Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: गली- गली में गूंज रहा नारा ‘यशपाल तुम संघर्ष करो, हम तुम्हारे साथ हैं
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > गली- गली में गूंज रहा नारा ‘यशपाल तुम संघर्ष करो, हम तुम्हारे साथ हैं
बीकानेरराजस्थान

गली- गली में गूंज रहा नारा ‘यशपाल तुम संघर्ष करो, हम तुम्हारे साथ हैं

editor
editor Published November 16, 2023
Last updated: 2023/11/18 at 10:37 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। किसी ने हाथ मिलाया, किसी ने गले लगाया, किसी ने फेरा सर पर हाथ मेरा हौसला बढ़ाया। कुछ ऐसे ही भावुक कर देने वाले और मन को सुकून देने वाले पल उस वक्त दिखाई दिये जब हनुमान हत्था क्षेत्र में बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी यशपाल गहलोत का काफिला जनसंपर्क के लिए निकला। हर कोई बाहें फैलाए स्वागत के लिए तैयार था। हर किसी का एक ही कहना ‘यशपाल गहलोत हम देंगे वोट, बस तुम विकास की राह में पीछे ना रहना’। इस दौरान यशपाल गहलोत ने जगह-जगह संबोधन दिया। यशपाल गहलोत ने कहा कि पिछले पांच साल के राज्य में कांग्रेस के शासन काल मे जो विकास कार्य हुए हैं, उन विकास कार्यों से देश के अन्य राज्य प्रेरणा ले रहे हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जो जन कल्याणकारी योजनाऐं लागू की है, अन्य राज्य उनका अनुसरण कर रही है। यह प्रतीक है गुड गवर्नेस का जो अशोक गहलोत ने राजस्थान को दिया है। अंतिम क्षोर तक बैठी जनता तक जन कल्याणकारी योजनाओं की इतनी लम्बी फेहरिस्त है कि गिनाने बैठें तो सुबह से शाम हो जाए पर योजनाओं का बखान पूरा नहीं किया जा सकता। ऐसी जनकल्याणकारी सरकार राज्य में पुन: स्थापित होनी चाहिये। इसके लिए आवश्यक है कि राज्य की दो सौ विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस का हर प्रत्याशी भारी मतों से विजयी हो, इसके लिए आवश्यक है कि आप कांग्रेस के हाथ के निशान पर बटन दबाकर वोट दें और वोट के साथ औरों को भी कांग्रेस के पक्ष में वोट देने के लिए प्रेरित करें। यह कहना था बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी यशपाल गहलोत का जिन्होंने गुरुवार को सिने मैजिक के सामने रोड नम्बर पांच पर, रामपुरा बस्ती स्थित श्याम जी तंवर, कुम्हारों की मोड़ पर, चौधरी कॉलोनी स्थित वीर तेजाजी मंदिर के पास और रामरतन कोचर सर्किल सहित किशमीदेसर के गणगौर पार्क तथा नागणेचीजी मंदिर के पास करणी नगर में आयोजित हुई जन सभा में राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी तो दी ही साथ ही क्षेत्र विकास को लेकर अपना विजन सामने रखा। इस दौरान यशपाल गहलोत जहां भी गए क्षेत्रवासियों ने उन्हें खूब लाड-दुलार देते हुए फूल मालाओं से लाद दिया। हर कहीं पर युवा कार्यकर्ताओं के जोशीले नारे ‘यशपाल तुम संघर्ष करो, हम तुम्हारे साथ हैं’ और ‘यशपाल गहलोत आएंगे, पूर्व में परिवर्तन लाएंगे’ के नारों से प्रत्याशी सहित समर्थकों के हौसले बुलंद किये । विभिन्न क्षेत्रों में क्षेत्रवासियों ने राज्य सरकार की चिकित्सा सेवा, हर माह पैंशन स्कीम, इंदिरा रसोई और गरीब परिवारों को मुफ्त राशन देने वाली योजनाओं की सराहना की। कांग्रेस प्रत्याशी यशपाल गहलोत ने गुरुवार को अपना जनसंपर्क एम.एन. अस्पातल से शुुरु किया। जहां से वे नायकों का मोहल्ला से होते हुए हनुमानहत्था क्षेत्र की गली नंबर १ से १० तक और इसके बाद धोबीधोरा क्षेत्र में घर-घर सघन जनसंपर्क कर क्षेत्र हित में वोट मांगे। इस दौरान बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और महिलाओं ने साथ रहकर यशपाल गहलोत का उत्साहवद्र्धन किया।


Share News
Chat on WhatsApp

editor November 16, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

खाजूवाला में पुलिसकर्मी के घर बड़ी चोरी, लाखों के जेवर गायब – Bikaner News
बीकानेर
भाटी की पहल से बीकानेर में सड़कों-सीवरेज सुधार कार्य शुरू – Bikaner News
बीकानेर
निर्माणाधीन मकान की छत गिरी, मिस्त्री की दर्दनाक मौत – Bikaner News
बीकानेर
राजस्थान में तेल-गैस की पर्याप्त उपलब्धता, सीएम ने बुलाई सर्वदलीय बैठक – Rajasthan News
राजस्थान
अमेरिका-ईरान तनाव परमाणु मुद्दे पर अटका, ट्रंप का बड़ा बयान – National News
बीकानेर
There will be power cuts in these areas tomorrow - know which areas are included
कल इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली कटौती – जानें कौन-कौन से इलाके शामिल
बीकानेर
छत्तरगढ़ में नाकाबंदी दौरान युवक पकड़ा, डोडा पोस्त बरामद
बीकानेर
पेट्रोल-डीजल महंगे, युद्ध असर से भारत में बढ़ीं कीमतें
देश-दुनिया

You Might Also Like

बीकानेर

खाजूवाला में पुलिसकर्मी के घर बड़ी चोरी, लाखों के जेवर गायब – Bikaner News

Published March 26, 2026
बीकानेर

भाटी की पहल से बीकानेर में सड़कों-सीवरेज सुधार कार्य शुरू – Bikaner News

Published March 26, 2026
बीकानेर

निर्माणाधीन मकान की छत गिरी, मिस्त्री की दर्दनाक मौत – Bikaner News

Published March 26, 2026
राजस्थान

राजस्थान में तेल-गैस की पर्याप्त उपलब्धता, सीएम ने बुलाई सर्वदलीय बैठक – Rajasthan News

Published March 26, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?