Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: राजस्थान के नए मुख्यमंत्री के सिर होगा कांटो का ताज! पुरानी सरकार छोड़ गई इतने करोड़ का कर्ज,
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > जयपुर > राजस्थान के नए मुख्यमंत्री के सिर होगा कांटो का ताज! पुरानी सरकार छोड़ गई इतने करोड़ का कर्ज,
जयपुरराजस्थान

राजस्थान के नए मुख्यमंत्री के सिर होगा कांटो का ताज! पुरानी सरकार छोड़ गई इतने करोड़ का कर्ज,

editor
editor Published December 7, 2023
Last updated: 2023/12/07 at 8:08 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर। राजस्थान चुनाव संपन्न होने के बाद अब बीजेपी नए सीएम (Rajasthan CM) को चुनने की कवायद में लगी है. बीजेपी (bjp) के लिए यह फैसला आसान नहीं है. खास बात यह है कि चुनौती सिर्फ सीएम चुने जाने की नहीं है. बल्कि प्रदेश चलाने की भी होगी. जिसका इशारा कहीं ना कहीं आरबीआई की रिपोर्ट में दिख रहा है. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की तिमाही रिपोर्ट में इस चुनौती को लेकर चेतावनी भी दी गई है.हम बात कर रहे हैं कर्ज में डूबते राजस्थान की. इस कर्जे को कम करने के लिए आरबीआई ने खुद चेताया है. आरबीआई के आंकड़ों के अनुसार 2019 में प्रति व्यक्ति कर्ज 38 हजार 782 रुपए था. पिछले वित्तीय वर्ष तक बढ़कर 70 हजार 848 रुपए हो गया.

*प्रदेश के सामने क्या है चुनौती क्या:*
नई सरकार के सामने यह सबसे बड़ी चुनौती होगी कि इस कर्ज के बोझ से प्रदेश को कैसे बाहर निकाले? चौंकाने वाली बात यह है कि प्रदेश का खर्च तो बढ़ा है, लेकिन उस अनुपात में राजस्व यानी आय नहीं बढ़ी है. जबकि राजस्व का कुल 115 फीसदी वेतन और पेंशन में से जा रहा है. रिपोर्ट की मानें तो इस तरह से प्रदेश का घाटा लगातार बढ़ता रहेगा. जिसे चुकाने के लिए लोन लेना होगा यानी सीधे तौर पर मोटा ब्याज देना होगा.

*ढाई साल तो कर्जा कम करने में ही जुटी रहेगी नई सरकार:*
हालात ऐसे है कि नई सरकार का आधा कार्यकाल इस कर्जे को कम करने के उपाय में ही निकल जाएगा. जिसके लिए अतिरिक्त संसाधन जुटाने की कोशिश होगी. जिसके लिए टैक्स बढ़ाने के अलावा कोई और उपाय ढूंढना चुनौतीपूर्ण होगा.

*आंकड़ों में समझिए पूरा मामला:*
दरअसल, राज्य का राजस्व 1.14 लाख करोड़ रुपए हैं. जबकि पेंशन, वेतन और ब्याज का खर्च अकेले 1.30 लाख करोड़ रुपए हैं. यानी राजस्व से ज्यादा राशि सरकार को खर्च करनी पड़ती है. साथ ही केंद्र सरकार जो अनुदान राजस्थान को देती है, उसमें भी 7 हजार करोड़ रुपए का इजाफा हुआ है.

- Advertisement -

*2026-27 तक नहीं सुधर सकते हालात:*
इन सबके बीच आरबीआई ने अपनी रिपोर्ट में चिंता व्यक्त की है. आरबीआई की 2022-23 रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश पर कर्ज 5.59 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच गया है. साल 2019 में यह महज 3.39 लाख करोड़ रुपए था. रिपोर्ट के मुताबिक 2026-27 तक इसे कम नहीं किया जा सकता।


Share News
Chat on WhatsApp

editor December 7, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर में फांसी लगाकर युवक ने दी जीवनलीला समाप्त, पुलिस जांच में जुटी
बीकानेर
बीकानेर में 28 मार्च को कई क्षेत्रों में बिजली कटौती, समयानुसार रहेगी सप्लाई बंद
बीकानेर
बीकानेर में शनिवार-रविवार भी खुले रहेंगे बिजली बिल काउंटर, उपभोक्ताओं को राहत
बीकानेर
बीकानेर में लोहे की रॉड से हमला, युवक घायल, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
बीकानेर
बीकानेर के रायसर जीएसएस में भीषण आग, धुएं से आसमान ढका, राहत कार्य जारी
बीकानेर
बीकानेर में हाई-प्रोफाइल चोरी, इंफ्लूएंसर की स्कॉर्पियो CCTV में कैद होकर चोरी
बीकानेर
बीकानेर में वायरल ऑडियो से सियासी हलचल तेज, पूर्व मंत्री पर गंभीर आरोपों की चर्चा
बीकानेर
भारत-पाक सीमा पर 50 करोड़ की हेरोइन बरामद, पांच तस्कर गिरफ्तार
देश-दुनिया

You Might Also Like

राजस्थान

राजस्थान में तेल-गैस की पर्याप्त उपलब्धता, सीएम ने बुलाई सर्वदलीय बैठक – Rajasthan News

Published March 26, 2026
बीकानेरराजनीतिराजस्थान

भाजपा मीडिया विभाग में महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ; बीकानेर संभाग में संगठन को मिलेगी नई धार

Published March 25, 2026
बीकानेरराजस्थानशिक्षा

सिंथेसिस, बीकानेर में सत्र 2026-27 के नए बैच 23 मार्च से प्रारंभ

Published March 24, 2026
राजस्थान

RBSE 10वीं रिजल्ट जारी, ऐसे करें सबसे पहले चेक

Published March 24, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?