


बीकानेर। अनूपगढ़ में कचरा फेंकने के विवाद पर तीन युवकों ने एक की हत्या कर दी। हमले के बाद से आरोपी फरार है। मृतक के चचेरे भाई ने हत्या के आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामला गुरुवार रात का है।
गांव 72 जीबी निवासी सुभाष जाट पुत्र भागीरथ का शराब की दुकान में सेल्समेन का काम करता था। गुरुवार रात को दुकान के सामने मिला था। शराब दुकान इंचार्ज ने दरबार सिंह ने बताया कि गुरुवार रात कुलविंदर सिंह दुकान पर आया और नॉन वेज के टुकड़े और झूठी प्लेट शराब की दुकान के सामने रखने लगा। इस पर सुभाष ने उसे कचरा नहीं फैलाने के लिए कहा। इस पर कुलविंदर सिंह नाराज हो गया और दोनों में बहस हो गई।
दरबार सिंह ने बताया कि बहस के दौरान कुलविंदर सिंह ने सुभाष को जान से मारने की भी धमकी दी थी। दरबार सिंह ने बताया कि पुलिस ने जब उसके घर पर दबिश दी, तो वो घर पर भी नहीं मिला और घर का सारा सामान भी बिखरा हुआ था।

रामसिंहपुर के एसएचओ देवीलाल ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और ग्रामीणों से भी इस मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।
- Advertisement -