Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: किस तरह से पकड़ा पुलिस ने हत्यारों को पुरी कहानी पुलिस ने प्रेसवार्ता में बताई
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > जयपुर > किस तरह से पकड़ा पुलिस ने हत्यारों को पुरी कहानी पुलिस ने प्रेसवार्ता में बताई
जयपुरराजस्थान

किस तरह से पकड़ा पुलिस ने हत्यारों को पुरी कहानी पुलिस ने प्रेसवार्ता में बताई

editor
editor Published December 10, 2023
Last updated: 2023/12/10 at 5:20 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर। गोगामेड़ी के हत्यारे शूटर नेपाल भागने से पहले पकड़े गए:हिसार स्टेशन पर सीसीटीवी कैमरे में हुए थे कैद, 1 लाख के इनामी गैंगस्टर के संपर्क में थे जयपुर।श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या करने वाले दोनों शूटर्स को पुलिस ने शनिवार देर रात चंडीगढ़ से पकड़ लिया। राजस्थान पुलिस को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच के साथ जॉइंट ऑपरेशन में यह कामयाबी मिली। नितिन फौजी को पुलिस सुबह 9 बजे जयपुर लेकर पहुंची। दूसरे शूटर रोहित राठौड़ को दोपहर 2:30 बजे जयपुर लेकर आई। दोनों को सोडाला थाने में रखा गया है। दोनों नेपाल भागने की फिराक में थे।एडीजी क्राइम दिनेश एमएन ने बताया कि गोगामेड़ी की हत्या करने के बाद दोनों बदमाश रामवीर के साथ बगरू टोल तक पहुंचे थे। जहां से नितिन फौजी और रोहित राठौड़ बस से डीडवाना पहुंचे। डीडवाना से दोनों ने टैक्सी ली और सुजानगढ़ पहुंचे।सुजानगढ़ से दिल्ली की बस में बैठकर रवाना हुए, लेकिन दोनों धारूहेड़ा पर ही बस से उतर गए। पीछे-पीछे पुलिस चल रही थी, पुलिस ने जब बस ड्राइवर को इन दोनों के बारे में पूछा तो बताया कि दोनों धारूहेड़ा उतरे हैं। जिसके बाद पुलिस ने हरियाणा जाने वाली बस-ट्रेनों को सर्च किया।पुलिस को दोनों बदमाश की लोकेशन हिसार रेलवे स्टेशन पर मिली। वहां के सीसीटीवी फुटेज आने पर दोनों की तलाश में टीमें हिसार भेजी गईं, लेकिन ये बदमाश वहां से मनाली के लिए निकल गए। मनाली में इनकी लोकेशन मिलने पर टीमें रवाना हुईं तो ये वहां से ये चंडीगढ़ पहुंच गए, यहां होटल में रुके। दिल्ली पुलिस को शनिवार दोपहर 2 बजे इनके चंडीगढ़ में होने की पुख्ता जानकारी मिली। दिल्ली पुलिस के एडीजी क्राइम रविंद्र सिंह ने राजस्थान पुलिस संपर्क किया।जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ और एडीजी क्राइम ने अपनी टीम के 7 अफसरों और पुलिसकर्मियों को इस ऑपरेशन में भेजा। पुलिस को डर था की दोनों बदमाशों के पास हथियार हो सकते हैं। अगर पुलिस ने दोपहर या शाम को रेड की और दोनों बदमाशों ने फायरिंग शुरू की तो कई लोगों की जान भी जा सकती हैं।पुलिस ने आधी रात का इंतजार किया, जिससे किसी को नुकसान न हो और शूटर जब तक कुछ करने का प्लान बनाए उससे पहले पुलिस उन्हें पकड़ ले। पुलिस ने दोनों शूटर और उनके साथी उधम सिंह को पकड़ लिया। उधम सिंह ने भागने में इनकी सहायता की थी। दिल्ली पुलिस ने दोनों शूटर्स से रोहित गोदारा,लॉरेंस से संबंधित पूछताछ की। हत्यारों की गिरफ्तारी पर राजस्थान पुलिस ने 5-5 लाख रुपए का इनाम घोषित किया था।रोनी ने नितिन को टैक्सी से जयपुर भिजवाया था जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया- एक जमीनी विवाद में नितिन फौजी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। उसकी फरारी काटने के लिए नितिन जयपुर आया था। भवानी सिंह उर्फ रोनी पहले से रोहित गोदारा और वीरेंद्र चारण के संपर्क में था। भवानी सिंह उर्फ रोनी ने रोहित गोदारा और वीरेंद्र चारण से नितिन फौजी की मोबाइल पर बात करवाई और उसे जयपुर में एक व्यक्ति को मारने के लिए तैयार किया। भवानी सिंह उर्फ रोनी ने 28 नवंबर को नितिन फौजी को टैक्सी से जयपुर भिजवाया। 5 दिसंबर को नितिन फौजी अजमेर रोड पर रोहित राठौड़ से मिला। इन दोनों को नवीन शेखावत स्कॉर्पियो में बैठाकर यहां से सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के मकान पर ले गया। बैठक में बातचीत के दौरान दोनों शूटर्स ने अंधाधुंध फायरिंग कर गोगामेड़ी और नवीन सिंह शेखावत की हत्या कर दी और तीसरे व्यक्ति अजीत सिंह को घायल कर दिया। नितिन फौजी के पास एक जिगाना पिस्टल और एक मैग्जीन थी, जिसमें 20 राउंड थे। इसके अलावा दूसरी पिस्टल और एक मैग्जीन, जिसमें 15 राउंड थे। शूटर रोहित राठौड़ के पास एक पिस्टल और एक मैग्जीन, जिसमें 13 राउंड थे।
परिचित को बोला था- कुछ दिन बाद निकल जाएंगे चंडीगढ़ पहुंचने के बाद आरोपियों ने परिचित को घटना की जानकारी दी थी। उसे आश्वासन दिया था कि जैसे ही पुलिस का पहरा कम होगा, वे यहां से निकल जाएंगे। दोनों शूटरों का देश छोडक़र नेपाल भागने का प्लान था, लेकिन उससे पहले ही वे धरे गए।मोबाइल पर बात करने से लोकेशन मिलती रही शूटर्स ने हत्या करने के बाद हथियारों को छुपा दिया था, ताकि भागते समय ट्रेन या बस में चेकिंग के समय न पकड़े जा सकें। मगर, आरोपी शूटर्स फरारी के दौरान मोबाइल का इस्तेमाल कर रहे थे। शूटर्स गैंगस्टर रोहित गोदारा के राइट हैंड वीरेंद्र चारण और दानाराम के संपर्क में थे। उन्होंने वीरेंद्र चारण और दानाराम के इशारे पर ही हत्या को अंजाम दिया गया था। हत्या करने के बाद दोनों शूटर्स वीरेंद्र चारण और दानाराम से लगातार बात कर रहे थे। जिसके बाद पुलिस ने इनकी टेक्निकल सर्विलांस शुरू कर दी। इसके बाद चंडीगढ़ पहुंचते ही इन्हें पकड़ लिया गया। वीरेंद्र चारण पर राजस्थान पुलिस ने 1 लाख का इनाम घोषित कर रखा है।नाम बदलकर होटल में रुके थे चंडीगढ़ के सेक्टर 24 के होटल कमल रिजॉर्ट नाम के गेस्ट हाउस में ये छुपे हुए थे। इस गेस्ट हाउस में तीनों आरोपी नाम बदलकर छुपे थे। उन्होंने अपने नाम दविंदर कुमार, जयवीर सिंह और सुखबीर सिंह रखे हुए थे। इसके लिए उन्होंने फर्जी आधार कार्ड दिए थे।


Share News
Chat on WhatsApp

editor December 10, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

राजस्थान में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश का अलर्ट जारी
राजस्थान
इंदिरा गांधी नहर में आंशिक नहरबंदी शुरू, जल संकट की चेतावनी
बीकानेर
बीकानेर अनाज मंडी तीन दिन बंद, 1 अप्रैल से फिर शुरू
बीकानेर
1 अप्रैल से बदलेगा स्कूल और अस्पतालों का समय, नई टाइमिंग लागू
बीकानेर
आज का राशिफल: सभी राशियों के लिए खास अवसर और संकेत
बीकानेर
बीकानेर में फांसी लगाकर युवक ने दी जीवनलीला समाप्त, पुलिस जांच में जुटी
बीकानेर
बीकानेर में 28 मार्च को कई क्षेत्रों में बिजली कटौती, समयानुसार रहेगी सप्लाई बंद
बीकानेर
बीकानेर में शनिवार-रविवार भी खुले रहेंगे बिजली बिल काउंटर, उपभोक्ताओं को राहत
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

राजस्थान में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश का अलर्ट जारी

Published March 28, 2026
राजस्थान

राजस्थान में तेल-गैस की पर्याप्त उपलब्धता, सीएम ने बुलाई सर्वदलीय बैठक – Rajasthan News

Published March 26, 2026
बीकानेरराजनीतिराजस्थान

भाजपा मीडिया विभाग में महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ; बीकानेर संभाग में संगठन को मिलेगी नई धार

Published March 25, 2026
बीकानेरराजस्थानशिक्षा

सिंथेसिस, बीकानेर में सत्र 2026-27 के नए बैच 23 मार्च से प्रारंभ

Published March 24, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?