Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: बीकानेर के इस उद्योगपति को मिला राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का न्योता
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > बीकानेर के इस उद्योगपति को मिला राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का न्योता
बीकानेरराजस्थान

बीकानेर के इस उद्योगपति को मिला राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का न्योता

editor
editor Published January 5, 2024
Last updated: 2024/01/05 at 3:23 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। श्रीराम मंदिर कार्यक्रम के तहत प्राण प्रतिष्ठा को लेकर अति विशिष्ठ निमंत्रण देने आरएसएस राजस्थान के क्षेत्रीय सम्पर्क प्रमुख श्याम मनोहर गुरुवार शाम को सिलवा स्थित दुलजी के फलसे में नरसी विला पहुंचे। 22 जनवरी को अयोध्या में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए भामाशाह व उद्योगपति नरसी कुलरिया व उनकी धर्मपत्नी भंवरी कुलरिया के नाम का निमंत्रण पत्र सौंपा।

नरसी ग्रुप के एमडी नरसी कुलरिया ने कहा कि यह मेरा परम सौभाग्य है कि मुझे प्रभु श्रीराम ने अयोध्या बुलाया है। ये निमंत्रण भंवर – नरसी – पुनम कुलरिया का ही नहीं बल्कि पूरे गांव व क्षेत्र के लिए निमंत्रण है। उन्होंने कहा कि 450 वर्षों के संघर्ष के बाद हिन्दुओं को राम मंदिर मिल रहा है, ऐसे में स्वाभाविक है कि उत्साह चौगुने स्तर पर होगा। सभी सामूहिक तौर पर बड़ी स्क्रीन पर कार्यक्रम देखेंगे व हनुमान चालीसा व सुन्दरकांड पाठ सहित कई प्रकार धार्मिक आयोजन करेंगे।

नरसी कुलरिया ने संसद व भारत मंडपम में इंटीरियर्स कार्य कर देश का गौरव में भागीदारी निभाई है। निमंत्रण देने पहुंचे आरएसएस राजस्थान के क्षेत्रीय सम्पर्क प्रमुख श्याम मनोहर व उनकी धर्मपत्नी का पुष्पवर्षा कर, शॉल भेंट कर ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया। इस अवसर पर निमंत्रण पत्र का वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजन किया गया। इस अवसर पर उगमाराम कुलरिया, ठा धुड़सिंह, ठा सोहनसिंह, पूर्व सरपंच खूमचंद, बालचंद शर्मा, गणेशाराम, मनसुखराम, बुधाराम, रामेश्वरलाल, चम्पादास, सोहनसिंह, हमेन्द्रसिंह, भंवरसिंह, महेन्द्रदान, प्रेम कुलरिया, छेलूदास, पवन, राधाकिशन, नारायण, सूर्यप्रकाश, शक्तिदान, हड़मानदान सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।


Share News
Chat on WhatsApp

editor January 5, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

प्रज्ञानम् में हिंदी मीडियम के विज्ञान वर्ग विधार्थियो हेतु निःशुल्क नीट कोचिंग
बीकानेर शिक्षा
भाजपा स्थापना दिवस को लेकर बीकानेर में तैयारियां तेज – Bikaner News
बीकानेर
मन की बात में चमका बीकानेर, अभय जैन ग्रंथालय की सराहना – Bikaner News
बीकानेर
ढाई साल से फरार इनामी तस्कर गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई – Bikaner News
बीकानेर
ऊर्जा संकट के बीच राहत, LPG से भरे दो जहाज भारत की ओर – National News
बीकानेर
गिरफ्तारी के बाद सड़कों पर बवाल, राजधानी में बढ़ा तनाव – National News
देश-दुनिया
बीकानेर स्थापना दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला 15 से – Bikaner News
बीकानेर
बीकानेर में 17 वर्षीय नाबालिग लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश – Bikaner News
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेरशिक्षा

प्रज्ञानम् में हिंदी मीडियम के विज्ञान वर्ग विधार्थियो हेतु निःशुल्क नीट कोचिंग

Published March 29, 2026
बीकानेर

भाजपा स्थापना दिवस को लेकर बीकानेर में तैयारियां तेज – Bikaner News

Published March 29, 2026
बीकानेर

मन की बात में चमका बीकानेर, अभय जैन ग्रंथालय की सराहना – Bikaner News

Published March 29, 2026
बीकानेर

ढाई साल से फरार इनामी तस्कर गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई – Bikaner News

Published March 29, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?