


बीकानेर। सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड में जयपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हरियाणा के महेन्द्रगढ़ निवासी रामवीर चौधरी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गोगामेड़ी हत्याकांड की साजिश में रामवीर चौधरी शामिल था। जिसने हत्यारों भगाने में भी सहयोग किया। साथ ही हत्याकांड से पहले सूचनाकर्ता के रूप में काम किया। ऐसे में पुलिस ने रामवीर चौधरी को गिरफ्तार किया है, जो हत्यारा नितिन फौजी का दोस्त भी है। दोनों साथ में पढे भी है। अब पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है, जिससे कई अहम खुलासे होने संभावना है। हालांकि अभी पुलिस दोनों मुख्य आरोपी को पकड़ नहीं पाई है।
