Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: नए साल 2024 पर सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, सुकन्या योजना और FD पर बढ़ाई ब्याज दरें
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > देश-दुनिया > नए साल 2024 पर सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, सुकन्या योजना और FD पर बढ़ाई ब्याज दरें
देश-दुनिया

नए साल 2024 पर सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, सुकन्या योजना और FD पर बढ़ाई ब्याज दरें

admin
admin Published December 31, 2023
Last updated: 2023/12/31 at 9:09 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Chat on WhatsApp
Share News

नई दिल्ली: सरकार ने नए साल पर बड़ा तोहफा दिया है। नए साल में सरकार ने छोटी बचत योजनाओं (Small Savings Scheme Interest Rate) से लेकर सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana) तक की ब्याज दरों में बदलाव कर दिया है। सरकारी घोषणा के मुताबिक 3 साल की सेविंग स्कीम पर ब्याज दर 0.1 फीसदी बढ़ा दी गई है। सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana) पर ब्याज दर 0.2% बढ़ाई गई है। जनवरी-मार्च की तिमाही में अब सुकन्या समृद्धि योजना पर 8.2 फीसदी ब्याज मिलेगा। सरकार हर तीन महीने में PPF, SSY, SCSS और KVP जैसी स्मॉल सेविंग स्कीम्स पर ब्याज दरें तय करती है। सरकार की ओर से ब्याज दरें बढ़ाने से अब नए साल पर लोगों को निवेश पर ज्यादा फायदा मिलेगा।

सुकन्या समृद्धि की नई दरें

वित्त मंत्रालय की ओर से अब जनवरी से मार्च 2024 तिमाही के लिए सुकन्या समृद्धि योजना के लिए ब्याज दर को 8 फीसदी से बढ़ाकर अब 8.20 फीसदी कर दिया गया है। इस योजना में बेटी के जन्म से लेकर 10 साल की उम्र तक माता-पिता या कानूनी अभिभावक बिटिया का खाता खोल सकते हैं। सुकन्या समृद्धि योजना में खाता पोस्ट ऑफिस और बैंकों में खोला जा सकता है। सुकन्या समृद्धि स्कीम के तहत न्यूनतम जमा राशि 250 रुपये सालाना और अधिकतम 1,50,000 रुपये सालाना है। इससे पहले सरकार ने अक्टूबर से दिसंबर 2023 तिमाही के लिए ब्याज दरों को नहीं बढ़ाया था। अगर एक कारोबारी साल में न्यूनतम जमा राशि 250 रुपये डिपॉजिट नहीं होती है तो डिफॉल्ट होने पर हर साल 50 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।

छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरें

- Advertisement -

सरकारी घोषणा के मुताबिक, तीन साल की सेविंग स्कीम पर ही ब्याज दरों को बढ़ाया गया है। 3 साल की सेविंग स्कीम पर ब्याज दर 0.1 फीसदी बढ़ा दी गई है। अब इसमें 7.1 फीसदी ब्याज मिलेगा। एक साल की सेविंग स्कीम पर 4 फीसदी, दो साल की सेविंग पर 6.9 फीसदी, 5 साल की सेविंग पर 7.5 फीसदी का ब्याज मिलेगा। सरकार की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक अर्थव्यवस्था के मामले में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। पिछले साल के 5.7 फीसदी विकास दर की तुलना में इस साल इकोनॉमी के 8 सेक्टरों में 7.8 प्रतिशत की ग्रोथ रेट दर्ज की गई है।

न्यू ईयर के आगाज से पहले सेविंग स्कीम में पैसा लगाने वाले लोगों को सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। वित्त मंत्रालय ने मौजूदा वित्त वर्ष की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) के लिए सुकन्या समृद्धि योजना पर ब्याज दर 0.20 फीसदी और FD पर ब्याज दर 0.10 फीसदी बढ़ाने की घोषणा की है। इसके अलावा अन्य सभी छोटी स्कीम के लिए दरें पहले जैसी ही रहेंगी। केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि सुकन्या समृद्धि स्कीम और 3- साल की समय अवधि वाली जमा राशि के लिए मामूली बढ़ोत्तरी के साथ अधिकत्तर योजनाओं की ब्याज दरें समान स्तर पर थीं।


Share News
Chat on WhatsApp

admin December 31, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर में यूडीआईडी शिविर शुरू, 18 अप्रैल तक होगा आवेदन निस्तारण
बीकानेर
बीकानेर में जमीन के नाम पर 10 लाख की ठगी, मामला दर्ज
बीकानेर
नोखा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मादक पदार्थों के साथ तस्कर गिरफ्तार
बीकानेर
बीकानेर में जोकर कैफे पर पुलिस की फिर कार्रवाई, केबिन तोड़े
बीकानेर
बीकानेर में 7 अप्रैल को कई इलाकों में बिजली कटौती का शेड्यूल जारी
बीकानेर
बीकानेर में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का दौरा 11 अप्रैल को
बीकानेर
बीकानेर में गेस्ट हाउस संचालक पर विदेशी नागरिक ठहराने का मुकदमा
बीकानेर
बीकानेर कोलायत में दिनदहाड़े बच्चे को अगवा करने की नाकाम कोशिश
बीकानेर

You Might Also Like

देश-दुनिया

जंग ने बढ़ाया दबाव, ताकतवर देश की रणनीति पर उठे सवाल – National News

Published April 5, 2026
देश-दुनिया

मालदा में न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाने की घटना से चुनावी माहौल गरमाया

Published April 2, 2026
देश-दुनिया

अंधविश्वास में बेटी की हत्या, हजारीबाग केस पर हाईकोर्ट सख्त

Published April 2, 2026
देश-दुनिया

किराएदार के घर जबरन घुसने पर मकान मालिक को जेल और जुर्माना

Published April 1, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?