Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: अब ईवीएम पर सवाल उठाया तो देगा चुनाव आयोग जवाब, पहले भी दिखा चुका है सख्ती
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > Jaipur > अब ईवीएम पर सवाल उठाया तो देगा चुनाव आयोग जवाब, पहले भी दिखा चुका है सख्ती
Jaipurदेश-दुनियाबीकानेरराजनीतिराजस्थान

अब ईवीएम पर सवाल उठाया तो देगा चुनाव आयोग जवाब, पहले भी दिखा चुका है सख्ती

editor
editor Published December 8, 2023
Last updated: 2023/12/08 at 10:28 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। चुनावों में हार के बाद कुछ राजनीतिक दलों की ओर से ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) पर उठाए जाने वाले सवालों से आजिज आ चुका चुनाव आयोग अब इसके खिलाफ की जाने वाली किसी भी तरह की ऊलजलूल और झूठी बातों पर चुप नहीं बैठेगा। ऐसे झूठे आरोपों को चुनाव प्रक्रिया के प्रति लोगों के भरोसे को कमजोर करने की पहल करार देते हुए आयोग अब ऐसे लोगों से निपटने की तैयारी में है।

चुनाव आयोग अब मांगेगा प्रमाण

आयोग अब ऐसे आरोप पर राजनीतिक दल या और संबंधित लोगों से आरोपों से संबंधित प्रमाण मांगेगा, जिसमें फेल होने पर तय नियमों के तहत कार्रवाई भी होगी। पांच राज्यों के चुनाव नतीजों को लेकर विपक्षी दलों की ओर से फिर से ईवीएम पर ठीकरा फोड़ा जाने लगा है। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत कई नेता ऐसे आरोप लगा रहे हैं।

आयोग पहले भी दिखा चुका है सख्ती

- Advertisement -

इससे पहले आयोग ने इसी तरह समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के दौरान वोटर लिस्ट में गड़बड़ी को लेकर भी लगाए गए आरोपों पर आयोग ने सख्ती दिखाई थी। साथ ही नोटिस जारी कर उन्हें अपने आरोपों से जुड़े प्रमाण पेश करने को कहा था। जिसे वह पेश नहीं कर पाए थे। इसके बाद आयोग ने उन्हें चेतावनी भी जारी की थी। साथ ही भविष्य में ऐसे आरोपों से बचने की सलाह भी दी थी।

आयोग से जुड़े सूत्रों की मानें तो राजनीतिक दलों की ओर से ईवीएम को लेकर इस तरह के सवाल तब उठाए जा रहे है, जब अब तक देश में ईवीएम के जरिए अलग-अलग राज्यों के 140 से ज्यादा विधानसभा चुनाव कराए जा चुके है। इनमें से करीब 33 चुनावों में अब तक कांग्रेस जीती है, जबकि करीब 29 चुनाव भाजपा ने जीते है।

इसके साथ ही अलग-अलग राज्यों में टीएमसी, बीजेडी, आरडेडी, जेडीयू, जेएमएम, सीपीआई(एम), एआईडीएमके और डीएमके जैसे दलों ने जीत दर्ज कर अपनी सरकारें भी बनाई है। इसके साथ ही 2004 से 2019 तक चार आम चुनाव भी ईवीएम से हो चुके है, जिसमें अब तक दो चुनाव कांग्रेस जीती है और दो भाजपा जीती है।


Share News
Chat on WhatsApp

editor December 8, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

श्रीडूंगरगढ़ में दो सड़क हादसे, भिड़ंत के बाद वाहन पलटे
बीकानेर
बंद मकान में सेंधमारी, एलईडी व चांदी के जेवर सहित नकदी चोरी
बीकानेर
शनिवार को पूरे दिन खुलेंगे बीकेईएसएल के कैश काउंटर
बीकानेर
व्यासों की पारंपरिक गेर निकली, टका लेने की सदियों पुरानी रस्म निभाई
बीकानेर
युवक को रास्ते में रोककर मारपीट, गाड़ी की चाबी छीनी; आठ नामजद
बीकानेर
राजस्थान में फरवरी में ही चढ़ा गर्मी का पारा, आगे और बढ़ेगा तापमान
राजस्थान
फॉरेस्ट ऑफिसर से मारपीट, वर्दी फाड़ने और गाड़ी चढ़ाने का प्रयास
बीकानेर
बीकानेर में फुटपाथ पर युवक का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

श्रीडूंगरगढ़ में दो सड़क हादसे, भिड़ंत के बाद वाहन पलटे

Published February 27, 2026
बीकानेर

बंद मकान में सेंधमारी, एलईडी व चांदी के जेवर सहित नकदी चोरी

Published February 27, 2026
बीकानेर

शनिवार को पूरे दिन खुलेंगे बीकेईएसएल के कैश काउंटर

Published February 27, 2026
बीकानेर

व्यासों की पारंपरिक गेर निकली, टका लेने की सदियों पुरानी रस्म निभाई

Published February 27, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?