Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: शहर में होने वाली आत्महत्यों को रोकने के लिए उठाया अब ये कदम
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > शहर में होने वाली आत्महत्यों को रोकने के लिए उठाया अब ये कदम
बीकानेरराजस्थान

शहर में होने वाली आत्महत्यों को रोकने के लिए उठाया अब ये कदम

editor
editor Published December 21, 2023
Last updated: 2023/12/21 at 6:34 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। बीकानेर शहर में पिछले एक साल में आत्महत्यों के मामलों में बढोत्तरी हो रही है इसको ध्यान में रखते हुए बीकानेर पुलिस महानिरीक्षक ने एक पहल करते हुए एक आत्महत्या रोकथाम केन्द्र का गठन किया है। गुरुवार को प्रेसवार्ता में महानिरीक्षक ओम प्रकाश ने बताया कि हाल ही में बीकानेर शहर में एक ही परिवार के सभी पांच सदस्यों द्वारा सामुहिक आत्महत्या करने की हृदय विदारक घटना घटित हुई है। जिसके उपरान्त यह विचारणीय विषय है कि ऐसी घटनाऐं प्रकाश में आ रही है, जिसमें परिवार के सदस्य / सदस्यों द्वारा आत्महत्या की गई है। दिनांक 08.12.2023 को हमारे पुलिस परिवार के युवा पुलिस कानिस्टेबल ने भी करणीनगर पुलिस चौकी में आत्महत्या कर ली थी। जो बेहद चिन्ताजनक व निराशाजनक है। वर्ष 2022 व 2023 में रेंज के अधीनस्थ जिलों में ऐसी घटनाओं की समीक्षा की गई तो 1306 व्यक्तियों द्वारा आत्महत्या किया जाना पाया गया है। जिनका विश्लेषण किया गया तो पाया कि इसके लिए विभिन्न पारिवारिक व्यक्तिगत व परिस्थिति जन्य कारण ज्ञात हुए। ऐसी घटनाओं में पीडित परिवार को बेहद कष्टदायक परिस्थिति से गुजरना पड़ता है एवं पूरे परिवार को काफी लम्बे समय तक इसका दंश झेलना पड़ता है। विश्लेषण से यह आवश्यकता महसूस की गई कि पुलिस विभाग की नैतिक जिम्मेवारी बनती है कि ऐसे संवेदनशील एवं सामाजिक विषय पर समाज के लिए ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए कुछ आवश्यक कदम उठाये जाए व कुछ ऐसे प्रयास किए जाए, जिससे समय रहते ऐसे व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें नकारात्मक विचारों से मुक्त करने का प्रयास किया जाये। इसके लिए रेंज स्तर पर एक cell “Suicide prevention resource center” का गठन किया जा रहा है। जिसके तहत हैल्पलाईन नम्बर जिसे परोपकाराय नामित किया गया है जो 9530414841 है, जारी किया जा रहा है। साथ ही पीडित व्यक्ति या सामाजिक संस्थान, ई-मेल आईडी [email protected] पर भी अपनी समस्या / सुझाव रख सकते हैं। जिसे सर्वोच्च प्राथमिकता दी जायेगी। जिसका प्रचार प्रसार व्यापक रूप से किया जायेगा तथा आमजन से अपील की जायेगी कि आपके आसपास किसी व्यक्ति / परिवार में ऐसी स्थिति ध्यान में आती है तो उसकी सूचना परोपकाराय हैल्पलाईन पर दी जावे ताकि समय रहते ऐसे व्यक्ति की काउन्सलिंग / उपचार / निरोधात्मक कार्यवाही की जा सके। पिछले दो वर्षों में बीकानेर रेंज में होने वाले आत्महत्या के प्रकरणों की वृहत् समीक्षा के उपरान्त वर्ष 2024 को आत्महत्या रोकथाम वर्ष के रूप में नामित किया गया है। रेंज स्तर पर एक विशेष टीम का गठन किया जाता है। जिसमें निम्न पुलिस अधिकारियों / कर्मचारियों को मनोनीत किया जाता है:-


Share News
Chat on WhatsApp

editor December 21, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

DN स्टार मेकर्स व खबर 21 प्रस्तुत करते हैं – Mums Kiddo modling Workshop का शानदार आयोजन
बीकानेर राजस्थान
बीकानेर में बड़ा सड़क हादसा, निजी बस पलटी, कई घायल
बीकानेर
नाल में बड़ी चोरी का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार, माल बरामद
बीकानेर
पीबीएम अस्पताल में एक ही सर्जन के भरोसे वेस्कुलर इलाज
बीकानेर
आईपीएल शुरू होते ही बीकानेर में सट्टेबाजी का बड़ा नेटवर्क सक्रिय
बीकानेर
बीकानेर में दो नाबालिग बच्चे लापता, पुलिस जुटी तलाश में
बीकानेर
जूनागढ़ क्षेत्र में अतिक्रमण पर कार्रवाई, निगम ने हटवाए ठेले
बीकानेर
बंगाल चुनाव को लेकर भाजपा ने सौंपी जिम्मेदारियां, बीकानेर नेता शामिल
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेरराजस्थान

DN स्टार मेकर्स व खबर 21 प्रस्तुत करते हैं – Mums Kiddo modling Workshop का शानदार आयोजन

Published March 28, 2026
बीकानेर

बीकानेर में बड़ा सड़क हादसा, निजी बस पलटी, कई घायल

Published March 28, 2026
बीकानेर

नाल में बड़ी चोरी का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार, माल बरामद

Published March 28, 2026
बीकानेर

पीबीएम अस्पताल में एक ही सर्जन के भरोसे वेस्कुलर इलाज

Published March 28, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?