू , देश-दुनिया से पहुंच रहे हैं पर्यटक
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > अंतरराष्ट्रीय ऊंट उत्सव कल से होगा शुरू , देश-दुनिया से पहुंच रहे हैं पर्यटक
बीकानेरराजस्थान

अंतरराष्ट्रीय ऊंट उत्सव कल से होगा शुरू , देश-दुनिया से पहुंच रहे हैं पर्यटक

editor
editor Published January 11, 2024
Last updated: 2024/01/11 at 6:21 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने बताया कि बीकानेर में इस बार 12 से 14 जनवरी तक अन्तराष्ट्रीय ऊंट उत्सव का आयोजन होगा, जिसमें पहली बार ऊंट दौड़ के साथ-साथ घोड़ों की दौड़ भी होगी। इसके अलावा बीकानेर कार्निवल, हेरिटेज वॉक, क्लासिकल फॉर्म्स ऑफ़ आर्ट्स पर आधारित कार्यक्रम होंगे। स्थानीय कला और संस्कृति के साथ-साथ कंटेंपरेरी आर्ट का फ्यूजन शो, सेलिब्रिटी नाइट तथा अग्नि नृत्य आकर्षण के मुख्य केंद्र रहेंगे। जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने बताया कि ऊंट उत्सव के पहले दिन बीकानेर कार्निवाल का आयोजन होगा। यह लक्ष्मी निवास पैलेस से जूनागढ़ तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें रंग-बिरंगे परिधानों और बीकानेर की स्थानीय कला और संस्कृति के रंगों से सराबोर और कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इस मार्ग पर होगा हेरिटेज वॉक

जिला कलेक्टर ने बताया कि हेरिटेज वॉक रामपुरिया हवेली से मोहता चौक, साग बाजार, चूड़ी बाजार भांडाशाह जैन मंदिर से लक्ष्मीनाथ जी मंदिर होते हुए बीकाजी की टेकरी तक आयोजित की जाएगी। उन्होंने संबंध में समस्त तैयारियां समय पर पूरे करते हुए साफ-सफाई, सुरक्षा सहित समस्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

धरणीधर स्टेडियम में फ्यूजन शो

- Advertisement -

जिला कलेक्टर ने बताया कि 13 जनवरी को धरणीधर स्टेडियम में सिटी वाइब्स कार्यक्रम में स्थानीय कला और संस्कृति तथा कंटेंपरेरी आर्ट का फ्यूजन शो आयोजित किया जाएगा। इस दौरान एक लाफ्टर शो भी रखा गया है।

उष्ट अनुसंधान केंद्र में होगी ऊंट दौड

13 जनवरी को ही एनआरसीसी में ऊंट दौड़, ऊंट श्रृंगार, ऊंट डांस तथा ऊंट फर कटिंग जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। इस दौरान हॉर्स रेस का आयोजन भी किया जाएगा।

फैशन शो करणी सिंह स्टेडियम मेंइसी दिन डॉ करणी सिंह स्टेडियम में शाम को फैशन वॉक तथा फोक नाइट- सॉयल्स का सन का आयोजन होगा जिसमें विख्यात कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएगी। जिला कलेक्टर ने इस दौरान भी समस्त व्यवस्थाएं सुचारू रखने के निर्देश दिए।

रायसर के धोरों में होंगे विशेष आयोजन

उपनिदेशक पर्यटन अनिल राठौड़ ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय ऊंट उत्सव के दौरान रायसर में सेलिब्रिटी नाइट आयोजित की जाएगी। जिसमें अग्नि नृत्य के साथ-साथ एक विशेष सेलिब्रिटी को प्रस्तुति हेतु आमंत्रित किया जाएगा।


Share News
Chat on WhatsApp

editor January 11, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर में चरमराई स्ट्रीट लाइट व्यवस्था, दिन में जलती रात में बंद
बीकानेर
बुजुर्ग को जीप में डालते पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल, कार्रवाई पर उठे सवाल
बीकानेर
खेत की डिग्गी में गिरने से 30 वर्षीय विवाहिता की दर्दनाक मौत
बीकानेर
राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कल जारी
बीकानेर
नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगाने का आरोप
बीकानेर
बीकानेर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से लाखों की ठगी का मामला
बीकानेर
बीकानेर रोडवेज में फर्जी टिकट रैकेट का खुलासा
बीकानेर
1 अप्रैल से राजस्थान में बड़े बदलाव: टोल महंगा, समय बदलाव
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर में चरमराई स्ट्रीट लाइट व्यवस्था, दिन में जलती रात में बंद

Published March 30, 2026
बीकानेर

बुजुर्ग को जीप में डालते पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल, कार्रवाई पर उठे सवाल

Published March 30, 2026
बीकानेर

खेत की डिग्गी में गिरने से 30 वर्षीय विवाहिता की दर्दनाक मौत

Published March 30, 2026
बीकानेर

राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कल जारी

Published March 30, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?