Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: श्रीकरणपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस के रूपिंदर सिंह कुन्नर 12 हजार से अधिक वोटों से जीतें
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > गंगानगर > श्रीकरणपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस के रूपिंदर सिंह कुन्नर 12 हजार से अधिक वोटों से जीतें
गंगानगरराजनीतिराजस्थानश्रीगंगानगर

श्रीकरणपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस के रूपिंदर सिंह कुन्नर 12 हजार से अधिक वोटों से जीतें

admin
admin Published January 8, 2024
Last updated: 2024/01/08 at 12:30 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

श्रीगंगानगर। श्रीगंगानगर जिले की करणपुर विधानसभा चुनाव का रिजल्ट चौंकाने वाला आया है। नई नवेली भारतीय जनता पार्टी की भजनलाल सरकार के मंत्री की करणपुर विधानसभा चुनाव में बड़ी हार हुई। भाजपा के उम्मीदवार सुरेंद्रपाल सिंह टीटी करणपुर विधानसभा चुनाव हार गए हैं। चुनाव पूर्व भजनलाल सरकार ने सुरेंद्रपाल सिंह टीटी को राज्यमंत्री बनाया था। इस हार के बाद अब वह अपना मंत्री पद भी गंवा देंगे। दूसरी तरफ कांग्रेस के लिए एक बड़ी खुशखबर है। कांग्रेस के पूर्व विधायक गुरमीत सिंह कुन्नर के बेटे रुपिंदरपाल सिंह कुन्नर करणपुर विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी हैं। करणपुर विधानसभा चुनाव में रुपिंदरपाल सिंह कुन्नर ने जबरदस्त जीत दर्ज की है। कांग्रेस के रुपिंदरपाल सिंह कुन्नर 12,570 वोटों से चुनाव जीते हैं। पर अभी अधिकारिक घोषणा होनी बाकी। यह जीत कांग्रेस के लिए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि अभी-अभी हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 115 सीट जीत कर राजस्थान में सरकार बनाई है।

सुरेंद्रपाल सिंह टीटी हर चरण में कांग्रेस प्रत्याशी से लगातार पिछड़ते रहे

करणपुर विधानसभा चुनाव की मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हो गई थी। शुरूआती बढ़त के बाद भाजपा लगातार हर चरण में कांग्रेस प्रत्याशी से पिछड़ती नजर आई। कांग्रेस प्रत्याशी 8वें राउंड में करीब 3200 वोटों, छठे राउंड में 1974 वोट और तीसरे रांउड में कांग्रेस के रूपिंद्र सिंह कुन्नर को 14946 वोट मिले थे। वह भाजपा के सुरेंद्रपाल सिंह टीटी से 630 वोटों से आगे चल रहे थे। सुरेंद्रपाल सिंह टीटी को तीसरे रांउड में 14316 वोट मिले थे। मतगणना डॉ. भीमराव अंबेडकर गवर्नमेंट पीजी कॉलेज श्रीगंगानगर हुई थी। करणपुर विधानसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार सुरेंद्रपाल सिंह टीटी है तो कांग्रेस के उम्मीदवार पूर्व विधायक गुरमीत सिंह कुन्नर के बेटे रुपिंदरपाल सिंह कुन्नर हैं। इस सीट पर चुनाव गुरमीत सिंह कुन्नर की मृत्यु की वजह से रद कर दिया गया था।

करणपुर विधानसभा सीट पर 5 जनवरी को हुई थी वोटिंग

- Advertisement -

करणपुर विधानसभा सीट पर 5 जनवरी को वोटिंग हुई थी। करणपुर विधानसभा सीट पर कुल 13 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था। पर चुनाव 11 प्रत्याशियों ने ही लड़ा था। भाजपा, कांग्रेस के अतिरिक्त बसपा के अशोक कुमार, आम आदमी पार्टी के प्रीतीपाल सिंह, नेशनल जनमंडल पार्टी से कृष्ण कुमार, शिरोमणि अकाली दल से बालकरण सिंह के साथ निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में काला सिंह, चुकी देवी, छिंदरपाल सिंह और तितर सिंह भी प्रत्याशी हैं।

रिजल्ट पर निर्भर करेगा सुरेंद्रपाल सिंह टीटी का मंत्री पद!

करणपुर विधानसभा सीट पर वोटिंग से पूर्व भजनलाल सरकार ने भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्रपाल सिंह टीटी को राज्यमंत्री बना दिया था। ऐसी चर्चा चल रही है कि सुरेंद्रपाल सिंह का मंत्री पद पर बने रहने का फैसला करणपुर सीट रिजल्ट पर निर्भर करेगा। अगर जीतते हैं तो मंत्री पद बरकरार रहेगा नहीं तो इस्तीफा देना पड़ सकता है। आज 8 जनवरी को राजस्थान की जनता और नेताओं की नजरें करणपुर चुनाव के रिजल्ट पर है।

 


Share News

admin January 8, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, कई थानाधिकारियों के तबादले
बीकानेर
राजस्थान कांस्टेबल परीक्षा में अभ्यर्थियों पर सख्ती, बीकानेर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम
बीकानेर
बीकानेर में उतामदेसर टोल को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, टोल माफी की मांग तेज
बीकानेर
श्रीगंगानगर में लिव-इन में रह रही युवती ने छठी मंजिल से कूदकर दी जान
श्रीगंगानगर
शोभासर टोल पर नगद देने की बात पर टोलकर्मियों ने वाहन चालक से की मारपीट
बीकानेर
बीकानेर: युवक की जेब में मोबाइल फटा, कपड़े और हाथ जलने से मचा हड़कंप
बीकानेर
बीकानेर की शेरनी और साथियों ने फास्ट फूड ठेले वालों से की मारपीट, दी जान से मारने की धमकी
बीकानेर
प्रताप एक्सप्रेस में आर्मी हवलदार के तीन लाख के जेवर और नकदी चोरी
बीकानेर

You Might Also Like

श्रीगंगानगर

श्रीगंगानगर में लिव-इन में रह रही युवती ने छठी मंजिल से कूदकर दी जान

Published September 14, 2025
राजस्थान

बीकानेर से सूरत जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, 25 से अधिक घायल

Published September 14, 2025
राजस्थान

राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कुछ इलाकों में बारिश के आसार

Published September 13, 2025
राजनीति

कांग्रेस ने निकाय प्रकोष्ठ अध्यक्षों की नियुक्ति की, बीकानेर में हसन गौरी को जिम्मा

Published September 12, 2025
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
Join WhatsApp Group

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?