Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: महारानी सुदर्शन महाविद्यालय की पूर्व छात्राओं का स्नेह मिलन समारोह आयोजित*
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > महारानी सुदर्शन महाविद्यालय की पूर्व छात्राओं का स्नेह मिलन समारोह आयोजित*
बीकानेरराजस्थान

महारानी सुदर्शन महाविद्यालय की पूर्व छात्राओं का स्नेह मिलन समारोह आयोजित*

editor
editor Published December 21, 2023
Last updated: 2023/12/21 at 6:40 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर ,। राजकीय महारानी सुदर्शन कन्या महाविद्यालय में गुरुवार को पूर्व छात्रा मिलन समारोह आयोजित किया गया। सुदर्शना पूर्व छात्रा समिति द्वारा महाविद्यालय के सुदर्शन सभागार में आयोजित इस समारोह में महाविद्यालय में 1964 से लेकर 2020 तक के बैच की पूर्व छात्राएं उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय परिसर में महारानी सुदर्शन के स्टैच्यू पर वरिष्ठ सदस्यों डॉ प्रेम कंवर, डा ज्योत्सना ओझा, डॉ मीरा श्रीवास्तव ,डॉ दीप्ति श्रीवास्तव, डॉ प्रभा भार्गव डॉ विभा बंसल, डॉ सुषमा गुप्ता एवं डॉ सरला वर्मा, डॉ दीपाली धवन सहित प्राचार्य डॉ नंदिता सिंघवी द्वारा माल्यार्पण किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत एल्युमिनी सदस्यों द्वारा सरस्वती माता का माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलन के साथ की गई। बीए प्रथम वर्ष की छात्रा शुभ्रा पारीक द्वारा वंदना प्रस्तुत की गई। महाविद्यालय की प्राचार्य एवं पूर्व छात्रा डॉ नंदिता सिंघवी ने मेहमानों का अभिनंदन किया। पूर्व छात्रा प्रभारी डॉ रीना साहा ने पूर्व छात्रा समिति के उद्देश्य तथा वर्ष पर्यंत समिति द्वारा किए गए कार्यों की रूपरेखा रखी । छात्र समिति अध्यक्ष डॉ प्रभा भार्गव ने अपने उद्बोधन से सभी आगंतुकों को प्रोत्साहित किया तथा वॉलिंटियर्स की सराहना की।
महाविद्यालय एलुमिनाई डॉ सचि द्वारा सुंदर संगीत प्रस्तुति की गई। पूर्व छात्रा सदस्यों में से वरिष्ठतम सात सदस्यों का स्मृति चिन्ह, श्री फल तथा माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। पीपीटी द्वारा महाविद्यालय के इतिहास के साथ पूर्व छात्रा समिति के कार्यों व उपलब्धियों को बताया गया।
महाविद्यालय की पूर्व छात्रा वैष्णवी द्वारा इस अवसर पर केसरिया बालम गाने पर सुंदर नृत्य प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में डा सीमा व्यास तथा डॉ आरती गुर्जर द्वारा खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस दौरान बैच वाइज इंट्रोडक्शन का कार्यक्रम रखा गया ।जिसमें पूर्व छात्राओं ने अपना परिचय दिया।डॉ नीरू गुप्ता ने सभी पूर्व छात्राओं का धन्यवाद प्रेषित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ नूरजहां तथा डॉ राधा सोलंकी ने किया। कार्यक्रम में सभी समिति सदस्य डॉ नीरू गुप्ता , डॉ नूरजहां ,डॉ विनोद कुमारी , डॉ हिमांशु कांडपाल, डॉ सीमा व्यास, डॉ अंजू सांगवान, डॉ आरती गुर्जर, सुमन तंवर, नीतू परिहार,तनुजा कंवर, रितु ,पूजा, प्रियंका आदि सभी उपस्थित रहे।
*याद आए कॉलेज के दिन*
समारोह में भाग लेने के बहाने एक अरसे के बाद पूर्व छात्राएं अपने बैचमेट और दोस्तों से मिलीं। इस‌ बहाने अपने पुराने दोस्तों से मिलने का अवसर मिला। समारोह के दौरान पूर्व बैच की छात्राएं एक दूसरे से बतियाते और अपने कॉलेज के दिनों को याद करते दिखीं । पूर्व छात्राओं ने कहा कि यह मिलन समारोह उनके लिए एक सुनहरा अवसर है जब वे अपनी व्यस्त जिंदगी में से कुछ समय निकालकर अपनी कॉलेज की पुरानी साथियों से मिल सकीं हैं । इस आयोजन के लिए पूर्व छात्राओं ने समिति का आभार भी जताया।


Share News
Chat on WhatsApp

editor December 21, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

DN स्टार मेकर्स व खबर 21 प्रस्तुत करते हैं – Mums Kiddo modling Workshop का शानदार आयोजन
बीकानेर राजस्थान
बीकानेर में बड़ा सड़क हादसा, निजी बस पलटी, कई घायल
बीकानेर
नाल में बड़ी चोरी का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार, माल बरामद
बीकानेर
पीबीएम अस्पताल में एक ही सर्जन के भरोसे वेस्कुलर इलाज
बीकानेर
आईपीएल शुरू होते ही बीकानेर में सट्टेबाजी का बड़ा नेटवर्क सक्रिय
बीकानेर
बीकानेर में दो नाबालिग बच्चे लापता, पुलिस जुटी तलाश में
बीकानेर
जूनागढ़ क्षेत्र में अतिक्रमण पर कार्रवाई, निगम ने हटवाए ठेले
बीकानेर
बंगाल चुनाव को लेकर भाजपा ने सौंपी जिम्मेदारियां, बीकानेर नेता शामिल
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेरराजस्थान

DN स्टार मेकर्स व खबर 21 प्रस्तुत करते हैं – Mums Kiddo modling Workshop का शानदार आयोजन

Published March 28, 2026
बीकानेर

बीकानेर में बड़ा सड़क हादसा, निजी बस पलटी, कई घायल

Published March 28, 2026
बीकानेर

नाल में बड़ी चोरी का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार, माल बरामद

Published March 28, 2026
बीकानेर

पीबीएम अस्पताल में एक ही सर्जन के भरोसे वेस्कुलर इलाज

Published March 28, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?