Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: राजस्थान में 2 दिन बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट, सर्द हवा ने भी बढ़ाई सिहरन
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > जयपुर > राजस्थान में 2 दिन बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट, सर्द हवा ने भी बढ़ाई सिहरन
जयपुरराजस्थान

राजस्थान में 2 दिन बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट, सर्द हवा ने भी बढ़ाई सिहरन

editor
editor Published November 23, 2023
Last updated: 2023/11/23 at 4:31 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर। जयपुर मौसम केन्द्र की रिपोर्ट देखें तो सीकर में 7, चूरू में 8 और पिलानी में 9.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। शेखावाटी में सुबह-शाम सूखी सर्द हवाएं चलने से दिन में भी सर्दी तेज रहने लगी। भीलवाड़ा में भी रात का पारा 9.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। सबसे सर्द रात हिल स्टेशन माउंट आबू में रही, जहां पारा 6 डिग्री सेल्सियस तक आ गया। वहीं, 25 और 26 नवंबर को कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का भी अनुमान जताया गया है।ओले गिरने और बारिश की संभावना एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से दक्षिणी राजस्थान के जोधपुर व उदयपुर संभाग के जिलों में 25 नवंबर को रात के समय से कहीं-कहीं बारिश शुरू होने की संभावना है। 26 नवंबर को जोधपुर, उदयपुर, अजमेर व कोटा जयपुर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ बारिश होने व एक दो स्थानों पर ओलावृष्टि होने की भी संभावना है।इस दौरान उदयपुर संभाग में कहीं कहीं मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है। 27 नवंबर को कोटा, जयपुर व भरतपुर संभाग के कुछ हिस्सों में बारिश होने संभावना है। 28 नवंबर से तंत्र का असर धीरे-धीरे कमजोर होने से मौसम मुख्यत: शुष्क रहने तथा न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है।जयपुर में भी सर्दी के तेवर तेज रहे राजधानी जयपुर में आज सर्दी के तेवर थोड़े तेज रहे। यहां रात का मिनिमम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जो सीजन का सबसे कम तापमान रहा। हालांकि सुबह गुनगुनी धूप निकलने से लोगों को सर्दी से थोड़ी राहत मिली। इससे पहले राजधानी में कल देर शाम सर्द हवा चली और ठिठुरन बढ़ गई।सामान्य से नीचे आया पारा कोटा, सीकर, बाड़मेर, अजमेर में रात का मिनिमम तापमान सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज हुआ है। रेगिस्तानी इलाके बाड़मेर में कल तेज सर्दी रही। यहां तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। कोटा में भी तापमान 3 डिग्री सेल्सियस गिरकर 12.2 पर पहुंच गया।


Share News
Chat on WhatsApp

editor November 23, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी
बीकानेर
राजस्थान में 27-30 मार्च तक मौसम बदलेगा, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट
बीकानेर
बीकानेर में प्रतिबंध के बावजूद खेजड़ी के 26 पेड़ कटे, प्रशासन पर उठे सवाल
बीकानेर
बीकानेर में सुरक्षा कारणों से रेल फाटक 258 स्थायी रूप से बंद, नया मार्ग अपनाएं
बीकानेर
आज का राशिफल लेकर आया शुभ संकेत
राशिफल
खाजूवाला में पुलिसकर्मी के घर बड़ी चोरी, लाखों के जेवर गायब – Bikaner News
बीकानेर
भाटी की पहल से बीकानेर में सड़कों-सीवरेज सुधार कार्य शुरू – Bikaner News
बीकानेर
निर्माणाधीन मकान की छत गिरी, मिस्त्री की दर्दनाक मौत – Bikaner News
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

राजस्थान में तेल-गैस की पर्याप्त उपलब्धता, सीएम ने बुलाई सर्वदलीय बैठक – Rajasthan News

Published March 26, 2026
बीकानेरराजनीतिराजस्थान

भाजपा मीडिया विभाग में महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ; बीकानेर संभाग में संगठन को मिलेगी नई धार

Published March 25, 2026
बीकानेरराजस्थानशिक्षा

सिंथेसिस, बीकानेर में सत्र 2026-27 के नए बैच 23 मार्च से प्रारंभ

Published March 24, 2026
राजस्थान

RBSE 10वीं रिजल्ट जारी, ऐसे करें सबसे पहले चेक

Published March 24, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?