Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: कोरोनावायरस को लेकर राजस्थान सरकार अलर्ट, स्टेट कोविड मैनेजमेन्ट टीम का किया गठन
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > कोरोनावायरस को लेकर राजस्थान सरकार अलर्ट, स्टेट कोविड मैनेजमेन्ट टीम का किया गठन
बीकानेरराजस्थान

कोरोनावायरस को लेकर राजस्थान सरकार अलर्ट, स्टेट कोविड मैनेजमेन्ट टीम का किया गठन

editor
editor Published December 22, 2023
Last updated: 2023/12/22 at 7:17 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर।कोरोनावायरस को लेकर राजस्थान सरकार अलर्ट हो गई है। कल सरकार ने कोविड गाइडलाइन जारी की है। इसके साथ ही आज स्टेट कोविड मैनेजमेन्ट टीम का गठन किया है। के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव शुभ्रा सिंह ने एक आदेश जारी कर प्रदेश में स्टेट कोविड मैनेजमेन्ट टीम का गठन किया है। शुभ्रा सिंह ने बताया कि केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, महाराष्ट्र सहित अन्य राज्यों में कोविड केसेज की संख्या में वृद्धि को दृष्टिगत रखते हुए राजस्थान में कोविड प्रबंधन के लिए यह टीम गठित की गई है। चिकित्सा शिक्षा आयुक्त शिवप्रसाद नकाते को कमेटी का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। प्रबन्धक निदेशक आरएमएससीएल अनुपमा जोरवाल, निदेशक जनस्वास्थ्य डॉ. रवि प्रकाश माथुर, राजस्थान स्टेट हैल्थ एश्योरेंस एजेंसी के संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. गौरव सैनी, अति. निदेशक ग्रामीण स्वास्थ्य डॉ. रवि प्रकाश शर्मा, एसएमएस अस्पताल की वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. भारती मल्होत्रा, आईडीएसपी के स्टेट नोडल अधिकारी डॉ. प्रवीण असवाल, आरयूएचएस के डॉ. अजीत सिंह एवं राजमेस की उप निदेशक डॉ. वन्दना शर्मा कमेटी के सदस्य होंगे। यह कमेटी कोविड-19 की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए राज्य में आवश्यक गतिविधियां सम्पादित करेगी।दौसा के एक कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौ राजस्थान के दौसा के एक कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत हो गई है, चिकित्सा अधिकारियों ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि की। साथ ही बताया कि पांच अन्य भी पॉजिटिव पाए गए हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, दौसा के मरीज बाबूलाल मीना (48 वर्ष) को 4 दिसंबर को जयपुर के टीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में उन्हें 14 दिसंबर को छुट्टी दे दी गई। हालांकि, उन्हें 19 दिसंबर को फिर से भर्ती कराया गया। जब उनका कोरोना टेस्ट किया गया तो वह पॉजिटिव आया और उसी दिन उनकी मृत्यु हो गई।


Share News
Chat on WhatsApp
Chat on WhatsApp

editor December 22, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर विकास प्राधिकरण (BDA) में नए पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति; भाजपा के शीर्ष पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह
बीकानेर राजस्थान
बीछवाल इंडस्ट्रियल एरिया में फैक्ट्री चोरी, लाखों का सामान पार
बीकानेर
बीकानेर में शातिर चोरी: मोबाइल चुराकर फोनपे से उड़ाए हजारों रुपये
बीकानेर
राजस्थान में बदला मौसम, बादल छाए, बारिश और ओलों का अलर्ट
राजस्थान
बीकानेर में तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवार को कुचला
बीकानेर
बीकानेर में दुकान पर कब्जे का आरोप, ताले तोड़ दवाइयां बाहर फेंकी
बीकानेर
बीकानेर में नकल कांड पर सख्ती, लापरवाह शिक्षिका निलंबित
बीकानेर
बीकानेर में सादगी भरी शादी, बिना दहेज एक रुपये में हुआ विवाह
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेरराजस्थान

बीकानेर विकास प्राधिकरण (BDA) में नए पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति; भाजपा के शीर्ष पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

Published March 18, 2026
बीकानेर

बीछवाल इंडस्ट्रियल एरिया में फैक्ट्री चोरी, लाखों का सामान पार

Published March 18, 2026
बीकानेर

बीकानेर में शातिर चोरी: मोबाइल चुराकर फोनपे से उड़ाए हजारों रुपये

Published March 18, 2026
राजस्थान

राजस्थान में बदला मौसम, बादल छाए, बारिश और ओलों का अलर्ट

Published March 18, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?