Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: आत्महत्या के बढ़ते मामलों को रोकने के लिए बनाई टीम
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > crime > आत्महत्या के बढ़ते मामलों को रोकने के लिए बनाई टीम
crimeबीकानेरराजस्थान

आत्महत्या के बढ़ते मामलों को रोकने के लिए बनाई टीम

editor
editor Published December 21, 2023
Last updated: 2023/12/21 at 5:10 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। बढ़ती आत्महत्या की घटनाओं में रोकथाम हेतु बीकानेर रैंज आईजी ओमप्रकाश पासवान ने पुलिस विभाग में नवाचार करते हुए एक स्पेशल सैल गठित की है, जो ऐसे व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें नकारात्मक विचारों से मुक्त करने का प्रयास करेगी। इसके अलावा हेल्पलाइन नंबर व ई-मेल आईडी भी बनाई गई है, जिस पर संबंधित व्यक्ति अपने सुझाव रख सकेंगे। आईजी के अनुसार, हाल ही में बीकानेर शहर में एक ही परिवार के सभी पांच सदस्यों द्वारा सामूहिक आत्महत्या करने की हृदय विदारक घटना हुई। जिसके उपरांत यह विचारणीय विषय है कि ऐसी घटनाएं अलग- अलग जगहों से सामने आ रही है, जिसमें परिवार के सदस्य / सदस्यों द्वारा आत्महत्या की गई है। आईजी ने बताया कि आठ दिसंबर हमारे पुलिस परिवार के युवा पुलिस कांस्टेबल ने भी करणीनगर पुलिस चौकी में आत्महत्या कर ली थी। जो बेहद चिंताजनक व निराशाजनक है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2022 व 2023 में रेंज के अधीनस्थ जिलों में ऐसी घटनाओं की समीक्षा की गई तो 1306 व्यक्तियों द्वारा आत्महत्या किया जाना पाया गया है। जिनका विश्लेषण किया गया तो पाया कि इसके लिए विभिन्न पारिवारिक, व्यक्तिगत व परिस्थिति जन्य कारण ज्ञात हुए। ऐसी घटनाओं में पीडित परिवार को बेहद कष्टदायक परिस्थिति से गुजरना पड़ता है एवं पूरे परिवार को काफी लंबे समय इसका दंश झेलना है।

आईजी ने बताया कि विश्लेषण से यह आवश्यकता महसूस की गई कि पुलिस विभाग की नैतिक जिम्मेवारी बनती है कि ऐसे संवेदनशील एवं सामाजिक विषय पर समाज के लिए ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए कुछ आवश्यक कदम उठाये जाए व कुछ ऐसे प्रयास किए जाए, जिससे समय रहते ऐसे व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें नकारात्मक विचारों से मुक्त करने का प्रयास किया जाये। इसके लिए रेंज स्तर पर एक सैल suicide prevention resource center का गठन किया जा रहा है। जिसके तहत हैल्पलाईन नंबर जिसे परोपकाराय नामित किया गया है जो 9530414841 है, जारी किया जा रहा है। साथ ही पीडित व्यक्ति या सामाजिक संस्थान, ई-मेल आईडी [email protected] पर भी अपनी समस्या, सुझाव रख सकते है। जिसे सर्वोच्च प्राथमिकता दी जायेगी। जिसका प्रचार-प्रसार व्यापक रूप से किया जायेगा तथा आमजन से अपील की जायेगी कि आपके आसपास किसी व्यक्ति या परिवार में ऐसी स्थिति ध्यान में आती है तो उसकी सूचना परोपकाराय हैल्पलाईन पर दी जावे ताकि समय रहते ऐसे व्यक्ति की काउंसलिंग, उपचार, निरोधात्मक कार्यवाही की जा सके। आईजी ने बताया कि पिछले दो वर्षों में बीकानेर रेंज में होने वाली आत्महत्या के प्रकरणों की वृहत समीक्षा के उपरांत वर्ष 2024 को आत्महत्या रोकथाम वर्ष के रूप में नामित किया गया है। रेंज स्तर पर एक विशेष टीम का गठन किया गया है, जिसमें पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को शामिल किया गया है।


Share News
Chat on WhatsApp

editor December 21, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में आधुनिक जिम सेंटर का शुभारंभ – Bikaner News
बीकानेर
जम्भेश्वर नगर में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, 56 सिलेंडर जब्त – Bikaner News
बीकानेर
सड़क पर अचानक पशु आने से स्कॉर्पियो पलटी, 6 युवक घायल – Bikaner News
बीकानेर
देश का अनोखा मामला: एम्स में हरीश राणा की इच्छामृत्यु प्रक्रिया शुरू – National News
देश-दुनिया
There will be power cuts in these areas tomorrow - know which areas are included
कल इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली कटौती – जानें कौन-कौन से इलाके शामिल
बीकानेर
रानी बाजार मंडल में दो दिवसीय ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा-अभियान’ का उत्साहपूर्ण समापन
बीकानेर राजस्थान
काम के दौरान दीवार गिरने से व्यक्ति की मौत – Bikaner News
बीकानेर
फर्जी वसीयत से जमीन हड़पने का आरोप, तीन के खिलाफ केस दर्ज – Bikaner News
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में आधुनिक जिम सेंटर का शुभारंभ – Bikaner News

Published March 15, 2026
बीकानेर

जम्भेश्वर नगर में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, 56 सिलेंडर जब्त – Bikaner News

Published March 15, 2026
बीकानेर

सड़क पर अचानक पशु आने से स्कॉर्पियो पलटी, 6 युवक घायल – Bikaner News

Published March 15, 2026
There will be power cuts in these areas tomorrow - know which areas are included
बीकानेर

कल इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली कटौती – जानें कौन-कौन से इलाके शामिल

Published March 15, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?