Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: बडी खबर: मैच के दौरान अचानक मैदान पर गिर पड़ा भारतीय क्रिकेटर, हुई मौत
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > नई दिल्ली > बडी खबर: मैच के दौरान अचानक मैदान पर गिर पड़ा भारतीय क्रिकेटर, हुई मौत
नई दिल्ली

बडी खबर: मैच के दौरान अचानक मैदान पर गिर पड़ा भारतीय क्रिकेटर, हुई मौत

editor
editor Published December 17, 2023
Last updated: 2023/12/17 at 6:05 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Chat on WhatsApp
Share News

नई दिल्ली। ओमान में फ्राइडे मॉर्निंग फ्रेंडली लीग नाम का एक टूर्नामेंट खेला जा रहा था। जिसमें धनेश माधवन नाम का 38 वर्षीय खिलाड़ी फाइटर्स टीम की तरफ से मैच खेल रहा था। तभी वह अचानक फील्ड करते हुए गिरे गया और हॉस्पिटल ले जाने पर उन्‍हें मृत घोषित कर दिया गया।क्रिकेट के मैदान पर सिर्फ खेल ही नहीं हादसे भी होते हैं। क्योंकि यह खेल जितना रोमांचक और मजेदार है, उतना ही जानलेवा और खतरनाक भी। यह खेल अनिश्चितताओं का है। इसमें खिलाडिय़ों को चोट लगना या स्लिप करने की संभावना ज्यादा होती है। लेकिन कभी ये चोट जान पर भी बन आती है। जिससे मैदान में ही खिलाडिय़ों की मौत हो जाती है। ऐसा ही कुछ शुक्रवार को भी हुआ जब एक भारतीय खिलाड़ी मैच के दौरान मैदान पर अचानक गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई।घटना इतनी चौंकाने वाली है कि जिसने भी यह देखा वह हैरान रेह गया। ओमान में ‘फ्राइडे मॉर्निंग फ्रेंडली लीग नाम का एक टूर्नामेंट खेला जा रहा था। जिसमें धनेश माधवन नाम का 38 वर्षीय खिलाड़ी फाइटर्स टीम की तरफ से मैच खेल रहा था। तभी वह अचानक फील्ड करते हुए गिरे गया और हॉस्पिटल ले जाने पर उन्‍हें मृत घोषित कर दिया गया। धनेश की पत्नी और तीन साल का बेटा भारत में रहते हैं।
साल फाइटर्स मिस्फाह टीम के कप्तान श्रीजेश ने इस दुखद घटना की पुष्टि करते हुए कहा, वह एक कुशल खिलाड़ी थे और हमारी टीम के लिए सक्रिय ऑलराउंडर थे। वो पिछले कई सालों से शुक्रवार को उनकी टीम की तरफ से खेल रहे थे। हम सामान्यत: टेनिस बॉल के साथ 16-ओवर मैच खेलते हैं। शुक्रवार को उन्होंने बैटिंग और बॉलिंग की। फील्ड पर अपनी पोजीशन लेते समय, वह एकदम से गिर गए।
श्रीजेश ने आगे कहा, पहले हमे लगा कि उन्हें चक्कर आया है। हम उन्हें तुरंत मिस्फाह के एक नजदीकी अस्पताल ले गए। दुर्भाग्यवश, वह बंद था तो हमने उसे गुभरा के एक बड़े अस्पताल में जाना पड़ा जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित किया।’ जब पूछा गया कि क्या उन्हें सीपीआर दिया गया था, श्रीजेश ने कहा, हमारे पास इसके बारे में ज्‍यादा जानकारी नहीं है। वो उन्‍हें ये सोचकर तुरंत हॉस्पिटल ले गए कि चक्‍कर की वजह वो गिर गए। उन्‍होंने कहा कि बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है क्योंकि वह नियमित वीकली लीग मैचों के दौरान फिट दिख रहे थे। धनेश गल्फार इंजीनियरिंग और कॉन्ट्रैक्टिंग कंपनी के रेडीमिक्स डिवीजन में काम करते थे।


Share News
Chat on WhatsApp

editor December 17, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर केंद्रीय कारागृह में फेंकी गई निषिद्ध सामग्री, पुलिस ने अज्ञात पर मामला दर्ज किया
बीकानेर
बीकानेर में डॉक्टर से रंगदारी मांगने वाला मुख्य आरोपी विष्णु साध दबोचा गया
बीकानेर
नकाबपोशों ने डाली आंखों में मिर्ची, 2.80 लाख की लूट की जांच में नया मोड़
बीकानेर
दीपावली पर ट्रैफिक प्लान तैयार, बाजारों में वाहनों की नो एंट्री और विशेष पार्किंग व्यवस्था
बीकानेर
राजस्थान के सरकारी स्कूलों में दीपावली अवकाश 12 अक्टूबर से, 13 दिन रहेंगे बंद
राजस्थान शिक्षा
भारत के स्वर्ण भंडार में तेजी, विदेशी मुद्रा भंडार में मामूली गिरावट दर्ज
देश-दुनिया
दीपावली अवकाश में स्कूल संचालन पर मचा बवाल, आदेशों की उड़ाई जा रही धज्जियां
बीकानेर
देव जसनाथजी मंदिर से चोरी हुए छत्र की बरामदगी को लेकर धरना सातवें दिन भी जारी
बीकानेर

You Might Also Like

देश-दुनियानई दिल्ली

भविष्य देखना है तो भारत आइए – अमेरिकी राजदूत

Published April 11, 2024
देश-दुनियानई दिल्ली

अरविंद केजरीवाल के बाद AAP के एक और विधायक के घर ED का छापा

Published March 23, 2024
देश-दुनियानई दिल्ली

पीओके को लेकर गृह मंत्री अमित शाह की कड़ी प्रतिक्रिया बोले- वहां के हिंदू भी हमारे हैं और मुसलमान भी

Published March 16, 2024
देश-दुनियानई दिल्ली

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुश खबरी, बढ़ सकता है महंगाई भत्ता

Published January 27, 2024
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
Join WhatsApp Group

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?