Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: दस हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > crime > दस हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
crimeबीकानेर

दस हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

editor
editor Published December 5, 2023
Last updated: 2023/12/05 at 10:31 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। बीकानेर से अलवर कानून व्यवस्था ड्यूटी में आए पुलिस कर्मियों पर जानलेवा हमला करने के मामले में एक साल से वांछित हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है। पुलिस मुख्यालय सीआईडी क्राइम ब्रांच की टीम ने ट्रांसपोर्टनगर थाना इलाके में स्थानीय पुलिस के सहयोग से 10 हजार के इनामी (वर्तमान सरपंच पति) हिस्ट्रीशीटर मुबीन मेव पुत्र गफूर खान (42) निवासी गांव बेलाका थाना एनईबी जिला अलवर को दस्तयाब किया है। बीकानेर से अलवर कानून व्यवस्था ड्यूटी में आये पुलिस कर्मियों पर जानलेवा हमला करने के मामले में एक साल से वांछित चल रहा था। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस अपराध दिनेश एमएन ने बताया कि सीआईडी क्राइम ब्रांच की स्पेशल टीम लगातार इनामी अपराधियों और अवैध मादक पदार्थ तस्करों की निगरानी कर उन पर करवाई कर रही है। इसके लिए राज्य के विभिन्न जिलों में अलग-अलग टीम रवाना कर आसूचना संकलित की जा रही है।

टीम के सदस्य हेड कांस्टेबल रविंद्र सिंह को पुख्ता सूचना प्राप्त हुई कि थाना एनईबी का हिस्ट्रीशीटर मुबीन खान रविवार को जयपुर आ रहा है। एडीजी एमएन ने बताया कि इस पर आईजी प्रफुल्ल कुमार के पर्यवेक्षण एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशा राम चौधरी के सुपरविजन तथा पुलिस निरीक्षक सुभाष सिंह तंवर के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल महेश कुमार, रविंद्र सिंह और कांस्टेबल नरेश की टीम द्वारा आरोपी के जयपुर आने वाले संभावित स्थानों को चिह्नित किया गया। एसएचओ ट्रांसपोर्ट नगर की टीम की मदद से आरोपी हिस्ट्रीशीटर मुबीन खान को डिटेन किया गया।


Share News

editor December 5, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर में शुक्रवार सुबह इन इलाकों में 3 घंटे बिजली गुल
बीकानेर
बीकानेर में बारिश के बीच बिजली हादसों से बचने के लिए गाइडलाइन जारी
बीकानेर
बीकानेर में नहर में डूबने से मजदूर युवक की मौत
बीकानेर
युवक का अपहरण कर कमरे में बंधक बनाया, केस दर्ज
बीकानेर
एसबीआई के पक्ष में फैसला, केसीसी लोन डिफॉल्टर को भुगतान के आदेश
बीकानेर
बीकानेर: रिश्तेदार ने हड़पे 7.80 लाख रुपये, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज
बीकानेर
बीकानेर कलेक्ट्रेट रोड पर गंदगी का अंबार, अधिकारियों की अनदेखी से रोष
बीकानेर
बीकानेर में जमीन विवाद: सगे भाइयों ने रास्ता रोककर की मारपीट
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर में शुक्रवार सुबह इन इलाकों में 3 घंटे बिजली गुल

Published July 9, 2026
बीकानेर

बीकानेर में बारिश के बीच बिजली हादसों से बचने के लिए गाइडलाइन जारी

Published July 9, 2026
बीकानेर

बीकानेर में नहर में डूबने से मजदूर युवक की मौत

Published July 9, 2026
बीकानेर

युवक का अपहरण कर कमरे में बंधक बनाया, केस दर्ज

Published July 9, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?