

जयपुर। राजस्थान में सर्दी का उतार-चढ़ाव जारी है। माउंट आबू, उदयपुर, बीकानेर, अजमेर समेत कई शहरों में आज तापमान में गिरावट होने से सर्दी बढ़ गई। हिल स्टेशन पर दो दिन राहत मिलने के बाद एक बार फिर वादियों पर बर्फ जम गई। मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि अगले सप्ताह के आखिरी में एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होगा, जिससे बारिश होने की संभावना है।आज माउंट आबू में पारा -1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। करीब तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने से यहां अचानक फिर से सर्दी तेज हो गई। शनिवार को यहां न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस था। हालांकि राज्य में अभी ठंडी हवाएं आनी रुक गई हैं। मौसम बिल्कुल शुष्क बना हुआ, जिसके कारण दिन में तेज धूप रहती है। तापमान 24 से लेकर 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है।इन शहरों में गिरा पारा माउंट आबू के साथ ही आज बीकानेर में न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 10.7 पर आ गया। अजमेर का न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस गिरकर 10.7, उदयपुर में मिनिमम टेम्प्रेचर 11.4 से गिरकर 9.2 पर आ गया। जैसलमेर में भी आज न्यूनतम तापमान में करीब एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई।बहरोड़ जिले में पिछले 15 दिन से तापमान में उठा चढ़ाव बना हुआ है। यहां धूप खिलने के साथ तापमान में 10 से 12 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो जाती है।बहरोड़ जिले में पिछले 15 दिन से तापमान में उठा चढ़ाव बना हुआ है। यहां धूप खिलने के साथ तापमान में 10 से 12 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो जाती है।22 तक मौसम साफ रहने की उम्मीद
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक 22 दिसंबर तक राजस्थान में मौसम साफ रह सकता है। तापमान में इसी तरह उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। 22 की शाम या 23 से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। एक तेज प्रभाव का वेस्टर्न डिस्टर्बेंस पहाड़ी राज्यों पर एक्टिव होगा। इसका असर पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान पर भी देखने को मिल सकता है। उस समय राजस्थान में मौसम बदल सकता है। आसमान में बादल छा सकते हैं। कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हो सकती है।25 दिसंबर से सर्दी होगी तेज इस सिस्टम के निकलने के बाद राज्य में 25-26 दिसंबर से सर्दी के तेवर तेज होने लगेंगे। कोहरा छा सकता है और बर्फीली हवाएं चलने की संभावना है। इससे न केवल रात का तापमान बल्कि दिन में भी तापमान गिरने से ठिठुरन हो सकती है।
