Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: बीकानेर मंडल पर भी पड़ेगा दोहरीकरण का असर, कई ट्रेनें रहेंगी प्रभावित
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > Railway > बीकानेर मंडल पर भी पड़ेगा दोहरीकरण का असर, कई ट्रेनें रहेंगी प्रभावित
Railwayबीकानेर

बीकानेर मंडल पर भी पड़ेगा दोहरीकरण का असर, कई ट्रेनें रहेंगी प्रभावित

editor
editor Published December 13, 2023
Last updated: 2023/12/13 at 10:59 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। जोधपुर मण्डल पर फुलेरा-डेगाना रेलखण्ड के मध्य स्थित फुलेरा-गोविन्दी मारवाड़ स्टेशनों के मध्य एवं फुलेरा यार्ड में दोहरीकरण कार्य के लिए नॉन इण्टरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के चलते बीकानेर मंडल की भी कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। इसमें गाड़ी संख्या 19333 इंदौर-बीकानेर रेलसेवा 23 दिसंबर को (01 ट्रिप) इंदौर से प्रस्थान करेगी व अजमेर तक संचालित होगी तथा यह रेलसेवा अजमेर-बीकानेर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 19334 बीकानेर-इंदौर रेलसेवा 24 दिसंबर को (01 ट्रिप) बीकानेर के स्थान पर अजमेर से संचालित होगी व यह रेलसेवा बीकानेर-अजमेर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

गाड़ी संख्या 19719 जयपुर-सूरतगढ़ रेलसेवा 21 से 28 दिसंबर तक (08 ट्रिप) जयपुर के स्थान पर बीकानेर से संचालित होगी व यह रेलसेवा जयपुर-बीकानेर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 19720 सूरतगढ़-जयपुर रेलसेवा 20 से 27 दिसंबर तक (08 ट्रिप) सूरतगढ़ से प्रस्थान करेगी व बीकानेर तक संचालित होगी तथा यह रेलसेवा बीकानेर-जयपुर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 12467 जैसलमेर-जयपुर रेलसेवा 12 से 28 दिसंबर तक (17 ट्रिप) जैसलमेर से प्रस्थान करेगी व रेलसेवा परिवर्तित मार्ग बीकानेर-चूरू- सीकर-जयपुर होकर संचालित होगी। गाड़ी संख्या 12468 जयपुर- जैसलमेर रेलसेवा 12 से 28 दिसंबर तक (17 ट्रिप) जयपुर से प्रस्थान करेगी व रेलसेवा परिवर्तित मार्ग जयपुर-सीकर-चूरू-बीकानेर होकर संचालित होगी।

यह ट्रेनें भी परिवर्तित मार्ग से होंगी संचालित

इसी तरह गाड़ी संख्या 12495 बीकानेर-कोलकाता रेलसेवा 14 व 21 दिसंबर (02 ट्रिप) बीकानेर से प्रस्थान करेगी व परिवर्तित मार्ग बीकानेर-चूरू-सीकर- जयपुर होकर संचालित होगी। गाड़ी संख्या 12496 कोलकाता-बीकानेर रेलसेवा 15 व 22 दिसंबर को (02 ट्रिप) कोलकाता से प्रस्थान करेगी व रेलसेवा परिवर्तित मार्ग जयपुर-सीकर-चूरू-बीकानेर होकर संचालित होगी। गाड़ी संख्या 15633 बीकानेर- गुवाहाटी रेलसेवा 27 दिसंबर को (01 ट्रिप) बीकानेर से प्रस्थान करेगी व परिवर्तित मार्ग बीकानेर-चूरू-जयपुर होकर संचालित होगी।

- Advertisement -

 

गाड़ी संख्या 15634 गुवाहाटी-बीकानेर रेलसेवा 23 दिसंबर को (01 ट्रिप) गुवाहाटी से प्रस्थान करेगी व रेलसेवा परिवर्तित मार्ग जयपुर-सीकर-चूरू-बीकानेर होकर संचालित होगी। गाड़ी संख्या 20471 बीकानेर-पुरी रेलसेवा 24 दिसंबर को (01 ट्रिप) बीकानेर से प्रस्थान करेगी व रेलसेवा परिवर्तित मार्ग बीकानेर-चूरू-जयपुर होकर संचालित होगी। गाड़ी संख्या 22463, दिल्ली सराय-बीकानेर रेलसेवा 24 दिसंबर को (01 ट्रिप) दिल्ली सराय से प्रस्थान करेगी व रेलसेवा परिवर्तित मार्ग जयपुर-रींगस-सीकर-चूरू-बीकानेर होकर संचालित होगी। गाड़ी संख्या 22982 श्रीगंगानगर- कोटा रेलसेवा 24 व 25 दिसंबर को 02 ट्रिप) श्रीगंगानगर से प्रस्थान करेगी व रेलसेवा परिवर्तित मार्ग बीकानेर-चूरू-सीकर-रींगस-जयपुर होकर संचालित होगी। बीकानेर-मदुरै रेलसेवा 17 व 24 दिसंबर को (02 ट्रिप) बीकानेर से प्रस्थान करेगी व रेलसेवा परिवर्तित मार्ग बीकानेर-चूरू-सीकर- रींगस-जयपुर होकर संचालित होगी।


Share News
Chat on WhatsApp

editor December 13, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

सिंथेसिस के विद्यार्थी आईटीओ के द्वितीय लेवल में राजस्थान टॉपर
बीकानेर शिक्षा
राजस्थान में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश का अलर्ट जारी
राजस्थान
इंदिरा गांधी नहर में आंशिक नहरबंदी शुरू, जल संकट की चेतावनी
बीकानेर
बीकानेर अनाज मंडी तीन दिन बंद, 1 अप्रैल से फिर शुरू
बीकानेर
1 अप्रैल से बदलेगा स्कूल और अस्पतालों का समय, नई टाइमिंग लागू
बीकानेर
आज का राशिफल: सभी राशियों के लिए खास अवसर और संकेत
बीकानेर
बीकानेर में फांसी लगाकर युवक ने दी जीवनलीला समाप्त, पुलिस जांच में जुटी
बीकानेर
बीकानेर में 28 मार्च को कई क्षेत्रों में बिजली कटौती, समयानुसार रहेगी सप्लाई बंद
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेरशिक्षा

सिंथेसिस के विद्यार्थी आईटीओ के द्वितीय लेवल में राजस्थान टॉपर

Published March 28, 2026
बीकानेर

इंदिरा गांधी नहर में आंशिक नहरबंदी शुरू, जल संकट की चेतावनी

Published March 28, 2026
बीकानेर

बीकानेर अनाज मंडी तीन दिन बंद, 1 अप्रैल से फिर शुरू

Published March 28, 2026
बीकानेर

1 अप्रैल से बदलेगा स्कूल और अस्पतालों का समय, नई टाइमिंग लागू

Published March 28, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?