Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: बेकाबू कार ने ट्रांसफार्मर और पोल को मारी टक्कर
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > बेकाबू कार ने ट्रांसफार्मर और पोल को मारी टक्कर
बीकानेरहनुमानगढ़

बेकाबू कार ने ट्रांसफार्मर और पोल को मारी टक्कर

editor
editor Published December 2, 2023
Last updated: 2023/12/02 at 1:08 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। सूरतगढ़ के मुख्य बाजार में एक बेकाबू कार की टक्कर से शुक्रवार रात को बिजली ट्रांसफार्मर और पोल धराशायी हो गया। गनीमत रही हादसे के दौरान मुख्य रोड़ से कोई गुजर नहीं रहा था नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। सूचना मिलने के बाद डिस्कॉम और सिटी पुलिस का जाब्ता मौके पर पहुंचा।

 

जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात करीब 9:15 बजे दिल्ली नंबर की एक कार महाराणा प्रताप चौक से होकर बीकानेर रोड़ की तरफ जा रही थी। इसी दौरान मिश्रा कॉम्प्लेक्स के सामने कार बेकाबू होकर सड़क किनारे लगे बिजली के ट्रांसफार्मर और डीपी पोल से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रांसफार्मर समेत दोनों बिजली के पोल जमीन पर आ गिरे। वहीं उससे जुड़ी बिजली की तारे भी सड़क पर नीचे गिर गई। हालांकि इस दौरान वहां से कोई भी गुजर नही रहा था। मगर धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़े आए।

ट्रांसफार्मर गिरने के साथ ही बिजली तंत्र अस्त-व्यस्त हो जाने से इलाके की बिजली भी गुल हो गई। इस बीच अंधेरे का लाभ उठाकर कार का चालक मौके से फरार हो गया। जमीन पर गिरी तारों को देख लोगों ने विद्युत विभाग को घटना की जानकारी दी।

- Advertisement -

 

इसके बाद मौके पर डिस्कॉम के जेईएन समेत तकनीकी कर्मचारी और एफआरटी की टीम मौके पर पहुंची। साथ ही सिटी थाना का जाप्ता भी मौके पर पहुंचा और बीच सड़क पर गिरे बिजली के पोलों को हटाए जाने तक अवरुद्ध हुए यातायात को डायवर्ट करवाया।

 

ट्रांसफार्मर नीचे गिरने से उसका ऑयल भी सड़क पर बिखर गया। हादसे के बाद बीकानेर रोड़ समेत आसपास के इलाके की विद्युत आपूर्ति बंद ठप पड़ी है। डिस्कॉमकर्मी आज यहां पर नए पोल लगाकर ट्रांसफार्मर लगाने का काम करेंगे। डिस्कॉम अधिकारियों के मुताबिक इस संबंध में कार चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


Share News
Chat on WhatsApp

editor December 2, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

91 लाख से ज्यादा पेंशनर्स को बढ़ी हुई राशि का लाभ, पेंशन 1300 रुपये प्रतिमाह
जयपुर
बीकानेर में युवक से मारपीट कर नगदी व जेवर लूटे
बीकानेर
पंचायत चुनाव हेतु अंतिम मतदाता सूची जारी, 4.02 करोड़ वोटर्स करेंगे मतदान
राजस्थान
राजस्थान में बढ़ेगी गर्मी, अगले सप्ताह तापमान में 2-4 डिग्री उछाल
राजस्थान
आज का राशिफल: सामंजस्य, सफलता और खुशियों से भरा रहेगा दिन
राशिफल
नयाशहर में मारपीट के दौरान चाकूबाजी, युवक की छाती पर वार
बीकानेर
नयाशहर में युवक ने की आत्महत्या, सुबह फंदे पर लटका मिला
बीकानेर
ख्वाजा कॉलोनी में घर को लगाई आग, बाइक समेत कीमती सामान जला
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर में युवक से मारपीट कर नगदी व जेवर लूटे

Published February 26, 2026
बीकानेर

नयाशहर में मारपीट के दौरान चाकूबाजी, युवक की छाती पर वार

Published February 25, 2026
बीकानेर

नयाशहर में युवक ने की आत्महत्या, सुबह फंदे पर लटका मिला

Published February 25, 2026
बीकानेर

ख्वाजा कॉलोनी में घर को लगाई आग, बाइक समेत कीमती सामान जला

Published February 25, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?