Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: आठ हार्डकोर अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खुलेगी अब
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > आठ हार्डकोर अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खुलेगी अब
बीकानेरराजस्थान

आठ हार्डकोर अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खुलेगी अब

editor
editor Published December 15, 2023
Last updated: 2023/12/15 at 5:13 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। प्रदेशभर में हार्डकोर व आदतन अपराधियों के कारण शांति में खलल पड़ रहा है। हत्या, फायरिंग, लूट, डकैती, जानेलवा हमला, मादक पदार्थ, हथियार तस्करी एवं फिरौती के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। बदमाशों के आए दिन वारदात करने से आमजन के साथ-साथ पुलिस महकमा भी परेशान है। अब पुलिस बदमाशों के नकेल डालने के काम में तेजी लाई है। उभरते बदमाश, जिन पर पांच या पांच से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज है और वे अपराध जगत में सर्वाधिक सक्रिय हैं, उनकी हिस्ट्रीशीट खोली जा रही है।
बीकानेर रेंज पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश ने बीकानेर रेंज के आठ और आदतन अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोलने के आदेश जारी किए हैं। बीकानेर रेंज में पिछले एक साल में 89 हिस्ट्रीशीटर बढ़ गए हैं। प्रदेशभर के 1011 हिस्ट्रीशीटरों में से 83 अभी जेल में बंद हैं। बीकानेर रेंज के 74 थाने और चार डीएसटी ने बीकानेर रेंज में 23 महीनों में 162 हार्डकोर व इनामी बदमाशों को पकड़ कर

सलाखों के पीछे पहुंचाया है। पकड़े गए बदमाशों में प्रदेश व जिला स्तरीय बदमाश भी शामिल हैं,

जो टॉप-10 में शामिल रहे हैं।
88 नए बदमाशों की एचएस खोली
बीकानेर रेंज में इस साल अब तक 88 नए बदमाशों की एचएस और 38 की राउडीशीट खोली गई है। बीकानेर में 32, श्रीगंगानगर में 33, हनुमानगढ़ में 14 व अनूपगढ़ में 9 बदमाशों की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। इसके अलावा बीकानेर में 14, श्रीगंगानगर में 11, हनुनानगढ़ में 9 और अनूपगढ़ में

चार बदमाशों की राउडीशीट खोली गई है।
इनकी हिस्ट्रीशीट खोलने के आदेश
बीकानेर रेंज पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश ने बीकानेर रेंज के बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ एवं अनूपगढ़ के दो-दो और आदतन अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोलने के आदेश पुलिस अधीक्षकों को दिए गए हैं। आदेश में बीकानेर के सदर थाना इलाके के भुट्टों का बास निवासी शहजाद उर्फ साजिद (35) पुत्र लाल मोहम्मद एवं साजिद खां (23) पुत्र सत्तार खां, श्रीडूंगरगढ़ के कोतवाली थाना इलाके के गली नंबर दस सेतिया फार्म निवासी गौरव (26) पुत्र रती मोहन मेघवाल, इन्द्रा कॉलोनी गली नंबर 13 इशू डागला (26) पुत्र मुरारीलाल नायक, हनुमानगढ़ टाउन के मुण्डा निवासी मुकेश कुमार (23) पुत्र हनुमान जाट एवं पीलीबंगा के माणकथेड़ी निवासी सोनू भाम्भू (24) पुत्र कालूराम जाट एवं अनूपगढ़ जिले के 63 जीबी निवासी गुरजन्ट सिंह उर्फ गुरदास पुत्र मानविन्द्र सिंह उर्फ पलविन्द्र सिंह एवं रावलामंडी वार्ड पांच निवासी नत्थूराम उर्फ बादल (27) देवीलाल नायक की हिस्ट्री खोलने के आदेश दिए गए हैं।
किस पर कितने मामले दर्ज
बीकानेर शहजाद उर्फ साजिद पर सात आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं, जिसमें से पांच में पुलिस ने न्यायालय में चालान पेश कर दिया है जबकि दो प्रकरणों में जांच चल रही है। हनुमानगढ़ के मुकेश पर 11, सोनू भांभू पर 13, श्रीगंगानगर के गौरव पर 9, इशु डागला पर 6 एवं अनूपगढ़ के गुरजंट पर 14 एवं नत्थुराम पर पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं।
जिला – एचएस जेल में बंद – जेल से बाहर
बीकानेर – 452 – 30 – 419
श्रीगंगानगर – 264 – 20 – 241
हनुमानगढ़ – 155 – 21 – 130
अनूपगढ़ – 132 – 12 – 117
बदमाशों को सबक सिखाएंगे
बदमाशों पर नकेल डालना जरूरी है। रेंज के चारों जिलों में दो-दो नए आदतन अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोलने एवं 22 अपराधियों की राउड़ीशीट तैयार करने के आदेश जारी किए गए हैं। आमजन में विश्वास और अपराधियों में भय होना जरूरी है। पुलिस की प्राथमिकता में अपराध को खत्म करना है। बदमाशों को सबक सिखाएंगे।ओमप्रकाश, पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर रेंज

- Advertisement -

Share News
Chat on WhatsApp

editor December 15, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर में बड़ा सड़क हादसा, निजी बस पलटी, कई घायल
बीकानेर
नाल में बड़ी चोरी का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार, माल बरामद
बीकानेर
पीबीएम अस्पताल में एक ही सर्जन के भरोसे वेस्कुलर इलाज
बीकानेर
आईपीएल शुरू होते ही बीकानेर में सट्टेबाजी का बड़ा नेटवर्क सक्रिय
बीकानेर
बीकानेर में दो नाबालिग बच्चे लापता, पुलिस जुटी तलाश में
बीकानेर
जूनागढ़ क्षेत्र में अतिक्रमण पर कार्रवाई, निगम ने हटवाए ठेले
बीकानेर
बंगाल चुनाव को लेकर भाजपा ने सौंपी जिम्मेदारियां, बीकानेर नेता शामिल
बीकानेर
बीकानेर में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, 38 सिलेंडर जब्त
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर में बड़ा सड़क हादसा, निजी बस पलटी, कई घायल

Published March 28, 2026
बीकानेर

नाल में बड़ी चोरी का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार, माल बरामद

Published March 28, 2026
बीकानेर

पीबीएम अस्पताल में एक ही सर्जन के भरोसे वेस्कुलर इलाज

Published March 28, 2026
बीकानेर

आईपीएल शुरू होते ही बीकानेर में सट्टेबाजी का बड़ा नेटवर्क सक्रिय

Published March 28, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?