

बीकानेर। सरकार बदलने के साथ ही सीएमओ में पदस्थापित पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के करीबी माने जाने वाले चार आईएएस अधिकारीयों को एपीओ कर दिया गया है। इन अधिकारियों में प्रमुख सचिव कुलदीप रांका, मुख्यमंत्री के सचिव गौरव गोयल, आरती डोगरा व विशिष्ट सचिव राजन विशाल को एपीओ कर दिया गया है।
