Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: गोगामेड़ी हत्याकांड में शामिल सातों आरोपियों को जेल, हथियार पहुंचाने वाला हिस्ट्रीशीटर अभी भी फरार
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > crime > गोगामेड़ी हत्याकांड में शामिल सातों आरोपियों को जेल, हथियार पहुंचाने वाला हिस्ट्रीशीटर अभी भी फरार
crimeजयपुर

गोगामेड़ी हत्याकांड में शामिल सातों आरोपियों को जेल, हथियार पहुंचाने वाला हिस्ट्रीशीटर अभी भी फरार

editor
editor Published December 18, 2023
Last updated: 2023/12/18 at 6:14 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर। सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड में शामिल सात बदमाशों को एनआईए कोर्ट ने जेल भेज दिया है। एनआईए ने सातों आरोपियों को आज कोर्ट में पेश किया था। जहां से सभी को 2 जनवरी तक जेल भेज दिया गया है।दरअसल, एनआईए ने कोर्ट के आदेश पर चार दिन पहले ही इस हत्याकांड से जुड़ी केस डायरी और आरोपियों को अपने कब्जे में ले लिया था। इसके बाद गिरफ्तार सभी बदमाशों से एनआईए अपने स्तर पर सोडाला थाने में पूछताछ कर रही हैं।
टीम ने सोमवार को नितिन फौजी, रोहित राठौर, रामवीर जाट, सुमित, राहुल, भवानी उर्फ रोनी, उधम सिंह को एनआईए कोर्ट में पेश किया। पुलिस ने गोगामेड़ी की हत्या करने वाले 2 शूटर रोहित राठौड़ और नितिन फौजी के साथ ही उनका सहयोग करने वाले आरोपियों को भी पकड़ा है।
नितिन फौजी और रोहित राठौड़ बातचीत के बहाने सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के घर में घुसे थे और फिर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी।नितिन फौजी और रोहित राठौड़ बातचीत के बहाने सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के घर में घुसे थे और फिर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी।एडिशनल कमिश्नर के नेतृत्व में एसआईटी गठित मामले की जांच के लिए एडीजी क्राइम दिनेश एमएन ने एडिशनल कमिश्नर कैलाश बिश्नोई के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया था। एसआईटी ने हत्या करने वाले शूटर मकराना के जूसरी निवासी रोहित राठौड़, हरियाणा के महेंद्रगढ़ निवासी नितिन फौजी, फरारी में सहयोग करने वाले रामवीर जाट, उधम सिंह और वारदात के पहले नितिन को पनाह देने के मामले में पूजा सैनी को गिरफ्तार कर लिया था। इसके साथ ही हत्या की साजिश में शामिल भवानी सिंह उर्फ रोनी, राहुल और सुमित को हरियाणा की जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया था।हिस्ट्रीशीटर महेंद्र के पास ्र्य-47 होने का अंदेशा इस हत्याकांड के शूटरों तक हथियार पहुंचाने वाला कोटा के गुमानपुरा निवासी हिस्ट्रीशीटर महेंद्र उर्फ समीर हथियार लेकर फरार हो गया। जिसे पकडऩे के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस को अंदेशा है कि महेंद्र के पास एके-47 भी हो सकती है, क्योंकि उसकी पत्नी पूजा सैनी के पास से पुलिस को एक फोटो मिली हैं, जिसमें उसके फ्लैट पर एके-47 रखी हुई है। यह एके-47 राजू ठेहट हत्याकांड के लिए मंगवाई गई थी। महेंद्र ने हत्याकांड के लिए हथियार और पैसे की व्यवस्था की थी। महेन्द्र ने परिचित युवती के बैंक खाते में चंडीगढ़ से किसी के जरिए 6 लाख रुपए मंगवाए थे। पुलिस ने महेंद्र पर 2 लाख रुपए का इनाम भी घोषित कर रखा है।
गोगामेड़ी के शूटरों को हथियार देने वाला हिस्ट्रीशीटर महेंद्र फरार है। पुलिस ने उसकी पत्नी पूजा सैनी को गिरफ्तार किया है। पूजा के पास एक फोटो मिली, जिसमें उसके फ्लैट में ्र्य-47 रखी नजर आ रही है।गोगामेड़ी के शूटरों को हथियार देने वाला हिस्ट्रीशीटर महेंद्र फरार है। पुलिस ने उसकी पत्नी पूजा सैनी को गिरफ्तार किया है। पूजा के पास एक फोटो मिली, जिसमें उसके फ्लैट में ्र्य-47 रखी नजर आ रही है।करणी सेना के अध्यक्ष को घर में घुसकर गोलियां मारी थीं5 दिसंबर को दोपहर करीब 1:03 बजे 2 बदमाशों ने गोगामेड़ी पर गोलियां चलाईं, फिर भाग निकले थे। गोगामेड़ी को मेट्रो मास हॉस्पिटल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। गोगामेड़ी के साथ घटना के दौरान मौजूद गार्ड अजीत सिंह गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बदमाशों की फायरिंग में नवीन शेखावत की भी मौत हो गई थी। नवीन ही बदमाशों को गोगामेड़ी के घर ले गया था।


Share News
Chat on WhatsApp

editor December 18, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में आधुनिक जिम सेंटर का शुभारंभ – Bikaner News
बीकानेर
जम्भेश्वर नगर में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, 56 सिलेंडर जब्त – Bikaner News
बीकानेर
सड़क पर अचानक पशु आने से स्कॉर्पियो पलटी, 6 युवक घायल – Bikaner News
बीकानेर
देश का अनोखा मामला: एम्स में हरीश राणा की इच्छामृत्यु प्रक्रिया शुरू – National News
देश-दुनिया
There will be power cuts in these areas tomorrow - know which areas are included
कल इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली कटौती – जानें कौन-कौन से इलाके शामिल
बीकानेर
रानी बाजार मंडल में दो दिवसीय ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा-अभियान’ का उत्साहपूर्ण समापन
बीकानेर राजस्थान
काम के दौरान दीवार गिरने से व्यक्ति की मौत – Bikaner News
बीकानेर
फर्जी वसीयत से जमीन हड़पने का आरोप, तीन के खिलाफ केस दर्ज – Bikaner News
बीकानेर

You Might Also Like

जयपुर

31 मार्च तक सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां निरस्त, मुख्य सचिव के आदेश

Published March 13, 2026
जयपुर

कमर्शियल गैस सिलेंडर सप्लाई को लेकर बड़ा फैसला, उपभोक्ताओं को मिलेगी आंशिक राहत

Published March 13, 2026
जयपुर

जयपुर में सनकी पति ने पत्नी और मासूम बेटी की तलवार से गला काटकर की निर्मम हत्या

Published March 13, 2026
जयपुर

जयपुर में लग्जरी विला से विदेशी नागरिकों को ठगने वाला गिरोह पकड़ा

Published March 10, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?