Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: इन जिलों में बारिश और ओले गिरने का अलर्ट
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > WATHER > Weather > इन जिलों में बारिश और ओले गिरने का अलर्ट
Weatherजयपुरबीकानेरराजस्थान

इन जिलों में बारिश और ओले गिरने का अलर्ट

editor
editor Published January 8, 2024
Last updated: 2024/01/08 at 4:00 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेस का असर दिख रहा है। देर रात चूरू, झुंझुनूं, अलवर और सीकर में हल्की बारिश हुई। जयपुर, बीकानेर, भरतपुर, कोटा और अजमेर संभाग के सभी जिलों में आज सुबह घना कोहरा छाया रहा। हिल स्टेशन माउंट आबू में न्यूनतम तापमान माइनस 1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सीकर फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यहां सुबह घना कोहरा रहा और बूंदाबांदी भी हुई। आज सुबह कोटा और झालावाड़ में हल्के बादल छाए रहे। मौसम केंद्र जयपुर ने प्रदेश में आज और कल के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आज 15 जिलों में बारिश और ओले गिरने का अलर्ट है।

श्रीगंगानगर में सीजन का सबसे ठंडा दिन

उत्तर-पूर्वी राजस्थान के जिले घने कोहरे की चपेट में रहे। बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनूं और अलवर में घना कोहरा रहने के कारण कल दिन का तापमान सामान्य से नीचे रहा। श्रीगंगानगर में कल सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। यहां का अधिकतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस रहा। यहां कल पूरे दिन घना कोहरा रहा और धूप नहीं निकली। यही स्थिति श्रीगंगानगर के आसपास के एरिया में रही। कोहरे के कारण बीकानेर-पिलानी में 13.6, चूरू में 13.2 और हनुमानगढ़ में दिन का तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

आज और कल का ऑरेंज अलर्ट

- Advertisement -

मौसम केंद्र जयपुर ने आज और कल के लिए प्रदेश में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आज अजमेर, बारां, बांसवाड़ा, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौडग़ढ़, डूंगरपुर, झालावाड़, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाई माधोपुर, सिरोही, टोंक और उदयपुर में बारिश होने के साथ कहीं-कहीं ओले गिरने का अलर्ट है। 9 जनवरी को टोंक, सवाई माधोपुर, प्रतापगढ़, कोटा, करौली, झालावाड़, डूंगरपुर, धौलपुर, दौसा, चित्तौडग़ढ़, बूंदी, भरतपुर, बारां और बांसवाड़ा जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट है।

इस कारण बदल रहा है मौसम

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली के ऊपर चक्रवाती हवा का एक सिस्टम बन गया है। इस सिस्टम से होकर दक्षिण-पूर्वी राजस्थान, गुजरात होते हुए अरब सागर तक एक ट्रफ लाइन गुजर रही है। वेस्टर्न डिस्टर्बेस उत्तर भारत में एक्टिव है। इन सभी सिस्टम के कारण राजस्थान, मध्य प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम बदल रहा है। यहां बादल छाने के साथ ह बारिश क दौर शुरू हो गया है।


Share News
Chat on WhatsApp

editor January 8, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर में जज की कुर्सी पर बैठकर रील बनाने वाले तीन युवक गिरफ्तार
बीकानेर
बीकानेर में गोलगप्पे का ठेला लगाने को लेकर विवाद, युवक पर लाठी-डंडों से हमला
बीकानेर
बीकानेर में नवसंवत्सर धर्मयात्रा की तैयारियां शुरू, व्यापार मंडल से मांगा समर्थन
बीकानेर
बीकानेर में नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, एमडी के साथ युवक गिरफ्तार
बीकानेर
बीकानेर में रविवार को 5 घंटे बिजली रहेगी बंद, कई कॉलोनियां रहेंगी प्रभावित
बीकानेर
बीकानेर में 16 वर्षीय नाबालिग लापता, फोन उठाने वाली महिला बोली अब करेंगे शादी
बीकानेर
घरेलू एलपीजी सिलेंडर 60 रुपए महंगा, कॉमर्शियल गैस कीमतों में भी बढ़ोतरी
राजस्थान
बीकानेर में आमजन की सुविधा के लिए 75 ई-बसें चलेंगी, 209 पदों पर भर्ती
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर में जज की कुर्सी पर बैठकर रील बनाने वाले तीन युवक गिरफ्तार

Published March 7, 2026
बीकानेर

बीकानेर में गोलगप्पे का ठेला लगाने को लेकर विवाद, युवक पर लाठी-डंडों से हमला

Published March 7, 2026
बीकानेर

बीकानेर में नवसंवत्सर धर्मयात्रा की तैयारियां शुरू, व्यापार मंडल से मांगा समर्थन

Published March 7, 2026
बीकानेर

बीकानेर में नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, एमडी के साथ युवक गिरफ्तार

Published March 7, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?