Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: जब संसद में घुसे थे लड़के, बीजेपी सांसदों की हवा निकल गई- राहुल गांधी
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > देश-दुनिया > जब संसद में घुसे थे लड़के, बीजेपी सांसदों की हवा निकल गई- राहुल गांधी
देश-दुनियाबीकानेरराजनीतिराजस्थान

जब संसद में घुसे थे लड़के, बीजेपी सांसदों की हवा निकल गई- राहुल गांधी

editor
editor Published December 22, 2023
Last updated: 2023/12/22 at 3:26 PM
Share
SHARE
Share News

बीकानेर। संसद के शीतकालीन सत्र में विपक्ष के 146 सांसदों के निलंबन के खिलाफ आज दिल्ली के जंतर-मंतर पर I.N.D.I.A. गठबंधन के नेता प्रदर्शन कर रहे हैं। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ इस प्रदर्शन में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, सीताराम येचुरी जैसे नेता शामिल हैं। राहुल गांधी इस प्रदर्शन के दौरान केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर बड़ा हमला किया। उन्होंने कहा कि जब संसद में सुरक्षा चूक हुई तो बीजेपी के सांसद सदन से भग लिए थे।

राहुल गांधी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि जैसे ही दो लोगों ने सदन में धुंआ फैलाया बीजेपी के सब सांसद भग लिए। उन्होंने कहा कि जो अपने-आपको देशभक्त कहते हैं, हवा निकल गई उनकी। वो टीवी पर आपको नहीं दिखा, हमें दिख रहा था पीछे से।

राहुल गांधी ने संसद में घुसे युवाओं की इस हरकत के पीछे भी मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि आपने देश के युवाओं को रोजगार नहीं दिया। उन्होंने कहा कि सबसे पहली बात तो यही है कि ये अंदर आए कैसे? फिर दूसरी बात ये है कि ये संसद में घुसे क्यों? राहुल ने कहा कि क्योंकि नरेंद्र मोदी ने उनको रोजगार नहीं दिया, उनका रोजगार छीन लिया, उनको एक ही रास्ता दिया सेलफोन पर इंस्टा को देखते रहो। ये है हिंदुस्तान की सच्ची हालत। जिन युवाओं ने सुरक्षा तोड़ा, वो भी आपकी (सरकार की) गलती है। इसलिए वो संसद में घुस गए। ये सवाल हर युवा के दिल में है। मीडिया में ये बात नहीं आई कि देश में बेरोजगारी है।

विपक्षी नेता ‘सेव डिमॉक्रेसी’ के नाम से जंतर-मंतर पर जुटे हैं। कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने कहा कि देश में लोकतंत्र को बचाने के लिए सभी राष्ट्रवादी संगठनों को साथ आने की जरूरत है और एक आवाज में संदेश देने की जरूरत है।

- Advertisement -

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने पूछा कि क्या कभी इतने सांसद निलंबित हुए थे? हम तो केवल गृह मंत्री अमित शाह से बयान की मांग कर रहे थे। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और मशहूर बल्लेबाज रहे कांग्रेस नेता मोहम्मद अजहरूद्दीन ने कहा कि संसद सदस्यों को निलंबित किया जा रहा है ये लोकतंत्र नहीं है। 5 या 6 सदस्यों का निलंबन समझ में आता है लेकिन 146 सांसदों का निलंबन लोकतंत्र नहीं है। ये संदेश आम लोगों तक पहुंचना चाहिए। संसद की कार्यवाही कैसे चलेगी अगर वहां सांसद ही न हों।


Share News

editor December 22, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर: सड़क हादसे में घायल युवक को मिला 30 लाख से अधिक मुआवजा
बीकानेर
रामदेवरा यात्रा में अनोखी आस्था: 50 फीट ध्वजा, घोड़ा और कैदी बने श्रद्धालु
बीकानेर
बीकानेर भाजपा मंडल अध्यक्ष अभय पारीक का कैंसर से निधन, 4 बजे अंतिम यात्रा
बीकानेर
सुप्रीम कोर्ट: दिव्यांगों का मजाक उड़ाने पर यूट्यूबर्स को माफी और हलफनामा जरूरी
बीकानेर
अमित शाह का विपक्ष पर हमला: क्या वे जेल से सरकार चलाने का अधिकार चाहते हैं?
देश-दुनिया राजनीति
बीकानेर रेंज में पुलिस का एकदिवसीय अभियान, 253 अपराधियों पर कसा शिकंजा
बीकानेर
गंगाशहर में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, चाकूबाजी में तीन युवक घायल
बीकानेर
रामदेवरा में 641वें मेले का शुभारंभ, श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच सुरक्षा बड़ी चुनौती
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर: सड़क हादसे में घायल युवक को मिला 30 लाख से अधिक मुआवजा

Published August 25, 2025
बीकानेर

रामदेवरा यात्रा में अनोखी आस्था: 50 फीट ध्वजा, घोड़ा और कैदी बने श्रद्धालु

Published August 25, 2025
बीकानेर

बीकानेर भाजपा मंडल अध्यक्ष अभय पारीक का कैंसर से निधन, 4 बजे अंतिम यात्रा

Published August 25, 2025
बीकानेर

सुप्रीम कोर्ट: दिव्यांगों का मजाक उड़ाने पर यूट्यूबर्स को माफी और हलफनामा जरूरी

Published August 25, 2025
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
Join WhatsApp Group

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?