Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: बीकानेर पश्चिम से कांग्रेस के प्रत्याशी डॉ.बीडी कल्ला ने भरा नामांकन
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > बीकानेर पश्चिम से कांग्रेस के प्रत्याशी डॉ.बीडी कल्ला ने भरा नामांकन
बीकानेरराजस्थान

बीकानेर पश्चिम से कांग्रेस के प्रत्याशी डॉ.बीडी कल्ला ने भरा नामांकन

editor
editor Published November 2, 2023
Last updated: 2023/11/02 at 3:56 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। बीकानेर पश्चिम से कांग्रेस के प्रत्याशी डॉ.बुलाकी दास कल्ला ने गुरुवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। डॉ.कल्ला ने अपना पर्चा दोपहर 12.22 बजे भरा। इस दौरान आदर्श आचार संहिता की पालना करते हुए डॉ.कल्ला महज पांच लोगों के साथ ही उपखंड़ अधिकारी के समक्ष पहुंचे। इसमें नामांकन के दौरान डॉ.कल्ला के साथ बाबू जयशंकर जोशी, गौरीशंकर व्यास, मकसूद अहमद और एडवोकेट महिन्द्र नारायण पुरोहित मौजूद रहे। पर्चा दाखिल करने के बाद डॉ.कल्ला मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने गहलोत सरकार की योजनाओं के बारे में बात की। कहा सात गारंटी योजना के दम पर कांग्रेस फिर से सत्ता में आएगी।प्राथमिकता में रहेगा बीकानेर नामांकन भरने के बाद डॉ.बीडी कल्ला पब्लिक पार्क स्थित इंदिरा गांधी पार्क में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि राजस्थान में गहलोत सरकार ने कई सौगातें दी है। इसमें फ्री राशन, सौ यूनिट बिजली मुफ्त, पांच सौ रूपए में गैस सिलेण्डर सहित सात गारंटी योजनाएं है, जिससे आमजन को राहत मिल रही है। डॉ.कल्ला ने कहा कि यह सही है कि राज्य सरकार में मंत्री होने के नाते पूरे प्रदेश में विकास कार्य कराया है, लेकिन जिस क्षेत्र के बीकानेर से वो चुनकर विधानसभा में पहुंचे है, तो यह निश्चित है बीकानेर तो उनके लिए प्राथमिकता में ही रहेगा। डॉ.कल्ला ने कहा कि कांग्रेस के शासन काल में हर बार ही प्रदेश का चहुमुंखी विकास होता है। बात यदि बीकानेर जिले की करें तो, इस बार रिकार्ड तोड़ विकास बीकानेर जिले में कराया गया है। इसमें शिक्षा, बिजली-पानी, पर्यटन, सडक़ सहित क्षेत्रों में विकास कार्य उनके कार्य काल में कराए गए है।लड़ेंगे साथ-जीतेंग साथ इंदिरा गांधी प्रतिमा पार्क में डॉ.कल्ला के साथ शहर अध्यक्ष और पूर्व विधानसभा प्रत्याशी यश्पाल गहलोत भी मौजूद रहे। इस दौरान कल्ला ने कहा कि चुनाव भी साथ लडेंगे और जीतेंगे भी साथ ही। कार्यक्रम में शहर अध्यक्ष यशपाल गहलोत कार्यकर्ताओं से संवाद किया। उन्होंने कांग्रेस संगठन के पदाधिकारियों और बीकानेर के गणमान्य लोगों के साथ बीकानेर के सर्वांगीण विकास के संकल्प को लेकर जयघोष किया। साथ ही देश के सभी स्वतंत्रता सैनानियों और देशभक्तों को नमन करते हुए कहा कि जिनको बदौलत देश को आजादी मिली और आज इस लोकतांत्रिक व्यवस्था को रचने में अपना योगदान दिया। भारत माता की जय। वंदे मातरम् ।यह हुए शामिल…संवाद के दौरान इंदिरा गांधी पार्क में वरिष्ठ कांग्रेस नेता जर्नादन कल्ला, बाबू जयशंकर जोशी,मकसूद अहमद, जियाउर रहमान, श्रीलाल व्यास, रमेश व्यास, बल्लभ कोचर, जाकिर गौरी, सुमित कोचर, जावेद पडि़हार, देवेन्द्र बिस्सा, शर्मिला पंचारिया, सुनिता गौड़, कमला बिश्नोई, आशा स्वामी, बाबूराम नायक सहित कांग्रेस के कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए।


Share News
Chat on WhatsApp

editor November 2, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

DN स्टार मेकर्स व खबर 21 प्रस्तुत करते हैं – Mums Kiddo modling Workshop का शानदार आयोजन
बीकानेर राजस्थान
बीकानेर में बड़ा सड़क हादसा, निजी बस पलटी, कई घायल
बीकानेर
नाल में बड़ी चोरी का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार, माल बरामद
बीकानेर
पीबीएम अस्पताल में एक ही सर्जन के भरोसे वेस्कुलर इलाज
बीकानेर
आईपीएल शुरू होते ही बीकानेर में सट्टेबाजी का बड़ा नेटवर्क सक्रिय
बीकानेर
बीकानेर में दो नाबालिग बच्चे लापता, पुलिस जुटी तलाश में
बीकानेर
जूनागढ़ क्षेत्र में अतिक्रमण पर कार्रवाई, निगम ने हटवाए ठेले
बीकानेर
बंगाल चुनाव को लेकर भाजपा ने सौंपी जिम्मेदारियां, बीकानेर नेता शामिल
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेरराजस्थान

DN स्टार मेकर्स व खबर 21 प्रस्तुत करते हैं – Mums Kiddo modling Workshop का शानदार आयोजन

Published March 28, 2026
बीकानेर

बीकानेर में बड़ा सड़क हादसा, निजी बस पलटी, कई घायल

Published March 28, 2026
बीकानेर

नाल में बड़ी चोरी का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार, माल बरामद

Published March 28, 2026
बीकानेर

पीबीएम अस्पताल में एक ही सर्जन के भरोसे वेस्कुलर इलाज

Published March 28, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?