Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: नए कानून को राष्ट्रपति की मंजूरी, धारा 144 और 420 में नहीं पकड़ा जाएगा कोई
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > नए कानून को राष्ट्रपति की मंजूरी, धारा 144 और 420 में नहीं पकड़ा जाएगा कोई
बीकानेरराजस्थान

नए कानून को राष्ट्रपति की मंजूरी, धारा 144 और 420 में नहीं पकड़ा जाएगा कोई

editor
editor Published December 26, 2023
Last updated: 2023/12/26 at 8:08 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। नए Criminal laws को राष्ट्रपति की मंजूरी मिलते ही अब ये तीनों बिल कानून बन गए हैं। IPC को भारतीय न्याय संहिता, CRPC को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और इंडियन एविडेंस एक्ट को भारतीय साक्ष्य संहिता के नाम से जाना जाएगा। जुबान पर रटी प्रचलित धाराएं जो बदल गईं, उनके बारे में जान लीजिए।

क्राइम से जुड़े तीन कानूनों में बड़ा बदलाव हुआ है। अंग्रेजों के दौर में बने कानून अब खत्म हो चुके हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तीनों नए क्रिमिनल लॉ बिल को मंजूरी दे दी है।राष्ट्रपति की मंजूरी के साथ ही तीनों बिल – भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य बिल – ने कानून का रूप ले लिया है। इस मंजूरी के बाद 1860 में बनी IPC को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 1898 में बनी CRPC को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और 1872 के इंडियन एविडेंस एक्ट को भारतीय साक्ष्य संहिता के नाम से जाना जाएगा। आइए आपको उन कुछ चर्चित धाराओं के बारे में बताते हैं, जो लोगों की जुबान पर रहती थीं, लेकिन अब वो बदल गई हैं। अब इन धाराओं की जगह कौन सी नई धाराएं लागू होंगी, इसकी भी जानकारी आपको देते हैं।

IPC में धारा-144 का मुख्य मकसद कई लोगों का एक जगह पर इकठ्ठा होने से रोकना है। सरकार ये धारा तब लागू करती है जब लोगों के इकट्ठा होने से कोई खतरा हो सकता है. धारा 144 लगने के बाद चार या चार से ज्यादा लोग एक जगह जमा नहीं हो सकते हैं। नए कानून में इसकी जगह धारा 187 लगेगी।

IPC की धारा-302 के तहत मर्डर के मामले में सजा दिए जाने का प्रावधान है। मगर, नए कानून में हत्या की धारा 101 होगी। नए कानून में धारा 302 छिनौती के मामले में लगेगी।

- Advertisement -

IPC की धारा-376 दुष्कर्म के मामलों में लगती थी, जिसकी जगह अब धारा 63 लेगी और धारा 64 सजा से संबंधित है, जबकि धारा 70 गैंगरेप के अपराध से संबंधित होगी।

IPC में धारा-420 धोखाधड़ी का अपराध है, जबकि नए बिल में धोखाधड़ी के लिए धारा 316 लगाई जाएगी। नए कानून में अब धारा 420 नहीं है।

IPC की धारा-121 भारत सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़ने या युद्ध छेड़ने का प्रयास करने या युद्ध छेड़ने के लिए उकसाने के लिए लगती थी। इसकी जगह अब नए कानून की धारा 146 लगेगी।

IPC की धारा-499 मानहानि से संबंधित थी, इसकी जगह नए कानून की धारा 354 लगाई जाएगी।

IPC की धारा-124-ए राजद्रोह के मामले में लगती थी, जिसकी जगह अब नए कानून की धारा 150 लगेगी।

और जानिए क्या-क्या बदला?

IPC में 511 धाराएं थीं, जबकि इसकी जगह लाए गए बीएनएस में 358 धाराएं होंगी। 21 नए अपराध जोड़े गए हैं. 41 अपराधों में कारावास की अवधि बढ़ाई गई है। 82 अपराधों में जुर्माना बढ़ा है। 25 अपराधों में जरूरी न्यूनतम सजा शुरू की गई है। 6 अपराधों में सामुदायिक सेवा का दंड रहेगा। बीएनएस में 19 धाराओं को खत्म कर दिया गया है।

CRPC में 484 धाराएं थीं। अब इसकी जगह आए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता में 531 धाराएं होंगी। 177 धाराओं को बदल दिया गया है। 9 नई धाराएं जोड़ी गईं हैं और 14 को खत्म कर दिया गया है।

इंडियन एविडेंस एक्ट में पहले 167 धाराएं थीं। इसकी जगह आए नए कानून – भारतीय साक्ष्य संहिता – में 170 धाराएं होंगी। 24 धाराओं में बदलाव किया गया है। दो नई धाराएं जुड़ीं हैं. 6 धाराएं खत्म हो गईं हैं।


Share News
Chat on WhatsApp

editor December 26, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

रोडवेज बस में फर्जी टिकट घोटाला, सारथी मशीन लेकर फरार – Bikaner News
बीकानेर
बीकानेर में पैंथर का हमला, पिता-पुत्र घायल, बाद में मृत मिला – Bikaner News
बीकानेर
राजस्थान में कमर्शियल LPG पर सख्त नियंत्रण, नई कैटेगिरी लागू – Rajasthan News
राजस्थान
क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? पड़ोसी देश से आई बड़ी खबर – National News
देश-दुनिया
Daily Horoscope: Know Today's Predictions
दैनिक राशिफल: जानें आज का भविष्यफल
राशिफल
DN स्टार मेकर्स व खबर 21 प्रस्तुत करते हैं – किड्स मॉडलिंग वर्कशॉप का शानदार आयोजन….
बीकानेर राजस्थान
बीकानेर में बड़ा सड़क हादसा, निजी बस पलटी, कई घायल
बीकानेर
नाल में बड़ी चोरी का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार, माल बरामद
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

रोडवेज बस में फर्जी टिकट घोटाला, सारथी मशीन लेकर फरार – Bikaner News

Published March 29, 2026
बीकानेर

बीकानेर में पैंथर का हमला, पिता-पुत्र घायल, बाद में मृत मिला – Bikaner News

Published March 29, 2026
राजस्थान

राजस्थान में कमर्शियल LPG पर सख्त नियंत्रण, नई कैटेगिरी लागू – Rajasthan News

Published March 29, 2026
बीकानेरराजस्थान

DN स्टार मेकर्स व खबर 21 प्रस्तुत करते हैं – किड्स मॉडलिंग वर्कशॉप का शानदार आयोजन….

Published March 28, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?